फेसबुक ने इन बैंकों से मांगी ग्राहकों की डिटेल, जानिए क्या है वजह

फेसबुक ने अमेरिका के बड़े बैंको से उनके कस्टमर का डेटा मांगा है। फिलहाल कई बड़े बैंकों से ग्राहकों की डिटेल्स मांगी है, जिससे वो अपने मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर नई सेवाओं की शुरुआत कर सके। हो सकता है यह भारत में भी इस तरह की जानकारी को मांग सकता है। जिन बैंकों से फेसबुक ने ग्राहकों के बारे में जानकारी मांगी है, उनमें से कई भारत में कार्यरत हैं। इनमें सिटीबैंक, वेल्स फार्गो, जेपी मॉर्गन, चेस आदि शामिल हैं। इन बैंकों के विश्व के कई देशों में शाखाएं हैं। फेसबुक

» Read more

तुर्कीः पटका नहीं उतारा तो प्रतियोगिता से बाहर हो गया भारतीय सिख पहलवान

भारतीय सिख पहलवान जशकंवर गिल उर्फ जस्सा पट्टी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में हिस्सा नहीं ले पाए। वह तुर्की के इस्तांबुल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए गए थे। आयोजकों को जस्सा की पगड़ी पर आपत्ति थी जबकि सिख होने के नाते जशकंवर पगड़ी उतारने के लिए तैयार नहीं हुए। इसी बात पर आयोजकों ने विपक्षी पहलवानों को वॉक ओवर दे दिया। इस्तांबुल में बीते 28 जुलाई को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जब जशकंवर मैदान में उतरने ही वाला था। इससे पहले रेफरी

» Read more

शिवसेना को मिलने वाले चुनावी चंदे में बड़ी गिरावट, 2 साल में 70% कमी

देशभर की सभी सक्रिय क्षेत्रिय पार्टियों ने अपनी आय घोषित की है। इसके मुताबिक क्षेत्रिय पार्टियों को 6,339 लोगों या संस्थाओं ने चंदा दिया है। इसमें बीस हजार से ज्यादा या इससे कम के चंदे को भी शामिल किया गया है। दरअसल, पीपुल्स एक्ट, 1951 के प्रतिनिधित्व सेक्शन 29 (1) के तहत राजनीतिक दलों को अपने चंदे का विवरण देना होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्षेत्रीय पार्टी जैसे SAD, MGP, DMK, AINRC, AGP, NPF और DMDK ने अपनी रिपोर्ट में 20,000 रुपए से कम दिए गए चंदे का भी जिक्र

» Read more

दो महीने की राहत के बाद ईरान पर अमेरिका ने फिर लगाया बैन, रियाल का मूल्य गिरकर हुआ आधा

अमेरिका ने ईरान पर आज फिर से कड़े प्रतिबंध लगाये दिये हैं। इन प्रतिबंधों को बहुपक्षीय परमाणु समझौते के बाद हटाया गया था। मई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के परमाणु समझौते से बाहर होने की घोषणा की थी। अमेरिकी प्रतिबंधों के पहले चरण में ईरान की अमेरिकी मुद्रा तक पहुंच तथा कार और कालीन समेत अन्य प्रमुख उद्योगों को निशाना बनाया गया है। ईरान पहले से ही प्रतिबंध के प्रभाव का सामना कर रहा है। ट्ंरप द्वारा समझौते से बाहर निकलने की घोषणा के बाद से उसकी

» Read more

Viral Video: पूरी सड़क को घेरते जमीन पर रेंग रहे इस विशालकाय सांप का वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

सोशल मीडिया पर एक विशालकाय सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जमीन पर रेंग रहे इस सांप की लंबाई देख कर एक बार तो आपको भी यकीन नहीं होगा। कहा जा रहा है कि इस सांप की लंबाई 5 मीटर यानी 16 फीट तक हो सकती है। यह सांप स्क्रब पाइथन यानी अजगर की प्रजाति का बतलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की सुबह एडम नाम के एक शख्स क्वींसलैंड के हॉलोवेड बीच पर टहल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर इस विशालकाय अजगर पर पड़ी। एडम ने

» Read more

राहुल का वार- ‘मोदी राज’ में चरम पर भ्रष्टाचार, आर्थिक अफलता, और सामाजिक भेदभाव

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार,आर्थिक विफलता, अक्षमता और सामाजिक भेदभाव चरम पर पहुंच गया है और उन्होंने पार्टी सांसदों से लोगों को विकल्प मुहैया कराने को कहा। गांधी ने संसद भवन में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता व्यवस्था के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है और पार्टी सांसदों को मोदी के ‘‘अच्छे दिन’’ के झूठे वादों का विकल्प लोगों के समक्ष पेश करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की

» Read more

देवरिया शेल्टर होम के बाद उत्तर प्रदेश के हरदोई शेल्टर होम से गायब मिली 19 महिलाएं, जाँच का आदेश

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका आश्रय गृह और उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित शेल्टर होम के बाद कुछ इसी तरह का मामला हरदोई से सामने अाया है। मीडीया रिपोर्ट के अनुसार हरदोई के बेलागंज में चल रहे शेल्टर होम में जांच के दौरान 19 महिलाएं गायब मिली। पूछताछ के दौरान वहां मौजूद शेल्टर होम अधीक्षिका संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएम पुलकित खरे ने शेल्टर होम को मिल रही अनुदान राशि पर रोक लगा दी है। शेल्टर होम की संचालिका और संस्थापक के खिलाफ

» Read more

शिव जी की त्रिशूल में छिपे माने जाते हैं कई दिलचस्प रहस्य, जानिए इन्हें

त्रिशूल को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। त्रिशूल के बिना शिव जी का कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि शिव की त्रिशूल में कई सारे दिलचस्प रहस्य छिपे हुए हैं। जी हां, आज हम सब इसी के बारे में जानने वाले हैं। त्रिशूल में तीन फलक होते हैं। माना जाता है कि ये तीनों फलक सतगुण, रजोगुण और तमोगुण के प्रतीक हैं। आयुर्वेद में भी त्रिशूल की व्याख्या की गई है। इसके मुताबिक ये तीन फलक वात, पित्त और कफ को

» Read more

ऋषिकेश में जल्द हो सकती रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स नीति का मसौदा तैयार कर रही सरकार!

