उन्नाव में एक बार फिर मचा हड़कंप, मिली युवती की जली लाश, रेप और हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रेप और हत्या एक आग सुलग ही रही थी की दूसरी युवती की जली हुई लाश मिलने से इलाक़े में हड़कंप मच गया. मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उन्नाव के असोहा थानाक्षेत्र में एक युवती की जली हुई लाश मिली. आशंका है कि रेप के बाद युवती को जलाकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस अब इस मामले की छानबीन में जुट गई है. गुरुवार की सुबह पुलिस को ख़बर मिली कि भल्ला फार्म मार्ग के जंगली

» Read more

एक दिन के उपवास में बिगड़ी मनोज तिवारी की तबीयत, बोले- पथरी का ऑपरेशन हुआ था, इसलिए जरा दर्द है

दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद मनोज तिवारी की एक दिन के उपवास में तबीयत बिगड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फौरन इस बाबत डॉक्टर को बुलाया। बीजेपी नेता से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया तो पता चला कि उन्हें पथरी की समस्या था। हाल ही में उन्होंने उसका ऑपरेशन कराया था। उसी की वजह से उन्हें थोड़ा दर्द महसूस हो रहा था। तिवारी ने आगे कहा, “मेरा दर्द उतना ज्यादा नहीं है, जितना कि जनता को हो रहा है।” बता दें कि 12 अप्रैल को बीजेपी

» Read more

उन्‍नाव गैंगरेप: योगी सरकार बोली- आरोपी विधायक के खिलााफ सबूत नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

उन्नाव गैंगरेप मामले की सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सूबे की योगी सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा था कि विधायक को गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं। वहीं कोर्ट को जवाब देते हुए योगी सरकार ने कहा कि वे आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं क्योंकि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। यूपी सरकार की तरफ से केस लड़ रहे एडवोकेट जनरल राघवेंद्र सिंह ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा कि उन्नाव रेप केस में बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ

» Read more

हाई कोर्ट ने पूछा- धर्मगुरु बताएं मंदिर और मस्जिदों में क्‍यों इस्‍तेमाल होते हैं लाउडस्‍पीकर्स

इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा इस्लाम और हिंदू धर्म के नेताओं से पूछा गया है कि आखिर मस्जिदों और मंदिरों में लाउडस्पीकर की क्या आवश्यकता है। लाउडस्पीकर के मामले को हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने निजी दावेदारों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है जो कि लाउडस्पीकर लगाने के पीछे के तर्क को समझा सकें। बता दें कि योगी सरकार ने आदेश जारी कर कहा था कि बिना इजाजत न तो मस्जिद और न ही मंदिर में लाउडस्पीकर बजाया जाएगा। इतना ही नहीं लाउडस्पीकर बजाने से पहले लोगों

» Read more

रेप के आरोपी विधायक के बचाव में बोले मोदी सरकार के मंत्री सत्यपाल सिंह- कभी कभी गलत भी होते हैं आरोप

उन्नाव गैंगरेप मामले में केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह मीडिया के सामने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का बचाव करते नजर आए। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए सत्यपाल सिंह ने कहा- ”सरकार ने एक एसआईटी बनाई है, आज मीडिया की रिपोर्ट है कि उन्होंने माननीय योगी जी को रिपोर्ट भेजी है, इस प्रदेश के डीजी, इस प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री इस बात को कई बार कह चुके हैं, अगर कोई भी इसमें लिप्त मिला, चाहें विधायक हो या कोई भी दूसरा आदमी हो, छोटा हो, बड़ो हो, किसी को

» Read more

राबड़ी देवी को वापस मिली सुरक्षा, तेजस्वी का नीतीश पर हमला- लोग ऐसे ही पल्टूराम नहीं कहते

इधर बिहार में सुरक्षा पर सियासत जारी है। अब एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया गया है। राबड़ी देवी का आवास राजधानी पटना के 10 सर्कुलर रोड पर स्थित है। उनके आवास के बाहर 32 बीएमपी जवानों की तैनाती की गई थी। जनसता डॉट कॉम ने आपको बतलाया था कि मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद यह सभी जवान वहां से अपना सामान बांध कर रातों-रात हट गए थे। अब एक बार फिर इन सभी जवानों को

» Read more

एक और BJP नेता ने योगी सरकार पर बोला हमला-एक विधायक के लिए पूरी पार्टी दांव पर नहीं लगा सकते

उत्तर प्रदेश में उन्नाव गैंगरेप की घटना को लेकर एक और बीजेपी नेता ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील भराला ने तीन ट्वीट कर उत्तर प्रदेश सरकार को ढुलमुल करार देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने दो टूक कहा है कि एक विधायक के समर्थन में पूरी पार्टी की साख दांव पर नहीं लगा सकते। विधायक ने उन्नाव की घटना में भेदभावपूर्ण कार्रवाई से सरकार को बचने की सलाह दी है। सुनील भराला ने ट्वीट कर

» Read more

कठुआ गैंगरेप पर आखिरकार बोले राहुल गांधी- ऐसी घटना के दोषियों का बचाव कोई कैसे कर सकता है

जम्‍मू-कश्‍मीर के कठुआ में 8 साल की बच्‍ची की गैंगरेप के बाद हत्‍या के बाद तनाव है। विभिन्‍न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों ने कठुआ और उन्‍नाव की घटना की कड़ा विरोध किया है। जम्मू के कठुआ जिले में रस्साना जंगलों से 17 जनवरी को एक आठ वर्षीय बच्ची आसिफा का शव बरामद हुआ था। बच्ची इससे एक सप्ताह पहले जंगल में घोड़ों को चराते हुए लापता हो गई थी। उसे एक मंदिर में कई दिन तक बंधक बनाकर रखा गया, उसे नशे में रखा गया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया

