बिहार: रोसड़ा में खत्म नहीं हुआ है तनाव, गिरफ्तार लोगों के पक्ष में आए व्यापारियों का आंदोलन जारी

पंकज श्रीवास्तव पटना में रोसडा सांप्रदायिक उपद्रव के बाद प्रशासन ने जरुर हालात पर काबू पा लिया हो लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी से एक पक्ष नाराज है। उनका आरोप है उपद्रव के मूल व्यक्ति यानि दुर्गा प्रतिमा पर चप्पल चलाने वाले की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई, वही आनन फानन में पुलिस रोसडा के भिन्न भिन्न गांवों से अब तक 54 लोगों को नामजद कर दिया। सिर्फ़ रोसडा मुख्यालय से ही 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रतिक्रिया स्वरूप आज तक रोसडा बाजार बंद है। प्रशासन के लाख मशक्कत

» Read more

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की 4 तारीखें आईं सामने!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर काफी वक्त से खबरें आ रही हैं कि जल्द ही दोनों एक्टर्स शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके चलते खबर थी कि दीपिका की मम्मी और दीपिका अपनी शादी की शॉपिंग में जुट गई हैं। खबर ये भी थी कि दीपिका और रणवीर की शादी मुंबई के किसी पांच सितारा होटल में होगी। वहीं अब खबर है कि दीपिका और रणवीर की शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका और रणवीर की फैमिली ने

» Read more

टीवी संपादक बोले- मुसलमानों की रैली के चलते हमारी यात्रा को अनुमति नहीं दी, मुंबई पुलिस ने दिया जवाब

सुदर्शन टीवी के संपादक सुरेश चव्हाण ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए ट्वीट कर कहा है कि मुसलमानों की रैली के चलते उनकी रैली को अनुमति नहीं दी गई। इस पर मुंबई पुलिस ने भी जवाब दिया है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि हमारे पास किसी तरह का लिखित आवेदन नहीं आया है। बता दें कि सुदर्शन टीवी के संपादक सुरेश चव्हाण ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि आजाद मैदान पर मुस्लिमों की रैली है, इसलिए भारत बचाओ यात्रा को दक्षिण मुंबई में नहीं ले जा सकते।

» Read more

Video: दलित महिला को पूजा पंडाल में घुसने से रोकते हुए पुजारी ने पूजा का सामान फेंककर किया अपमानित

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दलित महिला को न सिर्फ़ मंदिर में घुसने से रोका गया बल्कि पुजारी द्वारा उसके पूजा के समान को फेंककर उसे अपमानित भी किया  गया।  महिला पूजा करने के लिए मंदिर पहुंची थी। लेकिन पुजारी ने उसे मंदिर परिसर के बाहर ही रोक दिया था। दलित महिला का आरोप है कि पुजारी ने न केवल उसका पूजा का सामान फेंका। बल्कि उसे बुरी तरह अपमानित किया था। पीड़ित महिला ने मंदिर में जाने से रोके जाने को लेकर सरकार को इसके लिए जिम्मेदार

» Read more

इस मशहूर एक्टर को फैन ने दी जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर किया चैलेंज

बॉलीवुड एक्टर्स हों या टीवी स्टार्स उनके फैन्स कई बार कुछ ऐसी चीजें कर जाते हैं कि संभालना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ एक्टर गुरमीत चौधरी के साथ। असल में गुरमीत को उनके एक फैन ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और वह इस जिद पर अड़ गया कि या तो वह खुद की जान ले लेगा या गुरमीत को मार डालेगा। गुरमीत ने इस पूरे मामले को खुलकर ट्विटर पर बताया है। उन्होंने अपने उस फैस की चैट और उसकी तस्वीर भी ट्विटर

» Read more

राजस्थान के एक पुलिस थाने की छत पर विदेशी जोड़े का बनाया सेक्स वीडियो वायरल, शर्मिंदा हुई पुलिस

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  राजस्थान के उदयपुर में घंटाघर पुलिस थाने की छत पर कथित तौर पर एक विदेशी जोड़े का सेक्स वीडियो शूट किए जाने से पुलिस डिपार्टमेंट शर्मिंदा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक वीडियो में जोड़ा आपत्तिजनक हालत में दिखाई देता है, शुक्रवार (30 मार्च) को वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सड़क पार की एक इमारत से शूट किया गया। पुलिस का कहना है वीडियो को होली के आस-पास शूट किया गया। हालांकि पुलिस इस वीडियो से जुड़ी जानकारी देने के मूड में

» Read more

साम्प्रदायिक हिंसा के बीच मखदूम बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने पहुंचे नीतीश कुमार, शांति के लिए मांगी दुआएं

बिहार इन दिनों सांप्रदायिकता की आग में झुलस रहा है। बिहार के कई जिले सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में हैं। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना की मशहूर हजरत मखदूम शाह की मजार पर पहुंचे और वहां चादरपोशी कर राज्य में अमन-चैन की दुआ की। इस दौरान दरगाह के सज्जदानशीं सैय्यद शाह शमीमुद्दीन अहमद मुनमी ने सीएम नीतीश कुमार के लिए दुआ की। बता दें कि पटना सिटी के मित्तन घाट पर स्थित हजरत मखदूम शाह की दरगाह का 254वां सालाना उर्स चल रहा है और आज

» Read more

कर्नाटक चुनाव: हुबली के मुस्लिम बहुल इलाके की तुलना पाकिस्तान से कर फंस गए BJP सांसद, FIR दर्ज

