मिशन 2019: महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी में सीट बंटवारे पर फंस सकता है पेंच, जूनियर पवार बोले- 50-50 चाहिए

अगले साल आम चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को हराने के लिए जहां गैर भाजपाई दल एकजुट हो रहे हैं और भविष्य के गठबंधन पर अभी शुरुआती चर्चा कर रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के नेता इससे आगे सीटों के बंटवारे पर खींचतान में मशगूल हो गए हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधान सभा दोनों चुनावों में कांग्रेस और एनसीपी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर इसकी कोशिशें जारी हैं। इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार के

» Read more

पश्चिम बंगाल: रामनवमी पर बजरंग दल ने रैली में लहराईं तलवारें, पुलिस अधिकारी से भिड़े बीजेपी कार्यकर्ता

रामनवमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल में बजरंग दल द्वारा रैलियां निकाली गईं और इस दौरान कार्यकर्ताओं को धारदार हथियारों के साथ चलते देखा गया।राज्य के पुरुलिया में निकाली गई रैली में कार्यकर्ताओं ने हवा में तलवारें लहराईं। सीएम ममता बनर्जी की सरकार ने आदेश दिया था कि शाम 4 बजे के बाद ही रैलियां निकाली जाएं और इनमें हथियारों का इस्तेमाल ना किया जाए, लेकिन बजरंग दल द्वारा इस आदेश का पालन नहीं किया गया और रैली में तलवारें लहराई गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बजरंग दल के पास हथियारों

» Read more

टीवी एंकर पर ‘फिल्‍म इंडस्‍ट्री में वेश्‍याएं’ काम करती हैं कहने पर केस, चैनल ने मांगी माफी

एक तेलुगू न्यूज चैनल के एंकर ने टीवी बहस के दौरान फिल्म इंड्स्ट्री के लिए कथित तौर पर असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल कर दिया, जिसका वीडियो वायरल होने पर एंकर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और चैनल ने इस बर्ताव को लेकर माफी मांगी। आंध्र प्रदेश के तेलुगू चैनल पर शुक्रवार (23 मार्च) को प्रसारित हुई एक टीवी बहस उस वक्त तीखी गहमागहमी में बदल गई जब आरोपी एंकर ई संबाशिव राव अपने शब्दों पर काबू नहीं रख पाए। राव ने बहस में हिस्सा लेने वाले मशहूर

» Read more

अप्रैल से करीब 10 लाख डॉक्टर्स जा रहे हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार 2 अप्रैल से करीब 10 लाख डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। इंडिया टुडे की मानें तो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स द्वारा नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बिल का विरोध किया जा रहा है। मेगा स्ट्राइक पर जाने का प्रस्ताव दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित हुई महापंचायत में पास किया गया है। आईएमए द्वारा एनएमसी बिल के मसौदे का शुरू से ही विरोध किया जा रहा है।

» Read more

‘योगी राज’ में पिछले 24 घंटे में सात मुठभेड़, दो दुर्दांत ईनामी अपराधी ढेर

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर और सहारनपुर समेत चार जिलों में मुठभेड़ की सात अलग-अलग घटनाओं में दो इनामी बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है। इसके अलावा सात अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान छह पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में पिछले 12 घंटों के दौरान हुई मुठभेड़ की घटनाओं में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई। गौतम बुद्ध नगर में सुबह करीब साढ़े पांच बजे थाना

» Read more

वीडियो: हवा में रुक गया प्‍लेन का इंजन, देखिए पायलट ने कैसे दिखाई बाजीगरी

‘हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं…’ फिल्म के डायलॉग की यह लाइन इस वीडियो में प्लेन के पायलट पर सटीक बैठती है। यूट्यूब पर खूब देखे जा रहे इस वीडियो में प्लेन का इंजन अचानक हवा में ही रुक जाता है। विमान 2400 फीट नीचे आ जाता है और उसके जमीन पर गिरने से ठीक पहले पायलट कुछ ऐसी बाजीगरी करता है कि प्लेन फिर से उड़ने लगता है। यह वीडियो बारबर एविएशन के यूट्यूब चैनल पर पिछले वर्ष 31 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। वीडियो में जिस

» Read more

अखिलेश का तंज- जो लोग देशभर में घूम-घूमकर प्रचार कर रहे थे, वो अपना ही गढ़ नहीं बचा पाए

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव की पृष्ठभूमि में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज (25 मार्च को) कहा कि इन चुनावों ने पूरे देश को एक संदेश दिया है कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को परास्त करना सम्भव है। अखिलेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं उपचुनाव में सपा को मिली जीत को बहुत बड़ी मानता हूं, क्योंकि उनमें से एक सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दूसरी सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छोड़ी थी। जो लोग (योगी) देश भर में घूम-घूमकर भाजपा के लिये

» Read more

इंडियन रेलवे आपको देगा 10 लाख रुपये, बस देना होगा एक आइडिया

भारतीय रेलवे आपको 10 लाख कमाने का मौका दे रहा है और उसके लिए आपको केवल एक आसान सा लेकिन अलग सा आइडिया देना होगा। दरअसल, इंडियन रेलवे को रेल सेवाओं का काफी फिक्र है और वह अपने यात्रियों को अच्छी सेवा भी देना चाहता है, इसके लिए रेलवे अपनी इनकम बढ़ाना चाहता है। रेलवे चाहता है कि वह अपनी इनकम बढ़ाकर यात्रियों को अच्छी से अच्छी सेवाएं दे सके। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा एक प्रतियोगिता रखी गई है, जिसे ‘How to Raise Money

