राजस्थान: वसुंधरा ने शुरू की 58 दिनों की गौरव यात्रा, बोलीं- बंद हो 5 साल में सरकार बदलने की परिपाटी
इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 58 दिनों की अहम राजस्थान गौरव यात्रा शुरू की है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राजसमंद के चारभुजानाथ मंदिर से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। 58 दिनों की इस यात्रा में वसंधुरा राजे सूबे भर में लोगों से मिलेंगी और अगले चुनाव के लिए जनादेश मांगेगी। इस यात्रा के दौरान वसुंधरा राजे 40 दिनों तक पब्लिक मीटिंग करेंगी, रैलियां करेंगी, जबकि बाकी 18 दिनों तक वह अवकाश पर रहेंगी। राजस्थान गौरव यात्रा
» Read more