Video: पड़ा था मृत कुत्ते के शव परंतु उसे हटवाना जरूरी नहीं समझा और उसके ऊपर ही बना दिया सड़क
उत्तर प्रदेश में एक सड़क बनाने वाली कंपनी ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी। आगरा के फतेहपुर रोड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी आरपी इन्फ्रावेन्चर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने एक मृत कुत्ते के शव के ऊपर ही सड़क का निर्माण कर दिया। जी हां, सड़क किनारे एक कुत्ते की मौत हो गई थी और कंपनी ने सड़क बनाते वक्त कुत्ते के शव को वहां से हटवाना जरूरी नहीं समझा और उसके ऊपर से ही गिट्टी, बालू और सीमेंट डालकर सड़क बना डाली।
» Read more