CWG 2018: चौथे दिन भारतीय एथलीट्स का जलवा, शूटिंग-वेटिलिफ्टिंग में मेडल्स
हरियाणा की 16 साल की निशानेबाज मनू भाकर ने करियर के पहले राष्ट्रमंडल खेलों में ही सोना जीतकर अपनी क्षमता साबित कर दी है। गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन मनू ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया और साथ ही रिकॉर्ड भी कायम किया। इसी स्पर्धा में दिग्गज निशानेबाज हीना सिद्धू ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली 16 वर्षीया मनु ने इस स्पर्धा के फाइनल में कुल 240.9 अंक हासिल
» Read more