कांग्रेस ने ट्विटर पोल कर फिर से सुषमा स्वराज को घेरा, कहा- अब रिट्वीट करके दिखाएं

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को लेकर कांग्रेस ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर जो सर्वे कराया था, उसे लेकर कांग्रेस पार्टी पहले ही शर्मिंदगी झेल चुकी है। इतना शर्मिंदा होने के बाद कांग्रेस कहां चुप रहने वालों में से थी। इसके बाद कांग्रेस ने एक और सोशल मीडिया सर्वे कराया है, जिसे शेयर करते हुए कांग्रेस पार्टी ने सुषमा स्वराज पर तंज कसा कि अब रिट्वीट करके दिखाओ। कांग्रेस ने जो नया सर्वे कराया है, उसमें दो विकल्प यूजर्स के सामने रखे गए हैं। इस सर्वे में पार्टी ने दो विकल्प देते

» Read more

बैंक फर्जीवाड़े का नया तरीका: जाने माने बैंक की फर्जी ब्रांच चला रहा आरोपी आया पुलिस के हाथ

हाल के महीनों में देश में बैंक से फर्जीवाड़े के मामले काफी बढ़े हैं। बैंक के नाम पर एक और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का है। यहां एक शख्स ने देश के एक मशहूर बैंक में खाता खोलने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी कर ली। इस महाठग का नाम आफाक अहमद बतलाया जा रहा है। ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में छपी ख़बर के मुताबिक इस शख्स ने बलिया जिले के फेफना इलाके में कर्नाटक बैंक का फर्जी ब्रांच खोल रखा था।

» Read more

बॉल टैम्परिंग मामले पर बैनक्रॉफ्ट ने मांगी माफी, कहा- मैंने ऑस्ट्रेलिया में हर किसी को शर्मसार कर दिया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में बॉल टैम्परिंग विवाद में दोषी पाए गए कैमरून बैनक्रॉफ्ट बेहद निराश हैं। उन्होंने सिडनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “मैंने झूठ बोला… मुझे माफ कीजिए। मैं बहुत निराश हूं और मुझे अपनी गलती का पछतावा है। यह ऐसी चीज है जिसका मुझे जिंदगीभर पछतावा रहेगा। मैं सिर्फ माफी ही मांग सकता हूं। समाज के लिए योगदान के लिये मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगा। मैंने सैंडपेपर के बारे में झूठ बोला। मैं उस परिस्थिति में घबरा गया था और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।

» Read more

ब्रूना अब्दुल्ला ने शेयर की अपनी बोल्‍ड तस्‍वीरें, शेयर कर हुईं ट्रोल

मॉडल और एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्ला ने एक बार फिर से अपनी कुछ टॉपलेस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ब्रूना के फैन्स ने इन तस्वीरों को खूब लाइक किया है और ढेर सारे कमेंट्स भी लिखे हैं। कई लोगों ने इन टॉपलेस तस्वीरों के लिए ब्रूना को ट्रोल भी किया है। वहीं, उनके कुछ फैन्स को ब्रूना का यह अंदाज पसंद आया है और उन्होंने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है। वैसे सोशल मीडिया पर ट्रोल होना ब्रूना के लिए कोई नई बात नहीं है। वह पहले भी कई बार

» Read more

कर्नाटक: अमित शाह के स्पीच में बीजेपी सांसद से हुई गलती, बोले- गरीबों की मदद नहीं करते पीएम नरेंद्र मोदी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए हाल के दिनों में यह दूसरा मौका है जब पार्टी के बड़े नेता गलती से अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ बोल गए हो। इस बार तो पार्टी नेता गलती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ही बोल गए। ‘द न्यूज मिंट’ में छपी ख़बर के मुताबिक इस बार भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा हिंदी में दिये गये भाषण के एक वाक्य का कन्नड़ में गलत रुपांतरण कर दिया। ‘द न्यूज मिंट’ के मुताबिक प्रहलाद जोशी से हुई इस

» Read more

Video: दर्द से चिल्लाया मरीज तो अटेंडेंट ने उसके हाथों को झकझोरकर मरोड़ दिया

केरल के प्रतिष्ठित तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज से एक हैरान करने वाली खबर आई है। यहां पर एक नर्स मरीज की सेवा करने की बजाय उसे प्रताड़ित कर रहा था। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में एक मेल नर्स मरीज को हाथ को मरोड़ते हुए देखा जा सकता है। न्यूज 18 के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किये गये इस वीडियो में एक पेशेंट तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती दिख रहा है। पेशेंट के पैरों में पट्टी बंधी हुई है। वीडियो में नर्स मरीज

» Read more

भूख हड़ताल पर अन्‍ना: सातवें दिन भी सुनवाई नहीं हुई तो भड़के गांववाले बोले- सामूहिक आत्‍मदाह करेंगे

लोकपाल और किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलने सहित कई मांगों को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे दिल्ली के रामलीला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सात दिन से जारी अनशन के कारण उनकी हालत खराब हो गई है और वजन पांच किलो घट गया। इससे अन्ना के गांव रालेगण सिद्धि के लोग बहुत चिंतित हैं और आक्रोशित भी। उन्होंने अनशन को गंभीरता से न लिए जाने का केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर सरकार मांगें नहीं मानती है तो वे सामूहिक आत्मदाह करेंगे। गांव

» Read more

तमिलनाडु में जब एक मां ने पी ली बेटे की शराब तो बेटे ने पीट-पीट कर ले ली मां की जान

