सलमान खान को सजा पर बोले जफर सरेसवाला- ये वही राजस्‍थान है जहां गाय के नाम पर इंसानों को मारने वाले छोड़ दिए जाते हैं

सलमान खान को काले हिरण का शिकार करने के मामले में 5 साल की सजा का ऐलान किया गया है। कोर्ट के इस फैसले पर सलमान खान के दोस्त जफर सरेसवाला ने सवाल खड़े किए हैं। एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में जफर सरेसवाला ने कहा कि इस देश में सेंस ऑफ प्रोपोरशन (समानता की भावना) खत्म हो गया है। जफर ने कहा कि वह कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन ये वही राजस्थान है, जहां इंसानों को मारा जाता है गाय के नाम पर,

» Read more

Viral Video: गुजरात के सैंक्चुअरी में शेरनियों को परोस दी जिंदा गाय, वीडियो तेज़ी से वायरल तो जाँच शुरू

गुजरात में शेरनियों के आगे जिंदा गाय परोस दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला गिरनार सैंक्चुअरी इलाके का बताया जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाय पेड़ से बंधी हुई है और तीन शेरनी धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ़ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार,

» Read more

शीला दीक्षित की मानहानि के मामले में केजरीवाल को राहत नहीं, अदालत का अंतरिम रोक लगाने से इनकार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शीला दीक्षित के पूर्व सहयोगी पवन खेड़ा की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे की सुनवाई पर अंतरिम स्थगनादेश देने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति ए.के. पाठक ने ऐसे मामलों का निपटारा एक साल के भीतर करने संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में अंतरिम स्थगनादेश देने से मना कर दिया। हालांकि, अदालत ने इस संबंध में राज्य और शिकायतकर्ता पवन खेड़ा को केजरीवाल की अर्जी पर नोटिस जारी किया है। केजरीवाल ने अपनी अर्जी में

» Read more

सेंसर बोर्ड ने रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ के 14 सीन्स पर चलाई कैंची

रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘काला’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए अच्छी खबर है। सेंसर बोर्ड ने रजनीकांत स्टारर ‘काला’ में 14 कट्स लगाने के साथ ही यू/ए सर्टिफिकेट जारी कर फिल्म के रिलीज के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक श्रीधर पिलाई ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी है। ‘काला’ फिल्म का निर्देशन पी.ए. रंजीत ने किया है। एक्टर धनुष फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ नाना पाटेकर और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं। श्रीधर के

» Read more

जेल में सलमान खान के पड़ोसी होंगे आसाराम, जेल से आई दबंग बन कर बैठे सलमान खान की तस्वीर

काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस ने सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद कर दिया है। सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल में ही रखा जाएगा। इस जेल में सलमान खान के पड़ोसी होंगे यौन शोषण के आरोपी आसाराम। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को सेंट्रल जेल की बैरक नंबर एक में रखा जाएगा। जबकि आसाराम इसी जेल

» Read more

मार्क जुकरबर्ग ने माना- मैसेंजर पर भेजे जाने वाले संदेशों पर नजर रखता है फेसबुक

फेसबुक यूजर्स का डेटा लीक होने के बाद कंपनी की खूब आलोचना हो रही है। अब फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने माना है कि मैसेंजर पर भेजे जाने वाले मैसेज पर फेसबुक नजर रखता है। फेसबुक अपने मैसेंजर ऐप पर भेजे गए फोटो और लिंक को सुनिश्चित करने के लिए स्कैन करता है कि वे कंपनी के दिशानिर्देशों का पालन करते हैं या नहीं। फेसबुक के कम्यूनिटी स्टैंडर्ड के मुताबिक नहीं होने वाले किसी भी मैसेज को ब्लॉक कर दिया जाता है। नई जानकारी कैंब्रिज एनालिटिका के डेटा लीक

» Read more

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव नामांकन के लिए जाते बीजेपी उम्‍मीदवार को चाकुओं से गोद कर मार दिया

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की तारीख घोषित करने के बाद से राज्य में हिंसक घटनाएं सामने आने लगी हैं। बुधवार (4 अप्रैल, 2018) को भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन के लिए ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस पहुंचे अजीत मुर्मु (35) को दफ्तर के सामने ही चाकुओं से गोद दिया गया। अजीत बुधवार सुबह ही बांकुरा जिले के ब्लॉक में नामांकल दाखिल करने पहुंचे थे। घटना के बाद केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने राज्य सरकार की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि टीएमसी

» Read more

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने किया अमित शाह का धन्‍यवाद, कहा- आप हमारे स्‍टार कैंपेनर बनते जा रहे हैं

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरे जोर-शोर के साथ तैयारियों में जुटी हुई है। दोनों ही पार्टियां चुनावी रैलियों में एक-दूसरे पर नाकामी का ठीकरा फोड़ने में पीछे नहीं हैं। वहीं, इस बीच कांग्रेस ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को धन्यवाद कहा है। आप सोच रहे होंगे कि चुनावी गहमा-गहमी में ऐसा क्या हुआ है, जो कांग्रेस अमित शाह का धन्यवाद कर रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस का मानना है कि अमित शाह कर्नाटक कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनते

» Read more

Video: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान लड़के ने बिना इजाजत रिपोर्टर को चूम लिया, देखें रिपोर्टर ने क्या किया

काम के दौरान महिलाओं के उत्पीड़न की खबरें हम आए दिन सुनते रहते हैं। लेकिन ब्राजील में अब इसके खिलाफ बड़े स्तर पर एक अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल यह अभियान ब्राजील की महिला स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट द्वारा चलाया जा रहा है। इन स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट को कभी ना कभी काम के दौरान उत्पीड़न से गुजरना पड़ा है। यही वजह है कि इन जर्नलिस्ट्स ने इसके खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया है। इन जर्नलिस्ट ने अपने कैंपेन की शुरुआत सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके की है। इस वीडियो

» Read more

बीजेपी के दलित एमपी की पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेइज्जत किया, डांटकर भगा दिया, अब कहां जाएं ?

उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के सांसद छोटेलाल खरवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीएम योगी आदित्यनाथ की शिकायत की है। पत्र में सांसद ने गुहार लगाई है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जब वो किसी समस्या को लेकर मिलने पहुंचे तो उन्होंने डांटकर भगा दिया। 45 साल के सांसद ने लिखा है कि उन्होंने योगी आदित्यनाथ से दो बार मुलाकात की लेकिन उन्होंने मदद की बजाय बेइज्जत किया। बीजेपी सांसद ने अपने पत्र में लिखा है कि उन्होंने सपा के गुंडाराज (शासनकाल) में अपने

» Read more

पेंशन के लिए बेटे ने मां की लाश को तीन साल तक फ्रीजर में रखा, अंगूठे के निशान ले निकाले पैसे

पश्चिम बंगाल में अपराध की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां राजधानी कोलकाता के बेहाला में पुलिस ने करीब तीन साल से फ्रिज में रखा एक महिला का शव बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के बेटे और पिता को हिरासत में लिया है। आरोप है कि मृतक के बेटे ने मां की पेंशन पाने के लिए शव इतने सालों तक फ्रिज में रखा था। इसके लिए वह हर महीना अंगूठे के निशान लेता था। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला रिटायर्ड एफसीआई अधिकारी थीं,

» Read more

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप की इस महीने सगाई? रामदेव की भतीजी से शादी होने की उड़ी थी अफवाह

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की शादी की बात पक्की हो गई है। आरजेडी विधायक की बेटी से उनकी शादी होने वाली है। लालू परिवार की बहू बनने वाली लड़की के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। बताया जाता है कि सगाई की रस्म इस महीने के अंत में होगी। मालूम हो कि तेज प्रताप पिछले साल दिसंबर में बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को अंकल करार देते हुए अपनी

» Read more

राहुल गांधी ने गाना बना कर शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने पांच साधु-संतों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य सरकार के इस कदम पर बॉलीवुड फिल्म के एक गाने की पैरोडी बनाकर चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बाबा कहते थे बड़ा काम करूंगा, नर्मदा घोटाला नाकाम करूंगा, मगर यह तो मामा ही जाने, अब इनकी मंजिल है कहां! मध्य प्रदेश कयामत से कयामत तक।’ शिवराज सरकार ने स्वामी नामदेव त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा, उदय सिंह देशमुख उर्फ भैय्यू महाराज, पंडित योगेंद्र महंत, हरिहरनंद महाराज और नर्मदानंद

» Read more

Video: महिला ने पुलिस में की शिकायत तो दबंगों ने दिनदहाड़े पीटा, पीड़ित की बेटी ने जारी किया वीडियो

एक तरफ तो उत्तर प्रदेश पुलिस एक के बाद एक बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराकर दावा कर रही है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था एकदम ठीक है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस में शिकायत करने के बाद दबंगों द्वारा एक महिला की बेहरमी से पिटाई कर दी जाती है और कोई भी आगे आकर महिला की मदद नहीं करता। यह मामला बागपत जिले का है, जहां पर एक महिला ने कुछ दबंगों के खिलाफ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी भड़क गए और उन्होंने महिला के घर में

» Read more

बीजेपी ने कहा वेतन नहीं लेंगे, सुब्रमण्यम स्वामी ने ऐसा करने से किया इनकार, बोले- मैं तो रोज जाता था

बजट सत्र के दौरान संसद में लगातार हंगामा होने के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। इसे देखते हुए संसदीय मामलों के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार ने भाजपा और NDA के सांसदों द्वारा वेतन न लेने की घोषणा की थी। अब भाजपा के ही वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने ऐसा करने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि वह सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए रोजाना संसद जाते थे। स्वामी ने कहा, ‘मैं

» Read more
1 656 657 658 659 660 1,617