बंदूकधारियों का मस्जिद पर हमला, इमाम को चाकू घोंपा, कई घायल

दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में गुरुवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक मस्जिद पर हमला कर मस्जिद के इमाम की हत्या कर दी और 2 अन्य लोगों को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। यह हमला डरबन के बाहरी इलाके वेरुलम में एक मस्जिद पर किया गया। फिलहाल हमले की वजह नहीं पता चल सकी है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है और मामले की जांच कर रही है। खबर के अनुसार, गुरुवार को दोपहर की नमाज के बाद 3 अज्ञात बंदूकधारियों ने अचानक मस्जिद पर हमला बोल दिया।

» Read more

सूडान की 19 साल की महिला को अपने जालिम पति की हत्या में मिली मौत की सजा. लोगों ने किया विरोध

सूडान की रहने वाली 19 साल की नोरा हुसैन को स्थानीय अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। नोरा पर आरोप है कि उसने उस आदमी की हत्या कर दी, जिसने उसके साथ रेप करने के बाद जबरन शादी कर ली थी। नोरा को मृत्युदंड मिलने की पुष्टि गुरुवार (10 मई) को स्थानीय जज ने कर दी। क्योंकि नोरा के पति के घर वालों ने उसकी मौत की सजा माफ करने के बदले आर्थिक क्षतिपूर्ति लेने या समझौता करने से इंकार कर दिया था। सूडान के रहने वाले महिला अधिकार

» Read more

लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट से मिली 6 हफ्तों की अंतरिम जमानत

बेटे की शादी में शामिल होने आए आरजेडी अध्यक्ष और चारा घोटाले के दोषी लालू प्रसाद यादव को लंबी अवधि के लिए अंतरिम जमानत मिली है। रांची हाईकोर्ट ने उन्हें 6 हफ्तों की जमानत दी है। हालांकि लालू को अभी तक पूरी तरह से जमानत मिली है। इसके लिए हाईकोर्ट में सुनवाई चलती रहेगी। अदालत ने लालू यादव को उनकी खराब सेहत को देखते हुए 6 हफ्तों की अंतरिम जमानत दी है। बता दें कि लालू प्रसाद यादव कल (10 मई) शाम ही बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल

» Read more

महिला उत्पीड़न मामले में रेप पीड़िताओं को 5 लाख, एसिड अटैक में 7 लाख रुपए मुआवजा देने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश

महिला उत्पीड़न के मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (11 मई) को अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रेप पीड़िताओं को मुआवजा देने वाली योजना को मंजूरी देते हुए कहा कि अब से रेप पीड़िताओं को मिलेगा। रेप के मामलों में मुआवजे की न्यूनतम रकम पांच लाख रुपए होगी, जबकि एसिड अटैक वाले मामलों में यह राशि न्यूनतम सात लाख रुपए दी जाएगी। सभी राज्यों को इस संबंध में एक हफ्ते के भीतर स्कीम भेज दी जाएगी, जिसके बाद हर राज्य को उसका पालन करना पड़ेगा। वर्तमान में रेप पीड़िताओं

» Read more

बिप्लब देव के अटपटे बयानों पर बोले अमित शाह- नए हैं, समझ जाएंगे

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने अटपटे बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब का बचाव किया है। अमित शाह ने बिप्लब देव के काम की तारीफ की है और कहा है कि अभी वह नए हैं, वक्त के साथ चीजों को समझ जाएंगे। बता दें कि महाभारत काल में इंटरनेट की मौजूदगी से लेकर सरकारी नौकरी के बजाय पान की दुकान खोलने जैसे बयान देने वाले देब सोशल मीडिया पर खूब आलोचना के शिकार हो रहे हैं। उनका ताजा बयान गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर को

» Read more

दूसरी शादी करने के लिए एक पुलिसवाले ने पत्नी को कॉल गर्ल बताते हुए उनकी अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड की

पहली पत्नी से तलाक लेने और दूसरी शादी करने के लिए एक पुलिसवाले ने विचित्र तरीका अपनाया। उसने इसके लिए सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का सहारा लिया। उत्तर पुलिस के जवान ने तलाक लेने के लिए पत्नी को कॉल गर्ल बताते हुए उनकी अश्लील तस्वीरें और मोबाइल नंबर फेसबुक पर डाल दिया। अचरज की बात यह है कि आरोपी ने पत्नी के फेसबुक अकाउंट पर ही आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर दी थीं। पीड़िता ने इस बाबत बुधवार (9 मई) को दिल्ली के खजूरी खास थाने में पति इरफान के खिलाफ

» Read more

जानकी मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी: पाग पहन, मंजीरा बजा किया सीताराम का जाप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को नेपाल पहुंचे। नेपाल पहुंचने के बाद पीएम मोदी सीधे जनकपुर में स्थित जानकी मंदिर पहुंचे और वहां विशेष पूजा अर्चना की। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंदिर परिसर में पीएम मोदी की आगवानी की। बता दें कि जनकपुर माता सीता का मायका है और जानकी मंदिर माता सीता को ही समर्पित है। पीएम मोदी मंदिर परिसर में करीब 45 मिनट रहे और स्थानीय मीडिया के अनुसार, पीएम मोदी ने मंदिर में विशेष पूजा शोदासोपचारा पूजा में भाग लिया। मंदिर

» Read more

स्कूल के आठ बच्चों ने पुलिस को बताई अपने साथ हुए अत्याचार की दास्तान: बच्चों थे कैद और पेशाब के लिए दे रखी थी बोतल

