घुसपैठियों पर बाबा रामदेव के तेवर सख्त, बोले- अमेरिकी हो या बांग्लादेशी, अवैध रूप से रहने वाले देश के लिए खतरा
योगगुरु बाबा रामदेव अपने एक ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। ट्वीट में उन्होंने घुसपैठियों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा है कि भारत में अवैध रूप से रहे हर एक नागरिक से देश को खतरा है। पूर्व में एनआरसी मुद्दे पर अपनी राय दे चुके रामदेव ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ट्वीट में लिखा, ‘अवैध रूप से देश में रह रहा एक नागरिक भी देश के लिए खतरा है, चाहे वो बांग्लादेशी हो, पाकिस्तानी हो, रोहिंग्या हो या अमेरिकी ही क्यों न हो।’
» Read more