» Read more

Video: देखिए कैसे भयंकर बर्फ में फंसे 250 यात्रियों को सेना-पुलिस ने मिलकर बाहर निकाला

जम्मू एंड कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। कश्मीर को जम्मू से जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगल रोड पर बुधवार को खूब बर्फबारी हुई। इस बर्फबारी के कारण कई लोग पुंछ से शोपियां को जोड़ने वाले मुगल रोड के बाफलियाज इलाके में फंस गए थे। एएनआई के अनुसार, करीब 250 लोग इस भारी बर्फबारी में फंस गए थे। इन लोगों को सेना के जवानों और जम्मू एंड कश्मीर की पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, मुगल रोड पर अचानक ही बर्फबारी होने लगी थी

» Read more

घर पर बैठे-बैठे करुणानिधि ने यूं किया पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई में रक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही कावेरी जल बंटवारे की मांग को लेकर लोगों ने उनके सामने प्रदर्शन किया।उधर डीएमके मुखिया एम करुणानिधि ने गोपालापुरम आवास पर बैठे-बैठे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का विरोध किया। करुणानिधि ने काला कुर्ता पहनकर नरेंद्र मोदी के दौरे के प्रति विरोध जताया। बाद में उनकी यह तस्वीर परिवार के लोगों ने मीडिया में जारी की। मोदी ने डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया। देश के सबसे बड़े इस मेले में रक्षा उपकरण बनाने वाली 670

» Read more

रेप के आरोपी बीजेपी विधायक सेंगर पर हाईकोर्ट सख्त, एसआईटी को लगाई फटकार

उन्नाव गैंगरेप केस के मुख्य आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी अभी तक नहीं होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले में सीधे-सीधे सरकार से पूछा है कि ‘विधायक को गिरफ्तार करेंगे या नहीं’। हाइकोर्ट ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार से इस मामले में जवाब मांग है। इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने हाईकोर्ट को बतलाया कि वो विधायक को गिरफ्तार नहीं कर सकती। एसआईटी ने कोर्ट से कहा है कि हम विधायक को गिरफ्तार करना चाहते हैं,

» Read more

बड़ा बेटा डॉक्टर, छोटा बेटा मर्चेंट नेवी में, बाप चला रहा था ‘ठकठक गैंग’, 30 साल बाद गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बुधवार को दस ससदस्यीय ठक-ठक गिरोह के सरगना रविचंद्रन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का माल भी बरामद किया।  पिछले साल मार्च में धारावी में डेढ़ करोड़ रुपये एटीएम वैन डकैती की घटना में यह व्यक्ति वांक्षित था। इस 45 वर्षीय व्यक्ति को 30 साल के अपराधिक इतिहास में पहली बार गिरफ्तार किया गया ।पुलिस के मुताबिक आरपी रवि चंद्रन तमिलनाडु के त्रिचिरापल्ली के रामजी नगर का रहने वाला है।उसका दावा है कि वह तमिल के अलावा अन्य कोई भाषा नहीं जानता। हालांकि जांच

» Read more

उन्नाव गैंगरेप और हत्या मामले की जांच अब सीबीआई के हाथ में, सरकार ने जारी किया आदेश

उन्नाव गैंगरेप मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश मंजूर करते हुए गुरुवार की शाम इस केस की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराने का आदेश जारी कर दिया. इससे पहले हाई कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन विधायक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया. मामले पर बढ़ता विवाद और विपक्ष के आक्रामक तेवर से योगी सरकार की परेशानी बढ़ती जा रही थी. गैंगरेप और हत्या के इस संगीन मामले पर

» Read more

‘बीजेपी विधायक ने रेप करने के बाद मेरे आंसू पोंछे’, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

उन्‍नाव दुष्‍कर्म कांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पीड़ि‍ता ने अपनी आपबीती सुनाई है। उन्‍होंने बताया कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की वजह से आठवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ दी थी। बलात्‍कार की घटना को याद कर पीड़ि‍ता ने बताया कि सेंगर ने 4 जून, 2017 को नौकरी देने का वादा कर अपने घर बुलाया था। उन्‍होंने कहा, ‘जब में बीजेपी विधायक के घर पहुंची तो वह मुझे सीधे अपने कमरे में लेकर चले गए थे। विधायक का एक आदमी कमरे के बाहर पहरेदारी कर

» Read more

लालू यादव ने अपने माली को बनाया विधानपरिषद का उम्‍मीदवार, बड़े-बड़े नेताओं संग भरेंगे पर्चा

चारा घोटाले में दोषी करार लालू प्रसाद यादव ने अपने माली को बिहार विधानपरिषद का उम्‍मीदवार बनाया है। खुर्शीद मोहसिन लालू की व्‍यक्तिगत पसंद बताए जाते हैं। वह बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्‍यमंत्री और आरजेडी की नेता राबड़ी देवी जैसी राजनीतिक हस्तियों के साथ विधानपरिषद के लिए पर्चा दाखिल करेंगे। नीतीश, सुशील कुमार मोदी और राबड़ी देवी का कार्यकाल समाप्‍त हो चुका है, ऐसे में उनका छह साल के लिए फिर से विधानपरिषद में जाना तय माना जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो

» Read more
1 631 632 633 634 635 1,617