दिल्ली में ममता: सोनिया से नहीं हो सकी मुलाकात, कल भाजपा के बागियों से करेंगी बात

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  27 मार्च को  दिल्ली में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं के साथ ताबड़तोड़ मीटिंग कर रही हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति और गठबंधन की संभावनाओं को टटोलने के लिए ममता बनर्जी दो दिनों के दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने आज (मंगलवार को) एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनके सहयोगी प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात की। इनके अलावा ममता ने डीएमके सांसद और डीएमके अध्यक्ष करुणानिधि की बेटी कनिमोझी, राजद अध्यक्ष लालू यादव की बेटी

» Read more

Photo: देखें व्‍हीलचेयर के सहारे माउंट एवरेस्‍ट के बेस कैम्‍प तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति डूलान के बुलंद हौसले

  व्हीलचेयर के सहारे एक आस्ट्रेलियाई लकवाग्रस्त व्यक्ति दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट के आधार शिविर तक पहुंचकर खुश है। उसका कहना है कि उसे प्रसन्नता है कि इस बेहद चुनौतीपूर्ण यात्रा को लगभग बिना किसी सहायता के पूरी करने वाला वह पहला‘ पैराप्लेजिक’ ( कमर से नीचे लकवाग्रस्त) है। स्कॉट डूलान(28) ने इस जगह तक पहुंचने में दस दिन का समय लिया। (Photo Source- Instagram)   डूलान रविवार को समुद्र तल से 5364 मीटर ऊपर स्थित इस शिविर तक पहुंचे। हालांकि, इस दौरान डूलान के साथ और

» Read more

जिंबाब्वे के कप्तान को घूस देने की कोशिश, आईसीसी ने लगाया 20 साल का बैन

जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी राजन नायर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने 20 साल के लिए बैन कर दिया है। जांच के दौरान आईसीसी ने राजन को दोषी पाया और उन पर बैन लगाने का फैसला किया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अधिकारियों ने जांच पूरी करने के बाद मंगलवार को इस बात की जनकारी दी। हरारे मेट्रोपॉलिटन क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और मार्केटिंग डायरेक्टर राजन को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट (खिलाड़ियों और सपोर्ट पर्सनल) के आर्टिकल 2.1.1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है जो ‘खेल भावना’

» Read more

बंगाल के मंत्री ने बीजेपी अध्यक्ष को दी कुश्ती-बॉक्सिंग की चुनौती, बोले- तोड़ डालूंगा नाक-मुंह-आंख

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के कई मंत्री अपने बड़बोलेपन को लेकर कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। अब राज्य के एक और मंत्री का बयान चर्चे में है। मंत्री जी ने पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष का मुंह तोड़ देने की बात कह दी हैं।  जी हां, ममता सरकार में राज्य के विकास मंत्री रबींद्रनाथ घोष ने बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष को कुश्ती लड़ने के लिए ललकारा है। रबींद्रनाथ घोष ने बाकायदा ट्वीट कर कहा कि ‘ मैं कुश्ती लड़ने के लिए भी तैयार हूं. ज्यादा से ज्यादा तीन मिनट

» Read more

येदियुरप्‍पा की सरकार को ‘सबसे भ्रष्‍ट’ बता गए अमित शाह, राहुल गांधी ने लगाया मौके पर चौका

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के कुछ देर बाद ही कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष अमित शाह ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। इसमें उनके साथ राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा भी मौजूद थे। इसी दौरान अमित शाह की जुबान फिसल गई और उन्‍होंने येदियुरप्‍पा की सरकार को ‘सबसे भ्रष्‍ट सरकार’ बता दिया। शाह ने कहा, ”भ्रष्‍टाचार के लिए अगर स्‍पर्धा रखी जाए तो येदियुरप्‍पा सरकार को भ्रष्‍टाचार में नंबर 1 सरकार का अवार्ड जरूर

» Read more

स्‍पेस एक्‍स के एक रॉकेट ने वातावरण में कर डाला 900 किमी बड़ा छेद, जीपीएस में आ गई गड़बड़ी

स्‍पेस एक्‍स के एक रॉकेट ने पृथ्‍वी के वातावरण को व्‍यापक नुकसान पहुंचाया है। वैज्ञानिकों ने बताया कि स्‍पेस एक्‍स के फॉल्‍कन-9 रॉकेट के कारण आयनमंडल में 900 किलोमीटर बड़ा छेद हो गया था। इसके कारण जीपीएस में गड़बड़ी भी आ गई थी। फॉल्‍कन-9 को 24 अगस्‍त, 2017 में अमेरिका के कैलिफोर्निया से प्रक्षेपित किया गया था। इसके साथ ताइवान का 450 किलोग्राम वजनी एक उपग्रह फॉर्मोसैट-5 भी था। वैज्ञानिकों का मानना है कि कम पेलोड होने के कारण फॉल्‍कन-9 झुकाव के बजाय सीधे ही पृथ्‍वी की कक्षा से बाहर

» Read more

कर्नाटक चुनाव: डेट लीक के आरोपों पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने चुनाव आयोग को भेजी लिखित सफाई

कर्नाटक विधानसभा चुनाव तिथियों की चुनाव आयोग की घोषणा से पहले ही ट्वीट कर विवादों में घिरे भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अब लिखित में आयोग को सफाई दी है। चुनाव आयोग को लिखे पत्र में मालवीय ने बताया कि उन्‍होंने मीडिया रिपोर्ट के बाद चुनाव तिथि को ट्वीट किया था। उन्‍होंने आयोग के संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी आस्‍था जताई है। अमित मालवीय ने लिखा, ‘मैंने कर्नाटक चुनाव की संभावित तिथि को लेकर जो ट्वीट किया था उसको लेकर कुछ शंकाएं पैदा हो गई हैं। मैं

» Read more

कर्नाटक बीजेपी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष को बताया ‘बेवकूफ’, ‘ओए राहुल’ कहकर किया संबोधित

चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। राज्य में 12 मई को चुनाव होंगे और 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावों की घोषणा होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। दोनों पार्टियों के बीच राज्य में सरकार बनाने को लेकर होड़ मची है। वहीं, चुनाव आयोग से पहले बीजेपी आईटी सेल के अमित मालवीय ने यह घोषणा की थी कि उनके मुताबिक 12 को चुनाव होंगे और 18 मई को मतगणना होगी। बीजेपी आईटी सेल

» Read more

अखिलेश यादव ने फोटो शेयर कर योगी सरकार से पूछा- यूपी पुलिस इनका एनकाउंटर कब करेगी?

