अलवर में अकबर की हत्या पर अखिलेश का तंज, क्या फिर पहनाएंगे माला?
शुक्रवार को राजस्थान के अलवर में गो-तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अब उस मामले पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। अपने ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा कि भीड़तंत्र फिर से अलवर में अकबर की हत्या कर गया। सत्ताधारी एक बार फिर ‘दोषियों के खिलाफ कठोर कारवाई करेंगे’ जैसे खोखेल दावे करके फिर से उन हिंसक लोगों को पुरस्कृत करेंगे और गले में माला डालकर सम्मानित करेंगे
» Read more