नवी मुंबई के एक कजारत स्कूल के आठ बच्चों ने पुलिस को अपने साथ अत्याचार की भयानक कहानी बताई है। इन बच्चों ने बताया कि स्कूल के केअरटेकर ने हॉस्टल में उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था। रेप का आरोपी ये केयरटेकर बच्चों का यौन शोषण करता था। इन दिव्यांग बच्चों पर जुल्म का आलम ये था कि इन्हें पेशाब करने के लिए भी बाहर जाने नहीं दिया जाता था। केअरटेकर ने इन्हें प्लास्टिक की बोतलें दे रखी थी, इसी से ये मासूम बच्चे काम चलाते थे। गुरुवार

» Read more

ऋषभ पंत की पारी के आगे क्रिस गेल भी हुए फेल, बनाया ये खास रिकॉर्ड

दिल्ली डेयरडेविल्स के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने गुरुवार को आईपीएल में अपना पहला शतक जमाया और इसके साथ ही उन्होंने लीग में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। पंत ने इस सीजन में शतक के साथ अभी तके खेले गए 11 मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 521 रन बना लिए हैं और ऑरेंज कैप भी हासिल कर ली है। इसी सीजन में उनका औसत 52.10 और स्ट्राइक रेट 179.65 का रहा है। पंत 2016 से आईपीएल में खेल रहे हैं। इन तीन

» Read more

महिला ने अपने पति पर वेश्यावृत्ति के लिए दबाव बनाने और बेचने की कोशिश का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति ने उसे प्रोस्टिट्यूशन (वेश्यावृत्ति) में धकेलने की कोशिश की। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे पश्चिम बंगाल में बेचने की भी धमकी दी है। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है, वहीं इसी बीच आरोपी मौका पाकर फरार हो गया है। कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ

» Read more

शत्रुघ्न सिन्हा ने नरेंद्र मोदी की बुद्धिमता पर उठाया सवाल- बोले, PM बनने से ही कोई देश का सबसे अक्लमंद नहीं हो जाता

कर्नाटक में शनिवार (12 मई) को मतदान होने हैं। कभी बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल रहे शत्रुघ्न सिन्हा को कर्नाटक चुनाव में पार्टी के प्रचार काम से दूर रखा गया है। बीजेपी के इस बागी सांसद ने पार्टी नेतृत्व को इसके लिए खूब खरी खोटी सुनाई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रचार के दौरान पीएम मोदी की भाषा पर सवाल उठाए और कहा कि एक शख्स पीएम बनने से ही सबसे अक्लमंद नहीं हो जाता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, “आज प्रचार थम जाएगा, धनशक्ति की बजाय जनशक्ति की

» Read more

गुजरात के एक गोशाला से करीब 600 गायों के गायब होने से प्रशासन मे हड़कंप, गोशाला मालिक के अनुसार मर गईं गाएँ

गुजरात के जूनागढ़ से 15 किलोमीटर दूर तोरणिया गांव की गोशाला से करीब 600 गायों के गायब होने से प्रशासन मे हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इलाके में जब गाय सड़कों या अन्य जगहों पर मिलती थीं तब उन्होंने गोशाला भेज दिया जाता है, लेकिन गोशाला में करीब 600 गाय कम हो गई हैं। मामले में जब गोशाला के मालिक और मैनेजर से पूछा गया तो उन्होंने बेतुका जवाब देते हुए कहा कि एक साल के दौरान इन गायों की मौत हो गई है। गोशाला

» Read more

प्रीति जिंटा-वीरेंद्र सहवाग में जमकर बहस, दखलंदाजी से भड़के वीरू, छोड़ सकते हैं साथ?

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस साल आईपीएल की शुरुआत शानदार तरीके से किया। शुरुआती मुकाबलों में लगातार जीत हासिल करने के बाद पंजाब की टीम अब पिछड़ती नजर आ रही है। मंगलवार को टीम राजस्थान के खिलाफ 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में भी नाकाम रही। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को छोड़ दिया जाए तो बाकी बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। टीम के मेंटर पूर्व विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग और मालकिन एक्ट्रेस प्रीति जिंटा मैच के दौरान अक्सर हंसते-मुस्कुराते पाएं जाते रहे हैं।

» Read more

Video: अवैध संबंध के शक में भीड़ द्वारा महिला के सरेआम कपड़े फाड़ कर की गई पिटाई, बदसलूकी और गाली-गलौज

त्रिपुरा के अगरतला में भीड़ का क्रूर चेहरा सामने आया है। यहां भीड़ ने एक महिला की सरेराह जमकर पिटाई कर दी। भीड़ ने सरेराह महिला के कपड़े फाड़े और फिर उसकी जमकर पिटाई की गई। महिला भीड़ से रहम की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। जानकारी के मुताबिक महिला पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गई। महिला से सरेआम बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा की गई। महिला के साथ इस बदसलूकी का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि

» Read more

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव की फिर किरकिरी, बोले- टैगोर ने वापस कर दिया था नोबेल पुरस्कार

भाजपा नेता और त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव अपने बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब एक बार फिर उन्होंने कथित तौर पर विवादित बयान दिया है। बिप्लब देव ने कहा है कि रविंद्रनाथ टैगोर ने नोबेल पुरस्कार वापस कर दिया था। दरअसल त्रिपुरा सीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि टैगोर अंग्रेजों के खराब शासन के विरोध ने अपना नोबेल पुरस्कार वापस कर दिया था। डीएनए के हवाले से मिली जानकारी

» Read more
1 556 557 558 559 560 1,617