यूपी: महीने भर काम के बदले सिर्फ 6 रुपये वेतन मिला, शख्स ने लगाई फांसी

यूपी के आगरा में एक जूता कारीगर ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की है। कारीगर मासिक सैलरी के तौर पर सिर्फ 6 रुपये मिलने से बेहद तनाव में था। इसी वजह से उसने बुधवार सुबह फैक्ट्री के अंदर ही फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कर्मचारी की आयु 30 साल की है। बुधवार सुबह कारीगर ने फैक्ट्री पहुंचने के बाद खुद को छत से लटकाने की कोशिश की। हालांकि, उसे समय रहते उसके साथियों ने देख लिया।
» Read more