राजस्‍थान: उपचुनाव हारने के बाद बीजेपी ने बनाया ये प्‍लान

इस साल की शुरुआत में राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुए थे। इन उप चुनावों में बीजेपी को तीनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। हार की वजह से सीएम वसुंधरा राजे को राजनीतिक विरोधियों के तीर झेलने पड़े थे। तब माना जा रहा था कि राज्य में पार्टी की पकड़ कमजोर हुई है। इससे निपटने के लिए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ‘सूरज गौरव यात्रा’ शुरू करने का फैसला किया है। अगले महीने यानी 15 अप्रैल से सीएम इस यात्रा

» Read more

मौत के 14 साल बाद पिता को न्याय दिलाने में सफल हुआ बेटा, झूठा साबित हुआ 18 साल पुराना केस

धमकी और मारपीट के मुकदमे में फंसे पिता की केस लड़ते-लड़ते मौत हो गई। फिर बेटे ने पिता के दामन पर लगे दाग को धोने की कोशिश शुरू की और सफल रहा। मौत के 14 साल बाद पिता को केस से बरी कराकर ही दम लिया। 18 साल पुराना यह केस बॉम्बे हाई कोर्ट में चल रहा था। केस का पक्ष में फैसला आते ही बेटे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।दरअसल महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में काम करने वाले बाला साहब जगताप की 2004 में मौत हो गई थी। उनके

» Read more

एक लाख में लड़कियों को खरीदकर सेक्स वर्कर बनाने वाली दिल्ली की लेडी डॉन सोनू पंजाबन के खिलाफ चार्जशीट दायर

दिल्ली की लेडी डॉन सोनू पंजाबन के खिलाफ आखिरकार क्राइम ब्रांच ने नाबालिग के अपहरण और वेश्यावृत्ति कराने के मामले में चार्जशीट फाइल कर दी है। इस केस में अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां होनी हैं। पुलिस ने सोनू के सहयोगी संदीप के खिलाफ भी आरोपपत्र दायर किया है। चार्जशीट के मुताबिक संदीप सोनू की शह पर लड़कियों के अपहरण कर उनसे देह व्यापार कराता था। दोनों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, आपराधिक साजिश रचने और नाबालिक से वेश्यावृत्ति कराने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स, के मुताबिक ज्वाइंट कमिश्नर(क्राइम) ने

» Read more

स्‍कूल की कार में बच्‍चे को बंद कर भूल गए, बेसुध बच्चा छह दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गया, हुई मौत

मध्य प्रदेश में छह दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ रहे  6 साल के बच्चे की मृत्यु हो गई है। बच्चा स्कूल की गाड़ी में कुछ घंटों तक लॉक रहा था, जिसके कारण उसका दम घुट गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन छह दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया। यह मामला होशंगाबाद जिले का है। बच्चे की पहचान नैतिक गौड़ के रूप में हुई है। 20 मार्च को बच्चे को बेसुध हालत में भोपाल के अस्पताल

» Read more

अर्जित की गिरफ्तारी नहीं होने पर BJP MP का निशाना, तेजस्वी बोले- नागपुर से कंट्रोल हो रहे नीतीश

वारंट के बावजूद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत की गिरफ्तारी ना हो पाने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार से लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं। इस मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को डरपोक कहा है और आरोप लगाया है कि अर्जित के खिलाफ वारंट सिर्फ दिखावे के लिए है। सिर्फ आरजेडी ही नहीं बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी इस मामले में नीतीश कुमार पर हमला बोला है। स्वामी ने कहा है कि नीतीश कुमार से पूछा जाना चाहिए कि ऐसा

» Read more

महाराष्‍ट्र: 91 किसानों ने मांगी इच्‍छामृत्‍यु, भूमि अधिग्रहण का सही मुआवजा और फसल के ठीक दाम न मिलने से नाराज

आम बजट में न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य में वृद्धि के बावजूद किसानों की आर्थिक बदहाली कम होने का नाम नहीं ले रही है। कर्ज का बोझ और फसलों का उचित मूल्‍य न मिलने से त्रस्‍त महाराष्‍ट्र के बुलढाना जिले के 91 किसानों ने इच्‍छामृत्‍यु की अनुमति मांगी है। किसानों ने इसको लेकर राज्‍य के राज्‍यपाल सी. विद्यासागर राव और एसडीएम को पत्र लिखा है। किसानों की शिकायत है कि उन्‍हें राज्‍य सरकार की ओर से फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। कृषि कीमतों के अलावा अमरावती क्षेत्र के किसान एक

» Read more

दो दिन से गायब थे, पुलिस को मिला प्रेमी जोड़ा तो थाने में ही करा दी शादी

कहा जाता है कि किसी का घर बसाना बहुत ही पुण्य का काम होता है और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने ऐसे ही एक अच्छे काम को अंजाम दिया है। दरअसल, यूपी के बाराबंकी में पुलिसकर्मियों ने थाने में ही प्रेमी जोड़े की शादी करवाई है। यह मामला है बारांबकी के मोहम्मदपुर खाला थाने का, यहां पुलिस वालों ने दो प्यार करने वाले लोगों की शादी करवाई है। लड़का और लड़की दोनों के परिवार वाले इस प्रेम विवाह के विरोध में थे, जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े की सहायता

» Read more

हादसा या हत्या!: जिससे हुई शाम को बहस उसकी की गाड़ी से कुचल कर हुई इस पत्रकार की मौत

