कानपुर: मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों के मामले में विदेश मंत्री के खिलाफ जुलूस निकाल कांग्रेसियों ने दी तहरीर

इराक के मोसुल में मारे गए 39 भारतीय के मामले में कानपुर में कांग्रेस कमेटी ने विदेश मंत्री सहित केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। जुलूस के साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कोतवाली थाने पहुंचे। यहां विदेश मंत्री, राज्यमंत्री व राजदूत के खिलाफ भारतीय नागरिकों की हत्या का जिम्मेदार ठहराते हुए मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। कानपुर कांग्रेस कमेटी महानगर ईकाई के जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री की अगुवाई में शनिवार को कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय तिलक हॉल में जमा हुए। यहां से हाथों में झंडे व केन्द्र

» Read more

राज्‍यसभा चुनाव: भाजपा को वोट देने वाले निषाद पार्टी के इकलौते विधायक निकाले गए, प्राथमिक सदस्‍यता से भी गए

राज्यसभा चुनाव में पार्टी की मुखालफत कर भाजपा उम्मीदवार को वोट देने पर निषाद पार्टी ने अपने इकलौते विधायक विजय मिश्रा को पार्टी से बाहर कर दिया। साथ ही मिश्रा को पार्टी की प्राथिमक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया है। शनिवार को गोरखपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने विजय मिश्रा को पार्टी से निष्कासित करने घोषणा की। उन्होंने कहा कि विजय मिश्रा को पार्टी की प्राथिमक सदस्यता से भी निलंबित किया गया है। डॉ. संजय ने कहा कि राज्यसभा

» Read more

6 लोगों ने किया था एक नाबालिग से नौ महीने तक लगातार गैंगरेप, अब नाबालिग बन गई मां

गुजरात के राजकोट में गैंगरेप की शिकार एक नाबालिग बच्ची ने अविकसित बच्चे को जन्म दिया है. नाबालिग ने ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया. बच्चे को जन्म देने के बाद नाबालिग मां को तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन नवजात की हालत खराब होने के चलते अभी उसका इलाज चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवजात की रीढ़ की हड्डी पूरी तरह विकसित नहीं है. डॉक्टरों ने बताया कि नवजात का पैर लकवा ग्रस्त है और लकवे का असर उसके दिमाग पर भी है. जन्म

» Read more

राज्‍यसभा चुनाव में भाजपा की सहयोगी पार्टी के 3 विधायकों ने कर दी क्रॉस वोटिंग, पार्टी ने दिया नोटिस

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने के मामले में दोनों विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उन्होंने अजगरा से विधायक कैलाश सोनकर और जाखानिया से त्रिवेणी राम को नोटिस दिया है। भासपा के यूपी विधानसभा में कुल चार विधायक हैं। मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि भासपा विधायक कैलाश सोनकर और त्रिवेणी राम ने भाजपा के उम्मीदवार की बजाय बसपा के उम्मीदवार को वोट

» Read more

ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास गंगा घाट संख्या एक पर तीन अज्ञात शव मिलने से सनसनी

मीडीया से प्राप्त खबरों के अनुसार उत्तरांचल के ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास गीता भवन के सटे गंगा घाट संख्या एक से शुक्रवार को तीन अज्ञात शव बरामद हुए हैं. इन शवों के बरामद होने से इलाक़े मे सनसनी फैल गयी. इलाक़े के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगत राम जोशी ने बताया कि पुलिस ने उक्त शवों को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है. पौडी गढवाल जिले में आने वाले इस घटनास्थल पर देहरादून से फोरेंसिक टीम पहुँच गयी है. पुलिस फ़ौरी तौर पर घटना को आत्महत्या मान

» Read more

सपा-बसपा के साथ पर बोले अमर सिंह- बाढ़ में सांप और आदमी जान बचाने को होते हैं एक साथ

राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने अपने फैन्स एसोसिएशन के भण्डारा स्थल पर सपा-बसपा के एक साथ आने के मुद्दे पर जोरदार तंज कसा। अमर सिंह ने दोनों दलों की तुलना सांप और आदमी से की। एनबीटी की खबर के मुताबिक अमर सिंह ने कहा कि जिस तरह बाढ़ आने पर जान बचाने के लिए आदमी और सांप एक हो जाते हैं उसकी तरह नरेंद्र मोदी रूपी बाढ़ आने पर सपा और बसपा एक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मायावती और अखिलेश के एक

» Read more

इस गांव में रहते हैं सिर्फ हिन्‍दू , बाहर लगा है भगवा बोर्ड – दूसरे धर्म वालों का प्रचार सख्‍त मना है

आंध्र प्रदेश के कड़पा जिले में स्थित ‘हिन्दू गांव’ केसलिंगयापल्ले अपने खास स्टेट्स के लिए जाना जाता है। इस गांव ने बतौर ‘हिन्दू गांव’ अपने वजूद का एक साल पूरा कर लिया है। पिछले साल रामनवमी के मौके पर गांव के लोगों ने इसे सिर्फ हिन्दुओं का गांव घोषित कर दिया था और गांव के प्रवेश द्वार पर एक भगवा बोर्ड लगा दिया था। इस बोर्ड में लिखा है कि इस गांव में सिर्फ हिन्दू रहते हैं, यहां पर दूसरे धर्म के लोगों द्वारा अपने मत का प्रचार करना मना

