जिन्ना की शादीशुदा जिंदगी: गुजराती पत्‍नी की मौत के बाद दोस्‍त की बेटी से भागकर की थी शादी

हाजरी ने लिखा है कि साल 1916 में गर्मी के दिनों में मशहूर कारोबारी और जिन्ना के मित्र दिनशा मानिकशा पेटिट ने उन्हें दार्जीलिंग आने और वहां की ठंडी वादियों का लुत्फ उठाने का न्योता दिया था। दिनशा मानिकशा पारसी थे और टेक्स्टाइल बिजनेस में एक बड़ी हस्ती थे और जेआरडी टाटा के बहनोई भी थे। उनकी 16 साल की एक बेटी भी थी जिसका नाम रतनबाई उर्फ रुट्टी था। जब रुट्टी और जिन्ना की मुलाकात हुई तो दोनों एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हो गए। रतनबाई बहुत सुंदर और बुद्धिमान

» Read more

हिंदू युवा मोर्चा का ऐलान- मुस्लिम लड़की से शादी करने वालों को देंगे 2.5 लाख, सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के मुताबिक अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा ने ऐलान किया कि कोई भी हिंदू यदि मुस्लिम लड़की के साथ शादी करता है तो उसे 2.5 लाख रुपया, छह महीने तक खाना-पीना और रहने की सुविधा के साथ सुरक्षा भी उपलब्ध करवायी जाएगी। हालांकि ये वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो में मोर्चा के प्रवक्ता कहते हुए दिखाई देते हैं, “आज एक अहम बैठक किया गया। इस बैठक के बाद यह आधिकारिक घोषणा की जा

» Read more

सिंगर अभिजीत पर महिला ने लगाए अभद्रता के आरोप, FIR दर्ज

बॉलीवुड फेमस सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। फिल्मों के गानों में शाहरुख खान की आवाज बनकर इंडस्ट्री पर एक अलग छाप छोड़ने वाले सिंगर अभिजीत पर इस बार महिला से अभद्रता करने का आरोप लगा है। ऐसे में महिला द्वारा सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। महिला का आरोप है कि सिंगर ने महिला से फोन में बहस के दौरान अभद्रता की है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार- एक पुलिस ऑफिसर ने बताया – महिला और सिंगर अभिजीत

» Read more

नवजोत सिंह सिद्धू पर बीजेपी सांसद का हमला, कहा- दिमाग संतुलन में है तो पाकिस्‍तान नहीं जाएंगे

पाकिस्तान के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान आगामी 18 अगस्त को पीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। पाकिस्तान के साथ-साथ यहां भारत में उनके शपथ ग्रहण समारोह की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल इमरान खान ने भारत से क्रिकेट के अपने पुराने साथियों सुनील गावस्कर, नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल देव को शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण भेजा था। इनमें से सुनील गावस्कर और कपिल देव ने इस समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाने के लिए तैयार दिख

» Read more

अब नेपाल ने भी भारत की 7100 एकड़ जमीन पर किया कब्‍जा, इन इलाकों में पट्टे भी काटने की तैयारी

? मीडीया रिपोर्ट के अनुसार पड़ोसी देश नेपाल ने बिहार के चंपारण जिले की करीब 7100 एकड़ जमीन पर कब्जा जमा लिया है। कभी भारत का बहुत करीब रहा नेपाल इस मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मतलब भारतीय जमीन पर उसका कब्जा लगातार जारी है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक वाल्मीकिनगर में सुस्ता, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल और गोवर्धना के अलावा शिवालिक रेंज की पहाड़ियों सहित कई ऐसे इलाके हैं जहां नेपाल कब्जा कर रहा है। खबर यह भी है

» Read more

मध्‍य प्रदेश ओपिनियन पोल: अकेले कांग्रेस को बहुमत, गठजोड़ किया तो दो अंकों में सिमट सकती है भाजपा

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधान सभा चुनाव होने हैं। चुनाव से करीब चार महीने पहले एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने ओपिनियन पोल सर्वे कराया है जिसमें बताया गया है कि 15 वर्षों से सत्ता पर काबिज भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ जबर्दस्त एंटी इन्कमबेंसी फैक्टर हावी है। सर्वे के मुताबिक भाजपा राज्य में हार सकती है। सर्वे के मुताबिक 230 सदस्यों वाली विधान सभा में कांग्रेस 117 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है जबकि भाजपा 106 सीटों पर सिमट सकती

» Read more

पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में करीब 400 मीटर अंदर तक भारत की सीमा में घुसे चीनी सैनिक, गाड़ दिये थे 5 तंबू

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पुराना है, जिसे लेकर कई बार दोनों देशों के सैनिकों के बीच तनातनी की खबरें भी आ चुकी हैं। अब खबर आयी है कि हाल ही में एक बार फिर चीन के सैनिक भारत की सीमा में 300-400 मीटर अंदर तक घुस आए है और उन्होंने बाकायदा भारतीय सीमा में 5 टैंट भी गाड़ दिए थे। मीडीया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में बीते माह घटी है। मीडीया के अनुसार  सोमवार को सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने स्पष्ट

» Read more

रुपये के मुकाबले पहली बार इतना महंगा हुआ डॉलर

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। रुपए की कीमत आज तक के इतिहास में पहली बार इतनी कम हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 70.07 के स्तर तक पहुंच गया है। सोमवार को जब शेयर बाजार बंद हुए तो एक डॉलर की कीमत 69.9287 रुपये थी। घरेलू मुद्रा (रुपए) ने तुर्की आर्थिक संकट के पीछे सोमवार को भारी मूल्यह्रास दर्ज किया जिसके बाद अधिकांश एशियाई मुद्राओं में मंदी देखी गई। चालू वित्त वर्ष 2018 में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग 10% गिर गया है।

