भाजपा सांसद ने कहा – हरियाणा में हारने वाले हैं भाजपा के 90 फीसदी एमपी, एमएलए
अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने कहा है कि हरियाणा में भाजपा के 90 फीसदी एमपी, एमएलए चुनाव हारने वाले हैं। सैनी ने एक हिंदी चैनल के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि चीफ मिनिस्टर और मिनिस्टर भी एमएलए हैं। ऐसे में जीत कौन-कौन रहा है ये भगवान जानें। सैनी इससे पहले भी भाजपा सरकार के खिलाफ बयान देते रहे हैं। बीजेपी से नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल
» Read more