राजस्थान के 87 जजों का तबादला, सलमान को सजा सुनाने वाले जज का हुआ प्रमोशन लेकिन दबंग की बढ़ीं मुश्किलें

राजस्थान की न्यायिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की खबर आई है। हाल ही राजस्थान हाईकोर्ट  ने राज्य के 87 जजों का तबादला किया है। इन जजों में सलमान खान के बेल की सुनवाई करने वाले और सजा सुनाने वाले जज भी शामिल हैं। एक साथ जजों के तबादले को लेकर शनिवार को सलमान खान की बेल पर होने वाली सुनवाई पर भी संशय बना हुआ है। काले हिरण के शिकार के मामले में दोषी पाए गए सलमान खान के लिए 5 साल की सजा पाने के बाद मुश्किलें बढ़ी हैं

» Read more

बच्चे के साथ के साथ कुकर्म करने में नाकाम रहने पर बच्चे की जीभ काटी, आंखें निकली और कर दी हत्या

दिल्ली में एक सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने में नाकाम रहने पर आरोपी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बोरी में लपेटकर नाले में फेंक दिया। दिल दहलाने वाला यह मामला दक्षिण पूर्वी दिल्ली के ओखला इलाके के हरिकेश नगर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 अप्रैल को 7 वर्षीय पुरुषोत्तम घर से लापता हो गया था। उसे घरवाले चाहत कहकर पुकारते थे। मासूम को आखिरी दफा जिस शख्स के साथ देखा गया था, वही आरोपी निकला। आरोपी मृतक के घरवालों का

» Read more

उत्तर प्रदेश में कर्ज माफी के बाद भी किसानों से वसूले ब्याज सहित पैसे

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली यूपी की योगी सरकार चुनावों से पहले किसानों के कर्जमाफी के वादा ठीक से पूरा नहीं कर पा रही है। राज्य में किसानों से कर्ज लिया गए पैसे का ब्याज वसूला जा रहा है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रेहडारा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय विनोद कुमार, 16 फरवरी, 2016 को पंजाब नेशनल बैंक की कैली रामपुर ब्रांच से खेती के लिए कर्ज लिया था। पिछले साल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर

» Read more

Video: रेप से खुद को बचाने के लिए नाबालिग बच्ची ने लगा दी छत से छलांग, लड़ रही जिंदगी की जंग

मुंबई से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक 12 साल की मासूम बच्ची ने खुद को बतातकर से बचाने के लिए मकान के छत से छलाँग लगाने को मजबूर हो गई यौन उत्पीड़न से खुद को बचाने के लिए एक नाबालिग बच्ची ने छत से छलांग लगा दी। इस दौरान इस मासूम बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। इस पूरी घटना का एक वीडियो  सामने आया है (वीडियो आप नीचे देख सकते हैं) वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह यह बच्ची एक निर्माणाधीन मकान

» Read more

अपनी ही पार्टी के मंत्री समर्थकों पर बीजेपी नेता ने लगाया मारपीट का आरोप, फटे कुर्ते में थाने पहुंच दर्ज करवाई शिकायत

जयपुर के मालवीय नगर में पानी की टंकी के शिलान्यास समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच गुटबंदी दिखी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण और राज्य महिला आयोग की चेयरमैन सुमन शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। जबकि बीजेपी के काउंसलर अशोक गर्ग को कार्यक्रम में बुलाया ही नहीं गया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद अशोक गर्ग पहुंचे और उन्होंने माइक हाथ में लेकर बोलना चाहा। इस पर लोगों ने हस्तक्षेप शुरू कर दिया। जिस पर उन्होंने धरना देना शुरू किया। आरोप है कि मंत्री के समर्थकों ने

» Read more

अमित शाह के कुत्ते-बिल्ली वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार- तंज कसने से पहले महत्व तो समझ लेते

भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुत्ते, बिल्ली, सांप, नेवले वाले बयान पर अब राजनीति गरमाती जा रही है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस ने अमित शाह पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा है कि ‘वासुकी, प्रसिद्ध नागराज, शिव के परम भक्त होने के कारण शिव के शरीर पर निवास करते थे। देवों में सर्वप्रथम पूज्य गणेश जी का वाहन चूहा है। अमित शाहजी तंज कसने से पहले चूहे और सांप का सही महत्व भी समझ लेते’।

» Read more

Viral Video: सलमान की सजा पर दुखी हुआ पाकिस्तानी हमशक्ल गिरफ्तारी देने पहुंचा थाने

फिल्म अभिनेता सलमान खान को मिली सजा से दुखी होकर उनका पाकिस्तानी हमशक्ल अपनी गिरफ्तारी देने के लिए पुलिस थाने पहुंच गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रिपोर्टर सलमान के हमशक्ल को पाकिस्तानी सलमान खान कहकर संबोधित करता दिखाई देता है। पाकिस्तानी समाचार चैनल समां के इस वीडियो को ‘सख्त लौंडा’ नाम की फेसबुक प्रोफाइल पर शेयर किया गया है। वीडियो में समां टीवी का रिपोर्टर थाने में खड़ा रिपोर्टिंग करता दिखाई देता है और उसके पीछे सलमान खान की भाव भंगिमाएं बनाता उनका पाकिस्तानी

» Read more

रक्षा और गृह सहित कई मंत्रालय की वेबसाइट हुई अचानक डाउन. हैक होने से किया गया इनकार

रक्षा, गृह और कानून मंत्रालय की वेबसाइट शुक्रवार को अचानक से डाउन हो गई. शुरुआत में ऐसी खबरें थी कि वेबसाइट को हैक कर लिया गया है, हालांकि बाद में अधिकारी ने कहा कि वेबसाइट हैक नहीं हुई है यह ‘हार्डवेयर की दिक्कत’ से ऐसा हुआ है. इसके बाद सरकार की तरफ से जारी बयान में भी कहा गया कि यह दिक्कत तकनीकी खराबी की वजह से आई.  राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक गुलशन राय ने कहा कि सरकारी वेबसाइटों पर कोई साइबर हमला, हैकिंग नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि

» Read more

सीएम योगी आदित्‍यनाथ को दलित मित्र अवार्ड देने का अंबेडकर महासभा ने किया ऐलान, शुरू हो गई बगावत

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। अंबेडकर महासभा ने गुरुवार (5 अप्रैल) को डॉक्‍टर भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर सीएम योगी को ‘दलित मित्र’ से नवाजने का फैसला किया था। अंबेडकर महासभा के अध्‍यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल ने खुद इसकी घोषणा की थी। अब महासभा के अध्‍यक्ष के खिलाफ संगठन के ही दो वरिष्‍ठ संस्‍थापक सदस्‍यों ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। हरीश चंद्र अैर एसआर. दारापुरी ने वार्षिक महासभा (एजीएम) बुलाने की मांग की है, ताकि

» Read more

Video: देखें जब वेश्यालय में जाने से रोका तो पाकिस्तानी पुलिसवालों से कैसे उलझे चीनी कर्मचारी, वीडियो वायरल

हाल ही के महीनों में चीन और पाकिस्तान विकास कार्य में एक साथ काम करके एक दूसरी के करीब आए हैं। वहीं पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी कर्मचारी देश में खुद की जान पर खतरा महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को चीनी कर्मचारियों और पाकिस्तानी पुलिस अधिकारियों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि चीनी कर्मचारियों को रेड लाइट इलाके में जाने से रोका गया तो उन्होंने पुलिस के साथ बहसबाजी की जो कि बाद में हाथापाई में तब्दील हो गई। इस घटना

» Read more

केंद्र पर भड़कीं प्रिया दत्त, पूछा- पीएम मोदी हैं या अमित शाह?

पिछले काफी समय से किसी न किसी मुद्दे को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार विपक्ष के निशाने पर आती रही है। ताजा हमला केंद्र सरकार पर कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने किया है। प्रिया दत्ता ने बीजेपी से पूछा है कि मैं थोड़ी कंफ्यूज़ हूं कि प्रधानमंत्री कौन हैं? मोदी या अमित शाह? प्रिया दत्त ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “मैं यहां परेशान हूं.. कौन प्रधानमंत्री है? मिस्टर मोदी या अमित शाह? वे वर्तमान सरकार के चेहरे प्रतीत होते हैं, बयान देते है, फैसले लेते हैं…

» Read more

अमित शाह का विपक्ष पर बड़ा हमला- मोदी की बाढ़ में साथ आए कुत्ते-बिल्ली-सांप

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई में हुई एक रैली के दौरान विपक्षी पार्टियों की तुलना कुत्ते-बिल्ली और सांप से की है। भाजपा के स्थापना दिवस पर मुंबई में आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 2019 का काउंटडाउन शुरु हो चुका है। मैने एक बात सुनी थी कि जब बाढ़ आती है तो उसमें सभी पेड़, पौधे और जीव जंतु बह जाते हैं। इस बाढ़ में वट-वृक्ष अकेला बच जाता है तो सांप भी उस वट-वृक्ष पर चढ़ जाता है, नेवला भी चढ़ जाता

» Read more

Video: हरियाणा में डीएसपी की शिकायत करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट पर हुआ दूसरा लगातार हमला

हरियाणा के जींद में दस दिनों के भीतर आरटीआई एक्टिविस्ट सुनील कपूर पर दूसरी बार हमला हुआ। नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें सड़क पर दौड़ाकर लाठियों से जमकर पीटा। दुकान में बैठे 29 वर्षीय कपूर ने जब नकाबपोश हमलावरों को अपनी ओर आते सीसीटीवी कैमरे में देखा तो ज्वेलरी दुकान का गेट खोलकर भागने लगे। बावजूद इसके हमलावरों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और लाठियों से जमकर पीटा। परिवार वाले उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए दूसरी जगह रेफर कर दिया।इसके बाद परिवार के लोग एक

» Read more

सलमान खान की सजा पर वायरल हो रहा मुलायम सिंह का फर्जी बयान, देखिए क्या है इस स्टेटमेंट में

काले हिरण का शिकार करने के मामले में जोधपुर की एक अदालत ने बॉलीवुड के सुपरस्‍टार सलमान खान को दोषी ठहराते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई है। इस पर राजनीति से लेकर बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। कई हस्तियों के फर्जी बयान भी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वायरल हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मुलायम सिंह यादव के नाम पर ऐसा ही एक फर्जी बयान वायरल हो रहा है। इसमें उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कथित तौर पर कहा, ‘सलमान

» Read more

सीआरपीएफ क्वार्टर बना मासूम और उसकी बूढ़ी माँ के किए जेल से भी बदतर, साल भर से थे कैद

लुधियाना में सात साल के बच्चे के साथ पिछले एक साल से सीआरपीएफ क्वार्टर में कैद महिला को मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई लुधियाना की जिलास्तरीय कानूनी टीम ने की। जांच में पता चला कि महिला और उसके सात साल के बच्चे को 30 वर्षीय सौतेले पुत्र ने कैद कर रखा था।दरअसल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और डीएलएसए सचिव गुरप्रीत कौर को महिला और बच्चे के सीआरपीएफ क्वार्टर में कैद होने की शिकायत मिली थी। जिस पर उन्होंने सिविल सर्जन, मनोचिकित्सक और वकील की टीम के साथ संबंधित क्वार्टर पर छापेमारी

» Read more
1 651 652 653 654 655 1,617