बीजेपी सांसद ने दी ने तीखी प्रतिक्रिया- रेप करने वालों को सरेआम गोली मारना ही है एकमात्र इलाज

बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर असम के तेजपुर से सांसद राम प्रसाद शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सरेआम गोली मारना ही दरिंदों का एकमात्र इलाज है। कुछ दिन पहले एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर बोलते समय सांसद ने गुस्से में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के दिलोदिमाग में रेप के प्रति खौफ तभी पैदा हो सकेगा, जब उन्हें सरेआम लटका दिया जाए या फिर गोली मार दी जाए। सांसद ने कहा कि बलात्कारी चाहे नाबालिग हो

» Read more

Happy Mahavir Jayanti 2018: जानें महावीर को क्यों कहा जाता है वर्धमान और क्या है इसका इतिहास

महावीर जैन धर्म के संस्थापक थे। इन्होंने तत्कालीन ब्राह्मण धर्म से अलग मानव मात्र की एकता और समता के विचारों का प्रतिपादन किया जो उस समय बहुत ही क्रान्तिकारी विचार था। भारतीय और पाश्चात्य दार्शनिकों ने महावीर के दर्शन को भौतिकवादी दर्शन माना है। इन्होंने वेदों पर आधारित धर्म से अलग एक नया चिंतन प्रस्तुत किया, जिसे उस समय बहुत से लोगों ने अपनाया। इनके महात्मा बुद्ध दूसरे दार्शनिक माने जाते हैं, जिन्होंने प्रचलित वैदिक या कहें सनातन धर्म से अलग हट कर उन विचारों का प्रतिपादन किया जो बहुसंख्यक

» Read more

कंपनी के पूर्व कर्मी का दावा: ‘नीतीश कुमार ले चुके हैं कैम्ब्रिज एनालिटिका की सेवा, एक पार्टी ने करवाई थी जातिवार गणना’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ब्रिटेन की राजनीतिक परामर्श देने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका (सीए) की सेवा ले चुके हैं। यह दावा कंपनी के पूर्व कर्मी और व्हिसलब्लोवर क्रिस्टफर वाइली ने बुधवार (28 मार्च) को किया। उन्होंने कहा है कि साल 2010 के बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश की पार्टी जनता दल (एकीकृत) ने कंपनी की सेवाएं ली थीं। कंपनी की ऑफशूट एससीएल इंडिया ने इसके अलावा साल 2009 में लोकसभा चुनावों के दौरान कई राजनेताओं और उम्मीदवारों के राजनीतिक अभियान से जुड़ा काम संभाला था। वाइली ने अपने खुलासे

» Read more

पति के ही दो अफगानी दोस्तों ने किया एक विदेशी महिला का गैंगरेप और अप्राकृतिक यौनाचार, दोनो गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में एक विदेशी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप के दो आरोपी भी अफगानी बताए जा रहे हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दोनों अफगानी युवकों को महिला के साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में गिरफ्तार किया है। 37 साल की एक कजाकिस्तानी महिला ने इन दोनों युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। गिफ्तार किये गये दोनों युवक बालीमारान इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों युवकों के नाम जमशेद खान और

» Read more

CBSE Re-Exam 2018: सीबीएसई 10वीं-12वीं पेपर लीक मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने गठित की SIT

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं कक्षा के कथित प्रश्न-पत्र लीक मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने अपराध शाखा का एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है। स्पेशल पुलिस कमिश्नर आर.पी. उपाध्याय ने एसआईटी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “एसआईटी का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार करेंगे। जांच करने वाली एसआईटी में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक के पुलिसकर्मी शामिल हैं।” बता दें सीबीएसई द्वारा अपराध शाखा में 2 मामले दर्ज कराए जाने के

» Read more

Video: देखें रामनवमी के जुलूस में तलवार लिए लोगों के साथ नाच रहे थे पुलिस वाले, वीडियो हुआ वायरल

झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी के मौके पर जुलूस निकला। इसमें तलवार लिए लोगों के साथ पुलिसवाले भी सड़क पर नाचते नजर आए। सोशल मीडिया पर जुलूस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक दो नहीं, तीन से चार पुलिसवाले जमकर डांस कर रहे हैं। इस बार जुलूस में सौ से अधिक झांकियों ने लोगों का मन मोहा। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। हर साल की तरह इस साल भी रामनवमी के मौके पर निकले जुलूस में अस्त्र-शस्त्र संचालन कला का प्रदर्शन हुआ। हालांकि, प्रदर्शन

» Read more

अगर शिखर धवन को बना दिया कप्तान तो IPL इतिहास में पहली बार होगा ऐसा कारनामा

बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगा दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की इस हरकत पर बसीसीआई भी सख्त हो गया है। कड़ा कदम उठाते हुए बीसीसीआई ने भी इन दोनों को आगामी आईपीएल 2018 से बाहर करने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को आईपीएल कमिशनर राजीव शुक्ला ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। बता दें कि स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्स और डेविन वॉर्नर हैदराबाद सनराइजर्स के कप्तान नियुक्त बनाए गए थे। अब बीसीसीआई

