लाल बहादुर शास्त्री के बेटे ने अपने पिता और नरेंद्र मोदी के बीच कोई भी तुलना करने से जताया ऐतराज

देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के बेटे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने अपने पिता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कोई भी तुलना करने से इंकार कर दिया है। अनिल शास्त्री मंगलवार (29 मई) को भोपाल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,”मेरे पिता हमेशा ही खादी की धोती और कुर्ता पहना करते ​​थे, जबकि वर्तमान प्रधानमंत्री 10 लाख रुपये का सूट पहनते हैं।” ये टिप्पणी पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने उस सवाल का जवाब देते हुए की थी, जिसमें उनसे पूछा

» Read more

एक पैसा कम हुआ पेट्रोल का दाम, पहले गलती से बता दिया था 60 पैसे

उपभोक्‍ताओं के चेहरे पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की खुशी ज्‍यादा देर तक नहीं टिक सकी। दरअसल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर क्रमश: 60 पैसे और 56 पैसे (दिल्‍ली में) की कटौती करने की खबर आई थी। पेट्रोलियम उत्‍पादों की बढ़ती कीमतों से परेशान हाल आम लोगों के लिए यह राहत वाली सूचना थी। लेकिन, आईओसीएल की ओर से कुछ देर बाद ही स्‍पष्‍टीकरण भी आ गया। पेट्रोलियम कंपनी ने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट में गड़बड़ी

» Read more

पश्चिम बंगाल में छात्राओं के सामने मास्टरबेट करते 60 साल के बूढ़े को गुस्साई छात्राओं ने जमकर पीटा

पश्चिम बंगाल के माल्दा में एक 60 साल का बूढ़ा कॉलेज की छात्राओं के सामने मास्टरबेट करते हुए पकड़ा गया। इस घटना से गुस्साई छात्राओं ने बूढ़े को मौके पर ही पकड़कर पीटना शुरु कर दिया। किसी तरह लोगों की भीड़ ने आरोपी व्यक्ति को गुस्साई छात्राओं से बचाया। बता दें कि यह घटना माल्दा के इंग्लिश बाजार इलाके की है। जहां रविवार को कॉलेज की छात्राओं का एक ग्रुप इलाके के बृन्दाबनी मैदान पर पहुंचा था। तभी लड़कियों ने देखा कि करीब 60 साल का एक बूढ़ा व्यक्ति कुछ

» Read more

मंत्रियों के साथ अमित शाह की मौजूदगी में आरएसएस ने किया मोदी सरकार की नीतियों पर मंथन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने पांच केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर मंथन किया है। इस मीटिंग की अध्यक्षता आरएसएस के मुख्य सचिव कृष्णा गोपाल ने की। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर यह बैठक मंगलवार (29 मई) को आयोजित की गई थी। भाजपा की तरफ से अमित शाह के अलावा पार्टी के जनरल सेक्रेटरी भूपेंद्र यादव जहां इस बैठक में मौजूद थे तो वहीं पांच केंद्रीय मंत्री

» Read more

गुजरात में एक महिला ने 12 लोगों पर लगाया घर से अगवा कर बलात्कार करने का आरोप

गुजरात के पालनपुर में एक महिला ने 12 लोगों के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है। स्तब्ध कर देने वाली यह वारदात करीब 2 महीने पुरानी है। इस मामले में 35 साल की पीड़ित महिला ने सोमवार (28 मई ) को सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने इस मामले में गढ़ पुलिस स्टेशन मे केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि दुष्कर्म की घिनौनी वारदात में शामिल 12 लोगों में से 4 लोग उसे पहले से जानते थे। पीड़ित महिला के तीन बच्चे

» Read more

मंत्री ने हिटलर और मुसोलिनी से की नरेंद्र मोदी, अमित शाह की तुलना

आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के नेता यनामला रामाकृष्णडू ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह की तुलना हिटलर और मुसोलिनी से कर दी है। टीडीपी नेता ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को फासिस्ट बताते हुए कहा कि फासिस्टो ने लोकतंत्र को बर्बाद करने का काम किया था। यनामला रामाकृष्णडू ने कहा कि जब मैं मोदी और शाह के बारे में सोचता हूं कि मुझे हिटलर और मुसोलिनी याद आते हैं। दोनों ही डिक्टेटर थे। उन्होंने कहा कि

» Read more

मुस्लिम से प्यार करने पर कर हुई थी हिंदू लड़के की हत्या, बेटे की याद में मां-बाप रखेंगे इफ्तारी

मुस्लिम लड़की से प्यार करने पर देश की राजधानी दिल्ली में एक हिंदू लड़के की हत्या कर दी गई। फिर भी मृतक के घर वालों ने रमजान के पाक महीने में प्रेम और भाईचारे का पैगाम देने की पहल की है। बेटे की हत्या के बाद मां-बाप इफ्तारी रखेंगे। संभव है कि वह इफ्तार पार्टी उसी जगह देंगे, जहां पर बेटे की हत्या की गई थी। यही नही, वे वेटे की याद में उस जगह पर तुलसी का पौधा भी रोपेंगे। घर वालों की इस पहल में उनके बेटे के

» Read more

रघुराम राजन को विश्व हिंदू कांग्रेस में आने के लिए विहिप ने भेजा न्योता

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को आरएसएस की शाखा विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठनों ने सितंबर में आयोजित होने वाली ‘विश्व हिंदू कांग्रेस’ में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है। विश्व हिंदू कांग्रेस 125 साल पहले शिकागो की विश्व धर्म संसद में दिए ऐतिहासिक भाषण के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। गौरतलब है कि सितंबर में होने वाली विश्व हिंदू कांग्रेस भी अमेरिका के शहर शिकागो में आयोजित की जा रही है। विश्व हिंदू कांग्रेस के आयोजकों का