कोई इंसान मदिरा के लिए अपनी ही मां का मर्डर कर दे ऐसा अमूमन सुनने में नहीं आता।  यह एक ऐसा अपराध है जो की सुनने में ही भयावह लगता है और हमे सोचने पर भी मजबूर करता है कि क्या कोई बेटा इतना भी क्रूर और बेरहम दिल हो सकता है? कबूल करना मुश्किल है लेकिन यह सच है। टाइम्स नाउ में छपी ख़बर के मुताबिक तमिलनाडु में एक 25 साल के युवक ने अपनी मां की हत्या मदिरा के लिए कर दी। घटना सोमवार मार्च (26-03-2018) की है।

» Read more

रेलवे में औसतन एक पद के लिए 200 आवेदन, अब तक दो करोड़ युवा भर चुके हैं फॉर्म

देश में रोजगार के संकट की बानगी एक बार फिर देखने को मिली है। रेलवे ने कुछ दिनों पहले कई पदों के लिए वेकेंसी निकाली थी। देश भर के लाखों अभ्‍यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है। अब तक के आंकड़ों से पता चला है कि एक पद के लिए 200 युवाओं ने फॉर्म भरा है। ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन के लिए अभी भी पांच दिन शेष हैं। ऐसे में इस आंकड़े के बढ़ने की उम्‍मीद है। रेलवे ने तकरीबन एक लाख रिक्तियों का विज्ञापन दिया था। इसके लिए अब तक दो

» Read more

IPL 2018: डेविड वॉर्नर की जगह केन विलियमसन को मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी

डेविड वॉर्नर पर आईपीएल में खेलने पर लगे बैन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन-11 के लिए टीम की कमान केन विलिमयसन को सौंप दी है। हालांकि, इससे पहले शिखर धवन का नाम भी इस लिस्ट में शुमार था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने विलियसन पर ज्यादा भरोसा जताया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने एक साल का प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही अब स्टीव स्मिथ और डेविड

» Read more

CBSE पेपर लीक मामले में कोचिंग इंस्टिट्यूट का मलिक हिरासत में, दोबारा परीक्षा के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

CBSE की दसवीं कक्षा के गणित और बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र बोर्ड परीक्षा के कथित प्रश्न पत्र लीक मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को हिरासत में लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी शख्स का नाम विक्की है और वह दिल्ली के राजिंदर नगर, सेक्टर 8 में एक कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाता है। पुलिस ने उससे गुरुवार को पूछताछ की। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्पेशल सीपी आर पी उपाध्याय ने बताया कि अभी तक मामले में 25 लोगों से पूछताछ की गई है। दोनों पेपर परीक्षा के

» Read more

29 साल पहले मजबूरी में छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई, अब बेटे के साथ ही 10वीं की परीक्षा दे रही हैं मां

पढ़ने और सीखते रहने की कोई सीमा नहीं होती है। यह बात एक मां ने साबित कर के दिखाई है। पंजाब के लुधियाना शहर में रहने वाली महिला अपने बेटे के साथ 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे रही है। 29 साल पहले मजबूरी के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ गई थी। 44 वर्षीय रजनी बाला ने साल 1989 में नौवीं कक्षा तक पढ़ाई कर ली थी। लेकिन बदकिस्मती से परिवार में कुछ ऐसी स्थितियां आ गईं, जिससे उन्हें आगे स्कूल जाने का मौका नहीं मिला। शादी हो जाने के

» Read more

फर्जी आधार कार्ड से उर्वशी रौतेला के नाम बुक किया फाइव स्टार होटल में रूम, दर्ज हुई FIR

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने बोल्ड फोटोशूट के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘हेट स्टोरी IV रिलीज हुई थी’, जिसमें उनका अलग अवतार देखने को मिला था, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। खबर है कि एक फाइव स्टार होटल में कमरा बुक करने के लिए उनके नाम के फेक आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही उर्वशी ने पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज करवाई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुकिंग के लिए इस्तेमाल किया गया

» Read more

थाने में ही लड़के से शादी के लिए भिड़ गईं उसकी तीन प्रेमिकाएँ, एक ने खुद को मार लिया ब्लेड

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-24 थाने में हुआ एक एक हाईवोल्टेज ड्रामा जो किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से तनिक भी कम नही था. परंतु ये कोई फिल्म नही था बल्कि एक हक़ीक़त था जिसने उपस्थित सभी पुलिसवालों को भी हैरान कर दिया जरा सोचिए अगर रियल लाइफ में एक शख्स तीन-तीन लड़कियों को दिल दे बैठता है और जब तीनों लड़कियों को इस बात का पता चलता है तो क्या होगा? जिस रियल लाइफ कहानी का हम यहां जिक्र कर रहे हैं उसका संबंध उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और नोएडा से

» Read more

प्राइवेट कंपनियों से फंड ले अयोध्या में भगवान राम की 100 मीटर लंबी प्रतिमा बनाएगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अयोध्या में सरयू के तट पर भगवान राम की 100 मीटर लंबी प्रतिमा बनाने की योजना बना रही है। इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार, भगवान राम की इस प्रतिमा के लिए योगी सरकार प्राइवेट कंपनियों से फंड लेगी। सरकार प्रदेश में टूरिज्म के लिए 86 प्रोजेक्ट लाई है, जिनका बजट 2,725 करोड़ रुपए है। इन प्रोजेक्ट्स का कार्य दस शहरों में किया जाएगा, जिनमें वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या भी शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स के लिए प्राइवेट कंपनियों को कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कंपनी का

» Read more
1 677 678 679 680 681 1,617