कश्मीर में आतंकवादियों ने अगवा किए पुलिसकर्मी को मारी गोली, इमाम का भी किया कत्ल
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के कचदूरा गांव से आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार का शव शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया है। डार का शव कुलगाम के परिवान गांव से बरामद हुआ है। पुलिस ने जानकारी दी है कि डार के शव पर गोलियां लगी हुई हैं, जिसके आधार पर यह कहा जा रहा है कि आतंकियों ने गोलियों से भून कर डार को मौत के घाट उतारा है। शव मिलने के बाद शहीद पुलिस कॉन्सटेबल को जवानों द्वारा शोपियां में आखिरी श्रद्धांजलि भी दी
» Read more