» Read more

एंटीगुआ ने किया पीएनबी बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर भारत भेजने से इंकार

? पीएनबी बैंक से साढ़े तेरह हजार करोड़ के घाटोले में आरोपी मेहुल चोकसी को भारत लाने की सरकार की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल एंटीगुआ सरकार ने मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर भारत भेजने से इंकार कर दिया है। एंटीगुआ सरकार का कहना है कि उनकी भारत के साथ कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है। साथ ही एंटीगुआ ने नियमों के मुताबिक ही मेहुल चोकसी को नागरिकता दी है। ऐसे में उनको भारत प्रत्यर्पित नहीं किया जाएगा। बता दें कि फर्जी एलओयू से पीएनबी बैंक में घोटाले का

» Read more

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने खुद को घोषित किया गाय का लीगल गार्जियन, जारी किए 31 निर्देश

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार (13 अगस्त, 2018) को कहा कि वह राज्य में गायों के कानूनी अभिभावक (लीगल गार्जियन) के रूप में काम करेगा। इसके अलावा राज्य सरकार को गायों से जुड़े 31 निर्देश जारी किए हैं। इसमें हर 25 गावों के बीच एक शेल्टर खोलना शामिल है। उन लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज करने को कहा है जो अपने मवेशियों को छोड़ देते हैं। राज्य में गोवध और गोमांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। अदालत ने गाय, बछड़ा और बैलों के वध के लिए

» Read more

बिहार के शेल्‍टर होम में यौन शोषण मामले में डिस्ट्रिक्ट प्रोबेशन अधिकारी को किया गया गिरफ्तार

? हाल ही में बिहार के हाजीपुर में एक शॉर्ट स्टे होम में रहने वाली लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले का खुलासा हुआ था। इस मामले में पीड़िताओं ने एक सरकारी अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। अब खबर आयी है कि इस मामले में आरोपी और हाजीपुर डीपीओ (डिस्ट्रिक्ट प्रोबेशन अधिकारी) मनमोहन प्रसाद सिंह को बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के बाग दुल्हन मोहल्ले में स्थित अल्प आवास गृह की है। जहां रहने वाले लड़कियों

» Read more

दिल्‍ली के शेल्‍टर होम में रहने वाली लड़की की आपबीती: मैनेजर पर लगाया कई बार छेड़खानी का आरोप

नॉर्थ दिल्ली के शेल्टर होम में रहने वाली एक लड़की (18) ने अपनी कंपनी के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि जब वह इंटर्नशिप कर रही थी तब मैनेजर ने उसके साथ मारपीट की और खूब परेशान किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वो साल 2015 से शेल्टर में रह रही है। शेल्टर होम के कर्मी ने उसे इस साल अप्रैल में एक कंपनी में ऑफिस ट्रेनिंग के लिए इंटर्नशिप पर भेजा था।

» Read more

परिवार ने ठुकराया सोमनाथ चटर्जी को ढंकने के लिए दिया माकपा का झंडा, बेटे ने नेताओं को हड़काया

लंबे समय तक माकपा के दिग्गज नेता रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के परिजन माकपा से इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने सोमनाथ चटर्जी के पार्थिव शरीर पर माकपा का झंडा भी नहीं ढंकने दिया। सोमनाथ चटर्जी के पार्थिव शरीर पर मोहन बागान का झंडा ढका गया। बता दें कि पार्टी लाइन का अनुसरण नहीं करने पर सोमनाथ चटर्जी को माकपा ने साल 2008 में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। सोमनाथ चटर्जी की बेटी अनुशिला बासु ने बताया कि “पार्टी नेताओं ने हमसे उनके शरीर को पार्टी के

» Read more

मुसलमानों को नमाज में न हो परेशानी, कांवड़ियों ने बंद कर दिया डीजे

भारत में सभी धर्मों के लोग अापस में मिलजुल कर रहते हैं। ईद में हिन्दु मुसलमान भाईयों के घर सेवई खाने जाते हैं तो दशहरा में मुस्लिम कलाकार देवी की प्रतिमा बनाते हैं। होली में एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। अभी सावन का महीना चल रहा है। शिवभक्त कांवड़ लेकर भगवान भोले को जल अर्पित करने जा रहे हैं। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करने वाली एक खबर सामने आयी है। सहारनपुर में भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए कांवडि़यों ने मस्जिद में नमाजियों

» Read more

रायबरेली में पहले पति-पत्नी को बंधक बना बेरहमी से पीटा फिर दबंग लोगों ने किया पत्नी से गैंगरेप

रायबरेली के नसीराबाद इलाके में कुछ लोगों ने शुक्रवार रात गांव के बाहर झोपड़ी में रह रहे दंपति को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद दबंग लोग महिला को झोपड़ी के भीतर खींच ले गए और वहां गैंगरेप किया। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति-पत्नी को नसीराबाद सीएचसी में भर्ती कराया। शनिवार सुबह पीड़ित ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस उसे बदलने का दबाव बनाती रही। भाजपा से सलोन विधायक दल बहादुर कोरी और छतोह ब्लाक प्रमुख सुखवीर सिंह उर्फ मोनू सिंह के हस्तक्षेप पर

» Read more
1 281 282 283 284 285 1,609