अदालत परिसर में घुसकर सरेआम अपनी पत्नी को तलवार से काट डाला, पिछले साल भाग कर की थी शादी
ओडिशा में एक व्यक्ति ने अदालत परिसर में घुसकर सरेआम अपनी पत्नी को तलवार से काट डाला, वहीं अपनी सास और एक बच्ची को घायल कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौत हो गई है, जबकि सास और बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। ससुर ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचायी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना ओडिशा के संबलपुर में सोमवार को उस वक्त घटी,
» Read more