रेलवे ने दी यात्रियों को राहत, राजधानी समेत इन ट्रेनों के टिकट हो गए सस्ते!
राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेन के टिकट की कीमत कम हो गई है। दरअसल सरकार ने ट्रेन में बिकने वाले खाने पीने के सामन और टिकट के साथ बुक किए जाने वाले मील पर लगने वाले टैक्स को कम कर दिया है। हाल ही में वित्त मंत्रालय ने जीएसटी को लेकर एक लेटर जारी किया था। इसमें कहा गया था कि रेलवे स्टेशन और ट्रेन में मिलने वाले खाने पीने के सामान पर केवल 5 फीसदी जीएसटी लगाया जाएगा। ट्रेन में खाने पीने के सामन पर 18 फीसदी जीएसटी लगता था।
» Read more