कश्मीर में सेना ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकियों किया ढेर
जम्मू कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल शनिवार को सेना ने जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर दिया है। इस दौरान सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकियों को भी ढेर कर दिया है, वहीं आतंकी ठिकाने से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारुद भी बरामद किया है। हथियारों में एके-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर बरामद किए गए हैं। इलाके में सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है। अभी मौके पर कुछ और आतंकी छिपे हो सकते
» Read more