» Read more

पालघर उपचुनाव: शिवसेना ने बीजेपी पर लगाया पैसे बांटने का आरोप, चुनाव आयोग की ‘तवायफ’ से कर डाली तुलना

महाराष्ट्र में शिवसेना के नेता संजय राउत बुधवार (30 मई) को राज्य में सहयोगी भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने मुंबई की पालघर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं पर धांधली करने का आरोप लगाया। संजय राउत ने चुनाव आयोग पर भी निष्पक्ष न रहने के आरोप जड़े और उसे एक राजनीतिक दल की ‘तवायफ’ तक बता दिया। राउत बीते 28 मई को मुंबई की पालघर लोकसभा सीट पर हुई वोटिंग के बारे में बोल रहे थे। शिवसेना नेता संजय राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए अपने बयान

» Read more

आ रहा है योग गुरु बाबा रामदेव का नया टेलिविजन चैनल, तीन नए चैनलों के मिले लाइंसेस

योग गुरु और पतंजलि आयुर्वेद के मालिक बाबा रामदेव की दखल अब टेलिविजन कारोबार में भी बढ़ेगी। केंद्र सरकार ने उनके तीन नए चैनलों को हरी झंडी दे दी है। ये तीनों चैनल पतंजलि समूह की कंपनी वेदिक ब्रॉकास्टिंग लिमिटेड (वीबीएल) के बैनर तले चलेंगे, जिसके मुखिया आचार्य बालकृष्ण हैं। आचार्य, स्वामी रामदेव के कारोबार में सहयोगी हैं और उनके काफी करीबी माने जाते हैं। एक साल के लंबे इंतजार के बाद सरकार ने उनके इन चैनलों के लाइंसेस पर मुहर लगाई है। रामदेव इससे पहले स्वदेशी के नाम अपनी

» Read more

मोदी सरकार के मंत्री के बयान पर भड़के आईएएस अफसर, सीएम से मिलकर की शिकायत

ओडिशा में आईएएस अफसरों ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आईएएस अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री ने एक सरकारी कार्यक्रम में आइटी सचिव अशोक मीणा के खिलाफ टिप्पणी की। सोमवार (21 मई) को केंद्रीय मंत्री भुवनेश्वर में राष्ट्रीय डाटा सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को अपना बता कर वाहवाही लूट रही है। उन्होंने ओडिशा के इनफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी (आईटी) विभाग के

» Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में दिया सागर (SAGAR) मंत्र, SAGAR का मतलब भी बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में सागर (SAGAR) मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और SAGAR विजन इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको जिदोदो की मैरीटाइम फलक्रम पॉलिसी से मेल खाता है। पीएम ने आगे SAGAR का मतलब भी बताया। कहा, यह सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन रीजन है। चूंकि भारत और इंडोनेशियां की चिंताएं एक हैं। ऐसे में हमें आतंक के खिलाफ मिलकर आवाज उठानी होगी। मिलकर इस चुनौती से लड़ना होगा। पीएम बुधवार (30 मई) को यहां

» Read more

केजरीवाल सरकार के मंत्री के यहां सीबीआई का छापा, सिसोदिया बोले- सोफे के नीचे से निकलेंगी दो शर्ट

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सतेंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बुधवार (30 मई) की सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक टीम ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर छापेमारी की। दिल्ली के मंत्री सतेंद्र जैन ने खुद ट्वीट कर इस छापेमारी के बारे में जानकारी दी है। सतेंद्र जैन ने लिखा कि ‘पीडब्ल्यूडी विभाग में क्रिएटिव लोगों को नियुक्त करने के लिए सीबीआई ने मेरे घर पर छापेमारी की है। अलग-अलग परियोजनाओं के लिए प्रोफेशनल्स की नियुक्ति की गई थी, लेकिन अब सभी

» Read more

Video: वायुसेना के चॉपर और 90 दमकल की गाड़ियां को भी 17 घंटे लगे दिल्ली की आग पर काबू पाने में

नई दिल्ली के मालवीय नगर में मंगलवार (29 मई) शाम रबड़ के गोदाम में लगी भयंकर पर काबू पा लिया गया है। भीषण आग पर तकरीबन 17 घंटों बाद काबू पाया जा सका। भारतीय वायु सेना के चॉपर और दिल्ली अग्निशमन सेवा की 90 गाड़ियों की मदद से यह रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। गोदाम के आस-पास इससे पहले रबड़ धू-धू कर जल रही थी। आलम यह था कि धुएं के कारण घटनास्थल के नजदीक कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। बुधवार (30 मई) की सुबह गोदाम में आग बुझाने के लिए

» Read more

कम से कम 6-8 महीने और ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान रहेंगे यात्री, रेलवे ने बताई वजह

भारतीय रेल के यात्रियों को अभी लेट चल रही ट्रेनों का इंतजार करने से राहत नहीं मिलेगी। ये बात भारतीय रेलवे के ताजा बयान में कही गई है। रेलवे ने अपने यात्रियों से साफ कहा है कि उन्हें ट्रेनों के लेट होने की समस्या को छह से आठ महीने तक और झेलना होगा। इस पूरे दौर में रेलवे अपने ट्रैक, इंजन और कोच की मरम्मत और रखररखाव के लिए बड़ा ​अभियान चलाने जा रहा है। बता दें कि भारतीय रेलवे की लेटलतीफी इस वित्तीय वर्ष यानी साल 2017-18 में सर्वाधिक

» Read more
1 506 507 508 509 510 1,617