कर्नाटक चुनाव: प्रचार कर रहे राहुल गांधी बोले- मैं नहीं चाहता बीजेपी मुक्त भारत…
बीजेपी भले ही कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दे रही हो मगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि वह कभी बीजेपी मुक्त भारत नहीं चाहते। उन्होंने कहा-मैं उनसे लड़ूंगा और मैं उन्हें हराऊंगा। कर्नाटक में चुनाव अभियान में जोर-शोर से जुटे राहुल गांधी ने दक्षिण भारत के प्रमुख अंग्रेजी अखबार डेक्कन हेराल्ड को दिए इंटरव्यू में यह बात कही। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा-आपने देखा होगा मोदी मेरे और अन्य कांग्रेस नेताओं के बारे में अपमानजनक बातें करते हैं।मैं हमेशा प्रधानमंत्री पद का सम्मान करता हूं।
» Read more