उत्‍तर प्रदेश में लगातार हो रहे एनकाउंटर पर गैरसरकारी संस्‍थाओं के साथ ही विपक्ष भी योगी आदित्‍यनाथ पर हमलावर रही है। अब प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अखबार की एक कटिंग ट्वीट कर पूछा है कि यूपी पुलिस इनलोगों का एनकाउंटर कब करेगी। दरअसल, यह घटना औरेया की है। बेटी के साथ हर दिन होनेे वाली छेड़खानी से तंग आकर पिता ने आरोपी के खिलाफ स्‍थानीय पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला दर्ज कराने के कारण पीड़ि‍ता के पिता की हत्‍या कर दी

» Read more

तलवार लेकर जुलूस का फेसबुक लाइव किया, फिर भी नहीं पकड़ पाई पुलिस, बेल के लिए कोर्ट गया केंद्रीय मंत्री का बेटा

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री अश्‍विनी चौबे के बेटेे अर्जित शाश्‍वत ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उनकी तरफ से वकील वीरेश मिश्रा ने भागलपुर की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी भी दे दी है। इस पर मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। उधर, सोमवार (26 मार्च) को यह मामला बिहार विधानसभा में भी उठा। विपक्ष ने नीतीश सरकार से पूछा कि वह शाश्‍वत को गिरफ्तार क्‍यों नहीं कर पा रही है। उनके खिलाफ 24 मार्च को ही वारंट जारी हो चुका है।

» Read more

पत्नी छोड़कर चली गई तो एक पिता अपनी ही मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बनता रहा

पंजाब के लुधियाना से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जिसने पिता के रिश्ते को ही कलंकित कर दिया है. यहाँ एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी 8 साल की बेटी का शारीरिक शोषण किया करता था. पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी पिता को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. लिस ने बताया कि आरोपी पिता ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस

» Read more

ओडिशा: सुरक्षाबलों और नक्‍सलियों में भीषण मुठभेड़, स्‍पेशल जोनल कमेटी की चार महिला माओवादी ढेर

ओडिशा में नक्‍सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने संयुक्‍त अभियान में आंध्र प्रदेश की सीमा से लगते कोरापुट जिले में चार महिला नक्‍सलियों को मार गिराया है। माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ रविवार (25 मार्च) देर रात को शुरू हुई थी। एक अधिकारी ने सोमवार (26 मार्च) को ओडिशा पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी दी। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और डिस्ट्रिक्‍ट वालेंटरी फोर्स (डीवीएफ) के जवानों ने रविवार देर रात को डोकारी घाटी में संयुक्‍त तलाशी अभियान

» Read more

मशहूर अमेरिकी अखबार ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने अब गिनाईं आधार की कई खामियाँ

मशहूर अमेरिकी अखबार ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने भारत सरकार द्वारा कई योजनाओं में आधार को अनिवार्य किए जाने की आलोचना करते हुए उनमें कई कमियां गिनाई हैं। अखबार ने लिखा है कि तीन साल पहले नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की सवा सौ करोड़ आबादी को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके अलावा कैशलेस सोसायटी के उद्देश्य से देश में मौजूद कैश करेंसी को अवैध करार देते हुए डिजिलल लेन-देन को भी बढ़ावा दिया था। ताकि सिस्टम से करप्शन दूर किया जा सके

» Read more

Video: हादसा या हत्याः देखें कैसे ट्रक से कुचलकर हुई अवैध खनन का खुलासा करने वाले पत्रकार की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड में ट्रक से कुचलकर पत्रकार संदीप शर्मा की मौत हो गई। उनकी मौत पर सबल उठने शुरू हो गए हैं    मौत पर इसलिए सवाल उठ रहे हैं क्योंकि अवैध खनन का खुलासा करने पर रेत माफियाओं ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर पत्रकार ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। परिवार ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या करार दिया है। घटना उस वक्त हुई, जब पत्रकार संदीप शर्मा मोटरसाइकिल से सिटी कोतवाली के पास से गुजर रहे थे, अचानक ब्रेकर

» Read more

82 साल के ऑटो-रिक्‍शा चालक ने बनवाए 9 स्‍कूल, पीएम नरेंद्र मोदी ने इस तरह की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 42 वें संस्करण में असम के 80 वर्षीय रिक्शा चालक अहमद अली की चर्चा की। अहमद अली ऐसे रिक्शा चालक है, जिन्होंने गरीब बच्चों के लिए नौ स्कूल बनवाए हैं। प्रधानमंत्री ने उनके कार्य की जमकर सराहना की। मोदी ने कहा कि जब पता चलता है कि असम के करीमगंज के एक रिक्शा चालक अहमद अली ने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर ग़रीब बच्चों के लिए नौ स्कूल बनवाए हैं। तब मुझे इस देश की अदम्य इच्छाशक्ति के दर्शन होते हैं। कौन

» Read more
1 682 683 684 685 686 1,617