Chandra Grahan 2018: जानिए साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की क्या हैं खास बातें

Lunar Eclipse 2018, Chandra Grahan 27 July 2018 Today Timings in India: इस महीने 27 जुलाई को साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण 27 जुलाई की रात 11 बजकर 54 मिनट से लेकर 28 जुलाई रात 3 बजकर 49 तक रहेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 103 मिनट की होगी। पूर्ण चंद्रग्रहण रात 1 बजकर 28 मिनट से लेकर रात 2 बजकर 43 मिनट तक देख सकते हैं। यह ग्रहण सदी का सबसे लंबा ग्रहण होगा। यह ग्रहण पूरे भारत के अलावा एशिया, यूरोप, आस्ट्रेलिया,

» Read more

7वीं कक्षा की एक दलित छात्रा को पांच युवकों ने अगवा करके किया गैंगरेप और बनाया वीडियो

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  उत्तर प्रदेश में मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 7वीं कक्षा की एक दलित छात्रा को पांच युवकों द्वारा अगवा करके दुष्कर्म किए जाने और इस वारदात का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. थाना कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने मीडीया को  बताया  कि 12 साल की दलित बालिका के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है कि 19 जुलाई को स्कूल जाते समय छात्रा का सरधना रोड से मन्नू (19) ने अपने चार दोस्तों के साथ अपहरण कर लिया. उन्होंने बताया कि मन्नू

» Read more

उत्तर प्रदेश में अज्ञात हमलावरों द्वारा 2 व्यापारियों की दुकान में घुसकर कर दी गयी हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ शहर में बुधवार (25 जुलाई, 2018) देर अज्ञात हमलावरों ने दो व्यापारियों की उनकी दुकान पर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कौधौर बाजार में व्यापारी भाइयों की हत्या के बाद स्थिति तनवापूर्ण हो गई है। परिवारके सदस्यों व साथी व्यापारियों ने राज्य में खराब कानून व व्यवस्था की स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि व्यापारियों व नाराज लोगों ने गुरुवार को सड़क पर बैठकर यातायात को रोका। शहर में अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है।

» Read more

बिहार: बालिका गृह यौन शोषण केस में ‘मंत्री पति’ भी घेरे में, होगी सीबीआई जांच

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक बालिका गृह में 29 लड़कियों के यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी रवि कुमार रौशन की पत्नी ने राज्य की एक मंत्री के पति पर उक्त बालिका गृह आने-जाने का आरोप लगाते हुए इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। बालिका गृह के सीपीओ रवि कुमार रौशन की पत्नी ने आज मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से कहा कि उनके पति को एक साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति ने उक्त बालिका

» Read more

पश्चिम बंगाल का नाम ‘बांग्ला’ करने को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा ने किया प्रस्ताव पारित

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम ‘बांग्ला’ करने को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में पारित इस प्रस्ताव को अब गृह मंत्रालय भेजा जाएगा। अगर गृह मंत्रालय से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो राज्य का नाम बदलकर बांग्ला हो जाएगा। गौर हो कि इससे पहले राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल का नाम अंग्रेजी ‘बेंगाल’, हिंदी में ‘बंगाल’ और बंगाली में ‘बांग्ला’ करने का प्रस्ताव केंद्र के पास भेजा था। यह प्रस्ताव पश्चिम बंगाल विधानसभा में 29 अगस्त 2016 को परित किया गया था। लेकिन केंद्र सरकार ने एक

» Read more

मध्य प्रदेश: मंदिर से 50 किलो वजनी सोने का कलश चोरी, करोड़ों रुपये है कीमत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना में ​ऐतिहासिक मंदिर का कलश चोरी हो गया है। दावा है कि ये कलश शुद्ध सोने का बना था और करीब 50 किलो वजनी था। अनुमान के मुताबिक चोरी गए कलश की कीमत 14 से 15 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है। ये मंदिर बुंदेला राजपूतों ने बनवाया था। ओरछा का मशहूर रामराजा सरकार का मंदिर इसी मंदिर की प्रतिकृति कहा जाता है। रियासतकालीन और इतिहास से जुड़ाव रखने के कारण इस कलश की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक भी हो सकती

» Read more

कल इस साल का दूसरा और 21 वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, जानें क्या है समय और किन बातों का रखें ध्यान

साल 2018 का दूसरा चंद्र ग्रहण 27-28 जुलाई को होने जा रहा है। यह 21 वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। भारत में पूर्ण ग्रहण की कुल अवधि 103 मिनट होगी। यह इस साल का आखिरी ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा जा सकता है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 27 जुलाई की रात 11 बजकर 54 मिनट पर शुरू होकर 28 जुलाई को सुबह 3 बजकर 49 मिनट तक होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण रात 1 बजकर 28 मिनट से लेकर रात 2 बजकर 43 मिनट तक

» Read more

यूपी: योगी सरकार कुंभ मेले की तैयारी में जुटी, बजट जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर योगी सरकार अभी से ही जुट गई है। इसका अनुमानित बजट करीब 4200 करोड़ रूपये का रखा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से आधा खर्च वहन करने को कहा है। यह अब तक का सबसे महंगा तीर्थ आयोजन होगा। इससे पहले वर्ष 2013 के अंतिम पूर्ण कुंभ मेले में 2019 के अनुमानित राशि की एक तिहाई से भी कम खर्च हुई थी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्य

» Read more

गुजरात: रिहायशी इलाकों में घुस आए चार मगरमच्छ, जानिए फिर क्या हुआ?

देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते इंसानों के अलावा अब जलीय जीव भी खासे परेशान हैं। गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश की वजह से चार मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में पहुंच गए। मगरमच्छों को देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी तुंरत वन विभान को दी गई। तुंरत मुस्तैदी दिखाते हुए वन विभाग ने मगरमच्छों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया। दर्जनों लोगों की मदद से इन मगरमच्छों को पकड़ पिंजरे में बंद किया गया है। कुछ

» Read more

बिहार के बालिका आश्रय गृह में नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की जाँच सीबीआई को दी जाएगी

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका आश्रय गृह में नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार आैर यौन शोषण मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने का ऐलान किया है। उन्होंने बिहार के प्रधान सचिव (गृह विभाग) और डीजीपी को यह जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है। बता दें कि मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सायंस की टीम की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था कि बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में रह रही लड़कियों के साथ बलात्कार और यौन शोषण हो रहा है। मामला

» Read more

इमरान खान का पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनना तय, आतंकी हाफिज सईद के सभी कैंडिडेट हारे

पाकिस्तान में चुनाव नतीजे आने के साथ ही नयी सरकार की तस्वीर साफ हो रही है। अब तक मिले रुझानों के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ की पार्टी पाकिस्तान में सरकार बनाने जा रही है। इसके साथ ही इमरान खान पाकिस्तान के नये पीएम हो सकते हैं। इस चुनाव के नतीजों से आतंकी हाफिज सईद को जोर का झटका लगा है। नेता बनने की ख्वाहिश पाल रहे हाफिज सईद की पार्टी के सारे उम्मीदवार चुनाव हार रहे हैं। रूझानों में भी हाफिज की पार्टी का कोई कैंडिडेट

» Read more

नरेंद्र मोदी के राज में 3 वर्षों में 2 हजार से ज्यादा सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं, मारे गए 294 लोग

नरेंद्र मोदी के शासन काल के पिछले तीन वर्षों में दो हजार से ज्यादा सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई। इनमें करीब 294 लोग मारे गए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने यह बात बुधवार को राज्यसभा में बताई। उन्होंने सदन में बताया कि वर्ष 2017 में 822 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई, इसमें 111 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 2016 में 703 सांप्रदायिक हिंसा की घटना हुई, जिसमें 86 लोग मारे गए। वहीं, 2015 में 751 घटनाओं में 97 लोग मारे गए। आंकड़ों पर गौर करें तो

» Read more

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही हो रही भारी बारिश से NH पर लंबा जाम , कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। आसमान पर काले बादल छाये हुए हैं। बिजली कड़क रही है। दिन और रात का फर्क मिट गया है। इस मूसलाधार बारिश की वजह से  एक ओर जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह जलजमाव हो गया है। दिल्ली के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। एनएच 24 सहित कई सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा

» Read more

राजधानी दिल्ली में भूख से मार गई तीन सगी नाबालिग बहनें, पड़ोसियों ने चंदे से किया अंतिम संस्कार

देश की राजधानी दिल्ली से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन सगी नाबालिग बहनों की भूख की वजह से मौत हो गई। लेकिन घर में बैठी मां को अपनी बेटियों की मौत का पता तक नहीं चला। तीनों लड़कियों की उम्र क्रमश: दो साल, चार साल और आठ साल बताई जा रही है। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे पड़ोसियों ने तीनों बहनों को घर के एक कमरे में बेहोशी की हालत में पाया। उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। उसके

» Read more

देह व्यापार में धकेली गई 19 वर्षीय युवती की खौफनाक आपबीती, 13 वर्ष की उम्र में दी गायों वाली टेबलेट

देह व्यापार के दलदल में धकेली गई एक 19 वर्षीय युवती ने अपनी आपबीती मीडिया से बयां की है। टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में लड़की ने बताया की 11 वर्ष की उम्र में उसकी शादी उससे तीन गुना बड़े शख्स से करा दी गई थी। शादी के बाद एक बच्चा हुआ लेकिन काम के दौरान के दुर्घटनावश पति की मौत हो गई। घरवालों ने बच्चे के साथ उसे घर से बाहर निकाल दिया। युवती के मुताबिक, वह दूसरी शादी कर नहीं सकती थी क्योंकि कौमार्य खो दिया था। खुद की

» Read more
1 337 338 339 340 341 1,617