गुजरात का दंगा…दंगा है, और मुजफ्फरनगर दंगा आजम खान की खेल-कूद प्रतियोगिता : अमर सिंह
समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा है कि गुजरात का दंगा…दंगा है, जबकि मुजफ्फरनगर का दंगा आजम खान की खेल-कूद प्रतियोगिता है। उन्होंने इसी के साथ कहा कि आज के दौर में धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता के बीच का अंतर गायब हो चुका है। सिंह की ये टिप्पणी सांप्रदायकिता को लेकर विपक्ष के व्याकुलता के माहौल वाले आरोप पर आई।बुधवार (15 अगस्त) को सिंह हिंदी चैनल आजतक पर एक कार्यक्रम में आए थे। टीवी चर्चा के दौरान एंकर अंजना ओम कश्यप ने उन्हें बोलने के लिए कहा।
» Read more