» Read more

Video: नीतीश कुमार और सुशील मोदी के पैर छूते जी न्यूज़ के संपादक का वीडियो हुआ सोशल मीडिया मे वायरल

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल होकर सामने आया है। ये वीडियो चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम का जिसमें जी न्यूज़ के एक संपादक बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पैर छूते नजर आ रहे हैं। मामला चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम का है। इस वीडियो में जी न्यूज़ के प्रादेशिक चैनल जी बिहार के संपादक स्वयं प्रकाश सीएम और डिप्टी सीएम का स्वागत करते हुए उनके पैर छूते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीते 26 मार्च को सेना के जवानों के

» Read more

69 फीसदी वोट का फॉर्मूला लेकर सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी, बताया- देश भर में बीजेपी को हराने का प्लान

बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष में एकजुटता की कोशिशें तेज हो रही हैं। इसी सिलसिले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने बुधवार (28 मार्च) को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर आम चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इससे पहले ममता बनर्जी ने बीजेपी के बागी नेताओं यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और अरुण शौरी से भी मुलाकात कर बीजेपी की कमजोरियों और मजबूतियों पर चर्चा की। सोनिया से मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ आमने-सामने की

» Read more

विधानसभा अध्यक्ष ने भी सदन में बांधी काली पट्टी, कानून मंत्रालय के निर्देश को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ला विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को बुधवार को एक पत्र लिखकर अपने उस आदेश को वापस लेने की मांग की जिसमें कहा गया है कि सदन में विधायकों द्वारा आरक्षित विषयों पर किसी सवाल को स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं सदन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, अन्य मंत्रियों और आप विधायकों ने अध्यक्ष को भेजे केंद्र के आरक्षित विषयों संबंधी संदेश के विरोध में काली पट्टियां पहनी। भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने अध्यक्ष द्वारा काली पट्टी बांधने को अध्यक्ष पद की मार्यदा के

» Read more

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की महात्मा गांधी की हत्या की जांच फिर से करने की माँग, कहा- मिल चुकी है हत्यारे को फाँसी

सुप्रीम कोर्ट ने महात्मा गांधी की हत्या की जांच फिर से कराने के संबंध में दायर याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति एसए बोबड़े और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव के पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया। याचिका अभिनव भारत की ओर से मुंबई के पंकज फड़नीस ने दायर की थी। शीर्ष अदालत ने इस याचिका पर छह मार्च को सुनवाई पूरी कर ली थी। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए स्पष्ट किया कि वह भावनाओं से प्रभावित नहीं होगी बल्कि याचिका पर फैसला

» Read more

केरल: रिकॉर्ड सवा लाख छात्रों ने फॉर्म में खाली छोड़ा धर्म-जा‍ति का कॉलम

इस वक्त देश के हर हिस्से में स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। प्राइवेट हो या सरकारी हर स्कूल में बच्चों का दाखिला आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए शुरू हो गया है। केरल में भी बच्चों द्वारा नए सत्र के लिए स्कूलों में दाखिला लिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल में करीब 1.24 लाख बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने एडमिशन फॉर्म में जाति और धर्म के कॉलम को खाली छोड़ दिया है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान किया है। इससे पहले भी केरल

» Read more

स्मिथ-वॉर्नर बैन पर सचिन को घेरने की कोशिश कर रहे थे शेन वॉर्न, तेंदुलकर ने अपने अंदाज में दिया जवाब

पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बुधवार (28 मार्च) को बॉल टैम्परिंग मामले में तीनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का समर्थन किया है। सचिन का मानना है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में तीसरे टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाए जाने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर 1 साल का प्रतिबंध लगाकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सही फैसला किया है। इसके साथ ही सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न

» Read more

बॉल टैम्परिंग मामले में शेन वॉर्न ने सचिन तेंदुलकर को घेरा, दिया यह विवादित बयान

बॉल टैम्परिंग मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न ने बुधवार (28 मार्च) को पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बॉल टैम्परिंग मामले पर लिखा है। इसी पोस्ट में शेन वॉर्न सचिन तेंदुलकर पर विवादित बयान भी लिखा है, जिससे भारतीय फैन्स नाराज हो रहे हैं। वहीं, वॉर्न ने बॉल टैम्परिंग विवाद में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगे 12 महीने के प्रतिबंध और कैमरून बेनक्राफ्ट पर लगे 9 महीने के प्रतिबंध पर सवाल उठाते हुए

» Read more

थमने का नाम नहीं ले रही पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा, आसनसोल के कई इलाकों में हुई हिंसक झड़प

  पश्चिम बंगाल में रामनवमी जुलूस के दौरान भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। आसनसोल के कई इलाकों में बुधवार (28 मार्च) को भी दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। बड़ी संख्‍या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उप्रद्रवियों ने बमबारी और आगजनी भी की। इसमें कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि मंगलवार (27 मार्च) को

» Read more
1 678 679 680 681 682 1,617