मेनका गांधी ने बीजेपी नेताओं संग किया माल्यार्पण तो दलितों ने दूध से धोई अंबेडकर की प्रतिमा
भीम राव आंबेडकर की 127 वीं जयंती पर मेनका गांधी एवं भाजपा के अन्य नेताओं के उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के तुरंत बाद दलित समुदाय के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को धोकर ‘‘साफ ’’ किया। एक दलित नेता ने दावा किया कि उनकी मौजूदगी से वहां का माहौल दूषित हो गया था। बड़ोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के महासचिव ठाकोर सोलंकी ने दावा किया कि आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिये दलित कार्यकर्ता भाजपा नेताओं से पहले वहां पहुंचे थे। दलित समुदाय के
» Read more