» Read more

बीजेपी सांसद के एनजीओ ने दिया अवार्ड का ऑफर, आईपीएस ने कहा-मुझे नहीं चाहिए

कर्नाटक की चर्चित आईपीएस डी रूपा ने गैर सरकारी संस्था(एनजीओ) से अवार्ड लेने से इन्कार कर दिया। वजह कि अवार्ड के साथ मोटी धनराशि भी उन्हें मिल रही थी बतौर रिवार्ड। जिस पर उन्हें नम्मा बेंगलुरु फाउंडेशन नामक एनजीओ को पत्र लिखकर अवार्ड लेने में असमर्थता जताई। आईपीएस ने रूपा ने अपने पत्र में लिखा कि उनका जमीर इस इनाम को स्वीकार करने की इजाजत नहीं देता। इस एनजीओ के फाइनेंसर बीजेपी के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर बताए जाते हैं। संबंधित गैर सरकारी संगठन ने अपने क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन

» Read more

एचडी देवगौड़ा को बड़ा झटका, सात विधायकों ने जेडीएस से इस्तीफा दे कांग्रेस का थामा हाथ

दो दिनों के अंदर कर्नाटक की विपक्षी पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्यूलर) को करारा झटका लगा है। उसके सात विधायकों ने इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इससे पहले शुक्रवार को जेडीएस के विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस उम्मीदवार को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। जेडीएस प्रवक्ता रमेश बाबू ने बताया कि बी जेड जहीर अहमद खान, आर. अखंड श्रीनिवास मूर्ति, एन. चालूवराय स्वामी, इकबाल अंसारी, एच सी बालकृष्ण, रमेश बांदी सिद्धागौड़ा और भीम नाइक

» Read more

26 साल की लड़की ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- दे दो इच्छामृत्यु

छत्तीसगढ़ की एक लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है। 26 वर्षीय सुनीता महंत मस्तिष्क पक्षाघात (cerebral palsy) से पीड़ित है और उसने पीएम मोदी को लेटर लिखकर इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी है। डीएनए के मुताबिक पिछले कई सालों से सुनीता इस बीमारी का इलाज करवा रही है। कुछ सालों तक उसका अच्छी तरह से इलाज हुआ और उसके अंदर अच्छे बदलाव भी आए, लेकिन जबसे जशपुर के जिला अस्पताल में सुनीता का इलाज शुरू हुआ, उसकी स्थिति खराब होती चली गई। सुनीता फिज़ीओथेरपी

» Read more

ICC World Cup Qualifiers, 2018: इस गेंदबाज ने वनडे में सबसे तेजी से झटके 100 विकेट्स, बना डाला वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर के फाइनल मैच में रविवार (25 मार्च) को अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज 46.5 ओवर में 204 रन पर ढेर हो गई। इस दौरान राशिद खान ने शाई होप्स का विकेट लिया, जिसके साथ उन्होंने अपने नाम वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी कर लिया। आईपीएल सीजन-10 में अपने दमदार प्रदर्शन से 19 वर्षीय इस गेंदबाज ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान विश्व क्रिकेट में सबसे

» Read more

दिग्‍गज दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने ऑस्‍ट्रेलिया को लगाई फटकार- पहले अपना देश साफ करो

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच और चयनकर्ता डेरेन लेहमैन एक वीडियो में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के व्यवहार की शिकायत करते हुए दिखते हैं। लेहमैन के इस बयान पर कमेंट करते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने साफ कह दिया कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते। मार्क बाउचर ने लेहमैन के बयान पर कहा-पहले अपने देश में सफाई करो। मैने ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय दुर्व्यवहार का गवाह रह चुका हू। आप झूठ क्यों बोल रहे हो। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और

» Read more

एक्ट्रेस ने कहा- रोहिंग्या को शह दे रही हैं ममता बनर्जी, राष्ट्रपति और पीएम से लगाई दखल की गुहार

रोहिंग्या मुस्लिमों को पश्चिम बंगाल में शरण देने को लेकर फिल्म अभिनेत्री कोयना मित्रा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोयना मित्रा ने 23 मार्च को किए अपने ट्वीट में कहा-आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण म्यामार और श्रीलंका से रोहिंग्या भगाए जा रहे हैं। जबकि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें जमीन देकर बसाने में मदद कर रहीं है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए घातक है,

» Read more

नवरात्रि के व्रत में योगी आदित्‍यनाथ ने खाए लड्डू, अखिलेश ने लिए मजे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर जमकर निशाना साधा है। टीओआई के मुताबिक अखिलेश ने सवाल किया है कि क्या सीएम योगी ने नवरात्र के दौरान सही में व्रत रखा था या नहीं? सपा प्रमुख ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार की जीत के बाद योगी आदित्यनाथ पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बूंदी के लड्डू खा रहे थे। दरअसल, राज्यसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेताओं और पार्टी

» Read more
1 686 687 688 689 690 1,617