कर्नाटक के धारवाड़ से बीजेपी सांसद प्रहलाद जोशी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। प्रहलाद जोशी पर हुबली के एक मुस्लिम बहुल इलाके की तुलना पाकिस्तान से करने का आरोप है। हुबली में एक भाषण के दौरान प्रहलाद जोशी ने हुबली के सदरसोफा इलाके की तुलना पाकिस्तान से की थी। इसी मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज किया है। कर्नाटक पुलिस मामले की जांच कर रही है, इस मामले प्रहलाद जोशी से भी पूछताछ की जा सकती है। प्रहलाद जोशी पर आरोप है कि उन्होंने ऐसा

» Read more

पटना में एक कोचिंग सेंटर संचालक और ABVP संयोजक को CBSE पेपर लीक मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीबीएसई का पेपर लीक करने के मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने इस मामले में राज्य के चतरा जिले से अबतक 15 और पटना से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभात खबर समाचार पत्र की एक खबर के अनुसार गिरफ्तार लोगों में स्टडी विजन कोचिंग के संचालक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के संयोजक सतीश पांडेय और उनके सहयोगी पंकज सिंह शामिल हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को चतरा ले आई है, जिनके तार दिल्ली में शिक्षा

» Read more

ऑस्ट्रेलिया के लिए शायद कभी ना खेल सकूं : डेविड वॉर्नर

केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा लगाए गए एक साल के प्रतिबंध के बाद आस्ट्रेलिया के पूर्व उप-कप्तान डेविड वार्नर ने माना कि शायद अब वह अपने देश के लिए कभी क्रिकेट ना खेल पाएं। वॉर्नर ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में गेंद से छेड़छाड़ करने के प्रकरण में अपनी भूमिका निभाने की बात कबूली और अपने समर्थकों, सीए, क्रिकेट साउथ अफ्रीका एवं अपने परिवार से माफी भी मांगी। क्रिकइन्फो के अनुसार, संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने इस मामले में शामिल

» Read more

राहुल द्रविड़ ने गंवाए थे 4 करोड़ रुपए, अब अनिल कुंबले की पत्‍नी हुईं फ्रॉड का शिकार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और खिलाड़ी अनिल कुंबले की पत्नी फ्रॉड का शिकार हुई हैं। चेतना कुंबले ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है। मुंबई की एक कंपनी ने उनके पैन के जरिए 32 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन किया। चेतना ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दी है और आरोपी को पकड़ने की मांग की है। आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब किसी भारतीय क्रिकेटर के साथ जालसाजी की गई हो। हिंदुस्तानी क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले

» Read more

राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में 10 हजार गाय बांटेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी में 10 हजार गाय बांटेंगी। ये सभी कावेरियन गाय होंगी, जो नर्मदा फर्टिलाइजर्स नाम की कंपनी द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉनसिबिल्टी (सीएसआर) के तहत खरीदी जाएंगी। आपको बता दें कि अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है। केंद्रीय मंत्री अप्रैल में अपने अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी। उनके कार्यक्रम की शुरुआत गाय वितरण के साथ होगी। वह इस दौरान 10 हजार गरीब परिवारों से मुलाकात करेंगी और उन्हें ये गाय बांटेंगी, ताकि उन लोगों की आय बढ़े। वे

» Read more

अब CBSE का 12वीं का हिंदी पेपर के लीक की सोशल मीडिया में अफवाह! सीबीएसई ने बताया फर्जी

सीसीबीएसई के 10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर लीक होने का मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि सोशल मीडिया पर एक हिंदी का पेपर सामने आया है जिसे 12वीं क्लास का लीक पेपर बताया जा रहा है। सीबीएसई की 12वीं हिंदी की परीक्षा सोमवार 2 अप्रैल को होनी है।  ऐसे में मीडीया रिपोर्ट के अनुसार  सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि हिंदी का पेपर लीक हो चुका है। इन्हीं अफवाहों पर सीबीएसई की तरफ से सफाई पेश की गई है। सीबीएसई

» Read more

बॉलीवुड एक्ट्रेस का आरोप- पुलिस में शिकायत की तो आरोपी ने किया मेरा बलात्‍कार

63 साल की एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन मोहम्मद सरफराज एहसान पर रेप का आरोप लगाया था। सरफराज उर्फ अनूप अमर खन्ना पर और भी दो महिलाओं को ठगने का आरोप लगा है। एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 27 जुलाई 2016 को बांगर नगर पुलिस स्टेशन में दो महिलाओं के समर्थन में अपना बयान दर्ज कराया था। वहीं इसके बाद उनका रेप हुआ था। एक्ट्रेस ने गोरेगांव में रहने वाली पूजा साहनी की शिकायत पर यह बयान दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस ने न्यूज पेपर में पढ़ा था

» Read more

कांग्रेस के मुस्लिम नेता बोले- लिंगायत समुदाय को अल्पसंख्यक दर्जा हिन्दुओं को मूर्ख बनाने की कोशिश

कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल मंत्री सी के जाफर शरीफ ने कर्नाटक चुनावों से पहले सिद्धारमैया सरकार द्वारा लिंगायत समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देने की पहल को घातक करार दिया है और कहा है कि इससे कांग्रेस को कुछ भी सियासी तौर पर हासिल नहीं होनेवाला है। शरीफ ने टाइम्स नाऊ से बात करते हुए कहा कि लिंगायतों को अल्पसंख्यक दर्जा देना हिन्दुओं को बांटने और मूर्ख बनाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि पहले से ही लिंगायत समुदाय आर्थिक और सामाजिक रूप से

» Read more
1 671 672 673 674 675 1,617