जाम में फंसकर शपथ ग्रहण में स्पीकर ही नहीं पहुंच पाए, अफसरों पर फूटा गुस्सा
कर्नाटक की नवनियुक्त एचडी. कुमारास्वामी सरकार की कैबिनेट में 6 जून को 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। लेकिन, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि विधानसभा अध्यक्ष केआर. रमेश कुमार बेहद नाराज हो गए। शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए उन्हें भी राजभवन में उपस्थित होना था, लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण वह पहुंच ही नहीं सके। इससे तमतमाए रमेश कुमार ने राज्य की मुख्य सचिव के. रत्नप्रभा को पत्र लिखकर न केवल सख्त नाराजगी जताई बल्कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में विफल रहने
» Read more