घरेलू हिंसा केस में आप विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और दिल्ली के कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार (नौ अप्रैल) को उनके खिलाफ वारंट जारी किया। यह जमानती वारंट घरेलू हिंसा मामले से जुड़ी सुनवाई में उन्हें हाजिर न होने पर जारी किया गया है। स्पेशल जज अरविंद कुमार ने भारती के खिलाफ वारंट जारी करते हुए उन्हें 27 अप्रैल को अदालत के सामने पेश होने के लिए निर्देश दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इससे पहले 20 मार्च को भारती को अपनी पत्नी
» Read more