कर्नाटक: पीएम नरेंद्र मोदी को गाली देने का आरोप लगा बीजेपी ने जिग्नेश मेवानी पर दर्ज करवाया केस
भारतीय जनता पार्टी, कर्नाटक ने गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवानी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। भाजपा ने अपनी इस शिकायत में जिग्नेश मेवानी पर एक रैली के दौरान पीएम मोदी और बीएस येदियुरेप्पा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस शिकायत में भाजपा, कर्नाटक ने अभिनेता प्रकाश राज को भी आरोपी बनाया है और इनके खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की है। बता दें कि जिग्नेश मेवानी इन दिनों कर्नाटक में भाजपा के विरोध में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
» Read more