कश्मीर में आतंकियों ने घर में घुसकर महिलाओं पर बरसाईं गोलियां, घर के सदस्य को किया अगवा
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने दुस्साहस का परिचय दिया है। यहां एक घर में घुसकर आतंकवादियों ने ना सिर्फ ताबड़तोड़ फायरिंग की बल्कि घर के एक सदस्य को अगवा भी कर लिया। घटना सोमवार (02-04-2018) की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात हाजिन इलाके में आतंकवादियों ने फारूख पारे नाम के एक शख्स के घर को निशाना बनाया। चार की संख्या में आए आतंकी पहले जबरदस्ती फारूख पारे के घर में घुस गए और फिर वहां जबरदस्त फायरिंग की। ताबड़तोड़ फायरिंग से घरवाले दहशत में आ गए।
» Read more