योगी आदित्यनाथ ने किया एलीवेटेड रोड का उद्घाटन, ट्विटर पर लोगों ने अखिलेश यादव को कहा थैंक्स
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (30 मार्च) को गाजियाबाद में एलीवेटेड रोड का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने 1,700 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं की भी सौगात दी। एलीवेटेड रोड का उद्घाटन होते ही लोग सोशल साइट पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई देने लगे। अखिलेश को बधाई देने वालों में समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रवक्ता पंखुरी पाठक भी शामिल हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘नोएडा के बाद गाजियाबाद का भी अपना एलीवेटेड रोड होगा। इसके लिए अखिलेश यादव और हमारे शहरों को
» Read more