रोहित शर्मा ने किया मोहम्मद शमी का समर्थन, एक्सीडेंट पर बोले- बंदे ने बहुत कुछ झेला है, जल्दी ठीक हो जाए
मुश्किल दौर से गुजर रहे मोहम्मद शमी को भारतीय क्रिकेट टीम के साथी रोहित शर्मा का समर्थन मिला है। बता दें कि मोहम्मद शमी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। जिस पर रोहित ने ट्वीट कर कहा है कि इस बंदे ने हाल के दिनों में बहुत कुछ सहा है, इसके जल्दी सही होने के लिए शुभकामनाएं @मोहम्मद शमी। बताया जा रहा है कि शमी क्रिकेट ट्रेनिंग कर देहरादून से दिल्ली वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार का एक ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया।
» Read more