जैन मुनि तरुण सागर का 51 वर्ष की आयु में निधन, कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार

Tarun Sagar Ji Maharaj Death, Health Latest News: जैन मुनि तरुण सागर का शनिवार को निधन हो गया है। वह 51 वर्ष के थे। जैन मुनि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और शनिवार सुबह करीब 3 बजे पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में स्थित राधापुरी जैन मंदिर में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। जैन मुनि तरुण सागर का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में स्थित तरुणसागरम् में दोपहर 3 बजे के करीब किया जाएगा। जैन मुनि तरुण सागर के देश-विदेश में बड़ी संख्या में समर्थक हैं।
» Read more