उत्तराखंड सरकार राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए नीति का मसौदा तैयार कर रही है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस नीति में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए दिशानिर्देश तैयार किए जाने के साथ उपकरणों की गुणवत्ता के मानक भी तय होंगे। इस नीति के मसौदे को मंत्रीमंडल के सामने पुष्टि के लिए जल्द से जल्द पेश किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, “रिवर राफ्टिंग के लिए पहले से ही एक नीति है और अब सरकार ट्रैकिंग, एयरो-स्पोर्ट्स और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी नीति तैयार कर रही है।

» Read more

बिग बॉस 11 के पुनीश-बंदगी का पहला एल्बम रिलीज, बोल्डनेस और रोमांस का है हॉट कॉकटेल

बिग बॉस फेम पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस बार दोनों के चर्चा में आने की वजह बेहद खास है। कपल का एक रोमांटिक वीडियो Love Me रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में दोनों एक साथ फिर से रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके पहले दोनों को बिग बॉस शो में भी रोमांस करते हुए देखा जा चुका है। लव मी गाने में दोनों के बीच की केमेस्ट्री को दर्शक पसंद कर रहे हैं।

» Read more

आज भी जिंदा श्रवण कुमारः इन चार कुमारों ने अपने कंधों पर कांवड़ बनाकर मां-बाप को कराई तीर्थ यात्रा

  आज के दौर में जहां कई ऐसे बेटों की खबरें सुनने को मिलती हैं जो अपने माता-पिता को वृद्धा आश्रम में छोड़ देते हैं तो वहीं कई अपनी अलग दुनिया बसाकर मां की ममता और पिता का दुलार भूल जाते हैं। ऐसे बेटों के बीच आज की दुनिया में श्रवण कुमार जैसे बेटे भी हैं जो उनके लिए मिसाल हैं जिनके लिए उनके मां-बाप बोझिल बन जाते हैं। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं हरियाणा के पलवल के रहने वाले उन 4 बेटों के बारे में जिन्होंने

» Read more

तो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे राणा दग्गुबाती! ट्वीट कर दी जानकारी

बाहुबली’ फिल्म में ‘भल्लालदेव’ का रोल अदा करने वाले एक्टर राणा दग्गुबाती के फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अभिनेता राणा दग्गुबाती जल्द ही एनटीआर (नंदमूरी तारका रामाराव) की बॉयोपिक में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने वैरिफाइड ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। फिल्म में राणा दग्गुबाती आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का रोल अदा करेंगे। राणा ने फिल्म में अपने किरदार के सिलसिले में चंद्र बाबू नायडू से भी मुलाकात की है। राणा ने ट्वीट में लिखा- ‘आपको एक अविश्वसनीय इंसान एनटी राव

» Read more

फिल्म एक्टर के साथ अननेचुरल सेक्स और मारपीट, 15 लाख देकर जमानत पर छूटा आरोपी

बॉबी डार्लिंग एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले साल रमनीक शर्मा नाम के शख़्स से शादी के बाद से ही बॉबी की ज़िंदगी में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। बॉबी ने अपने पति पर अननेचुरल सेक्स और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। मई के महीने से ही रमनीक जेल में बंद हैं लेकिन उन्हें 10 दिनों पहले बेल मिली है। बॉबी की वकील मीरा के मुताबिक, ये लड़ाई बॉबी के लिए काफी मुश्किल रही है पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। ज़मानत के लिए रमनीक ने 15

» Read more

ताकि आपकी सीएनजी कार में कभी न लगे आग, सेफ्टी के लिए ध्यान में रखें ये बातें

CNG, कंप्रेस्ड नेचुरल गैस अब ऑटोमोबाइल के लिए पसंदीदा फ्यूल बनता जा रहा है, यह पॉकेट फ्रेंडली होने के साथ-साथ एनवायरमेंट फ्रेंडली भी है। सीएनजी अभी तक के मौजूद फ्यूल्स में सबसे ज्यादा क्लीन फ्यूल है। दिल्ली में 6 अगस्त 2018 को एक किलो सीएनजी की कीमत 40.61 रुपए है। यह डीजल और पेट्रोल से काफी सस्ती है। सीएनजी का इस्तेमाल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह एक गैस है तो जाहिर है कि इससे कुछ खतरे भी होंगे। गैस में सबसे बड़ा खतरा आग लगने का होता

» Read more

हरिवंश: 500 रुपये से शुरू की थी नौकरी, 25 साल रहे संपादक, बिना खर्च बने सांसद!

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के अगले उप सभापति हो सकते हैं। एनडीए ने उन्हें इस पद का उम्मीदवार बनाया है। हरिवंश पेशे से पत्रकार और लेखक हैं। उनके जीवन पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) की गहरी छाप है। विद्यार्थी जीवन में ही उन्होंने जेपी आंदोलन में भाग लिया था। जेपी से हरिवंश का रिश्ता आंचलिक रहा है। यूपी के बलिया के सिताब दियारा के मूल निवासी जेपी के पड़ोसी रहे हरिवंश ने 1977 में टाइम्स ऑफ इंडिया में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट करियर की

» Read more
1 299 300 301 302 303 1,609