बिहार में एक राष्‍ट्रीय दैनिक के पत्रकार की सड़क हादसे में मौत हो गई। पत्रकार नवीन निश्‍चल ‘दैनिक भास्‍कर’ अखबार से जुड़े थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नवीन रविवार रात (25 मार्च) को रामनवमी जुलूस को कवर करने के बाद एक साथी के साथ बाइक से लौट रहे थे, जब एक पुल पर तेज रफ्तार स्‍कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्‍कर मार दी थी। हादसे में नवीन और उनके साथी की मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना भोजपुर जिले से गुजरने वाली आरा-सासाराम स्‍टेट हाईवे पर हुई। यह

» Read more

रूस के शॉपिंग मॉल में लगी भयंकर आग में कम से कम 37 की मौत, 69 अभी भी लापता

दक्षिणी मध्य रूसी शहर केमरोवो में एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से कम से कम 37 लोग की मौत हो गई, जबकि 69 अन्य लापता हैं और 100 लोगों को बचा लिया गया है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, विंटर चेरी मॉल में आग लगने की पहली खबर रविवार दोपहर को आई। पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। आपातकालीन सेवा के एक अधिकारी ने रविवार रात पुष्टि कर कहा कि लापता लोगों में 40 बच्चे शामिल हैं जबकि 45 लोग घायल हैं।

» Read more

सिंगापुर की कंपनी को डाटा दे रही कांग्रेस, नमो एप पर हमले के बाद बीजेपी ने किया पलटवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस पर उपभोक्ताओं का डाटा सिंगापुर की एक कंपनी के साथ साझा करने का आरोप लगाया। भाजपा का यह आरोप कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा एक मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करने के एक दिन बाद आया है जिसमें एक फ्रांसीसी हैकर ने सिलसिलेवार ट्वीट्स के जरिए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के नमो ऐप के उपभोक्ताओं के ईमेल आईडी, फोटो, लिंग व नाम सहित निजी जानकारियां बिना उनकी इजाजत के तीसरी पार्टी के साथ साझा की जा रही हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने

» Read more

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना के काफिले पर सोमवार दोपहर आतंकी हमला हुआ है। यह हमला 34 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर के काफिले पर हुआ है। फिलहाल, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। अभी तक किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शोपियां के कचडूरा इलाके में कुछ आतंकियों द्वारा फायरिंग की गई। यह घटना कचडूरा इलाके में स्थित बीएसएनएल टावर के पास हुई। जिस वक्त आतंकियों ने फायरिंग की उस वक्त सेना की

» Read more

Viral Video: केंद्रीय मंत्री के आरोपी बेटे को वारंट लेकर ढूढ़ती रही पुलिस और वो थे तलवार लेकर जुलूस में

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे पर भागलपुर में जुलूस निकालकर सांप्रदायिक तनाव भड़काने का मुकदमा दर्ज हुआ है। जिस पर स्थानीय अदालत से जारी वारंट पर पुलिस ढूंढ रही है। उधर वे पटना में रामनवमी के मौके पर रविवार(25 मार्च) को जुलूस में नजर आए। उनका सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाते हुए हाथों में तलवार लेकर चल रहे हैं।शिवपुरी मोहल्ले में आयोजित रामनवमी के जुलूस में अपने

» Read more

मध्‍य प्रदेश: दुकान जलाने के शक में दो दलितों की बिजली की खंभे से बांधकर पिटाई

मध्य प्रदेश में निर्दयता से दो दलितों की पिटाई की घटना सामने आई है। भीड़ ने खंभे में बांधकर बेरहमी से पिटाई की। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के धमना गांव की है।बताया जा रहा कि गांव के एक व्यक्ति की दुकान जल गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर पुन्नू और छोटा अहरिवार नामक दलितों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई। पिटाई से पहले

» Read more

हिंदू दोस्‍तों संग बाइक पर घूमने गई तो मुस्लिम लड़की को धमकाने पहुंच गए युवक, फोन-पैसे छीने और वीडियो किया सर्कुलेट

कर्नाटक के शिवमोगा शहर में कुछ युवकों ने एक मुस्लिम युवती को परेशान किया। युवती का आरोप है कि अपने हिंदू दोस्‍तों संग बाइक पर घूमने पर उन युवकों को आपत्ति थी। युवकों ने लड़की को धमकाने के साथ-साथ मारपीट भी की और उसका फोन-रुपये छीन लिए। युवती ने शिकायत में कहा है कि फोन में स्‍टोर वीडियोज को स्‍थानीय ग्रुप्‍स में भेजा गया। युवकों ने युवती से 2,500 रुपये भी लूट लिए। गुरुवार (22 मार्च) को हुई घटना के बाद उसी रात वे युवक लड़की के घर में घुस

» Read more

पुलिसवाले पर 9 साल तक महिला से बलात्‍कार करने और वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डालने का आरोप

पुणे में कोंढवा पुलिस ने सस्पेंड चल रहे एक पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ 28 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी पिछले नौ सालों से पीड़िता को अपनी हैविनियत का शिकार बना रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने पेशे से मेकअप आर्टिस्ट पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने एक साथी की मदद से उसे पोर्न साइट पर अपलोड भी कर दिया था। टीओआई के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के अलावा उसके साथी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है जिसने पोर्न साइट पर महिला का

» Read more
1 683 684 685 686 687 1,617