शहीद बीएसएफ जवान को 15 दिन बाद बनना था दूल्हा पर तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा उनका पार्थिव शरीर
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के सठिगवां गांव में जिस घर में लाड़ले की बारात सजनी थी, जहां बीएसएफ जवान विजय कुमार पांडेय को दूल्हा बनना था। उसी गांव में आज (4 जून) उसकी चिता को अग्नि दी गई। हजारों नम आंखों ने गम और गुस्से में विजय को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर माहौल भावुक हो गया। विजय के परिवारवाले सदमे की हालत में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि जिस बेटे के बारात की तैयारी वो कर रहे थे उसी की अर्थी उन्हें अपने कंधे पर निकालनी पड़ेगी।
» Read more