» Read more

एनडीए को दूसरा झटका, टीडीपी के बाद एक और पार्टी ने छोड़ा साथ

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने आज (24 मार्च को) तलाक दे दिया है। इस महीने एनडीए छोड़ने वाली यह दूसरी पार्टी है। इससे पहले तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने भी इसी महीने एनडीए छोड़ दिया था और बीजेपी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया था। जीजीएम के नेता एल एम लामा ने शनिवार को एनडीए छोड़ने का एलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का बीजेपी और एनडीए से कोई नाता नहीं रहा। उन्होंने गोरखा लोगों को

» Read more

वायरल हो रहा कर्नाटक के नेशनल पार्क में स्मोकिंग करता हुआ हाथी का वीडियो! आइए जानें क्या है असलियत

जंगल में स्मोकिंग करते हुए एक मादा हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाथी का यह वीडियो Wildlife Conservation Society-India नाम के फेसबुक पेज पर मंगलवार (20 मार्च) को शेयर किया गया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। फेसबुक पोस्ट में बताया गया कि हाथी के इस असमान्य व्यवहार का वीडियो कर्नाटक के नागरहोल नेशनल पार्क में कैमरे में कैद हुआ है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक वन्यजीव संरक्षण सोसाइटी – भारत में संरक्षण सहायता और नीति के सहायक निदेशक विनय कुमार ने इस वीडियो को

» Read more

साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस की बीमारी की खबर सुनकर दुखी हुए सलमान, मदद के लिए भेजी टीम

अभिनेता सलमान खान अपनी साथी कलाकार पूजा ददवाल एक्ट्रेस की मदद के लिए आगे आए हैं। पूजा ददवाल टीबी से पीड़ित हैं और मुंबई में उनका ठीक से इलाज नहीं हो पा रहा है। कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो आया था, जिसमें वह एक अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती दिख रही हैं। पूजा ददवाल सलमान खान के साथ फिल्म वीरगति में काम कर चुकी हैं। इससे पहले पूजा ने कहा था कि उन्हें 6 महीने पहले ही पता चला था कि वह टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

» Read more

पांचवीं में पढ़ने वाली 11 साल की नाबालिग बच्ची से तीन लोगों ने गैंगरेप कर बच्ची को जिंदा जलाया

असम के नगांव जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन दरिंदों ने एक नाबालिग बच्ची का गैंगरेप कर उसे जिंदा जला दिया। बताया जाता है कि मासूम बच्ची कक्षा पांच की छात्रा है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार (23 मार्च, 2018) की शाम बच्ची के साथ यह घिनौना अपराध किया गया। पुलिस ने आगे बताया कि तीन आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, तीनों आरोपी मृतका के गांव के रहने वाले हैं. वह तीनों को जानती थी. उन तीनों ने उस वक्त बच्ची को अपनी

» Read more

भाजपा को वोट देने वाले बसपा विधायक पर गिरी मायावती की गाज

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले बहुजन समाज पार्टी के विधायक अनिल कुमार सिंह पर पार्टी प्रमुख मायावती ने कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में सिंह ने बीजेपी के पक्ष में वोट दिया था। उन्होंने सबके सामने यह बात स्वीकार भी की थी। सिंह ने कहा था, ‘मैं महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) के साथ हूं।’ चुनाव में बीएसपी उम्मीदवार भीम राव अंबेडकर की हार के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मायावती ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और

» Read more

बेंगलुरू में बीच सड़क पैंट की जिप खोल महिलाओं के साथ कर रहा था छेड़खानी, हड़कत क़ैद हुई सीसीटीवी कैमरे में

कर्नाटक के बेंगलुरू शहर में एक शख्स पैंट की जिप खोल कर महिला के साथ छेड़खानी कर रहा था। घटनास्थल के पास में ही सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिसमें उसकी काली करतूत कैद हो गई। वह महिला के सामने अपना गुप्तांग दिखा रहा था। घटना से जुड़ी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, जिसके आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में यह व्यक्ति खुलेआम पैंट की जिप खोलकर महिलाओं के सामने अपना गुप्तांग प्रदर्शित करते देखा गया बता दें कि यह घटना गुरुवार (22 मार्च)

» Read more

उत्तर प्रदेश थाने में हिरासत में आए शख्स ने थाने में पोछा लगाने के किया इनकार तो पुलिस ने जडा थप्पड़

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस द्वारा एक युवक से पुलिस थाने में पोछा लगवाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवक के पोछा लगाने से इंकार करने पर पुलिस ने युवक को थप्पड़ भी जड़ दिया। फिलहाल मामले के खुलासे के बाद इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बता दें कि घटना मुजफ्फरनगर के चरथावल इलाके की है। जहां एक युवक का अपने घरवालों से ही झगड़ा हो गया। इस पर घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर

» Read more

संपादक को धमकाते हुए कहा- मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद करें, भारत पर होगा इस्लाम का दबदबा

सुदर्शन चैनल के संपादक सुरेश चव्हाणके को धमकी मिली है। कहा गया है कि वे अपनी हरकतों से बाज आ जाएं। मुस्लिमों के खिलाफ ऊल-जलूल बोलना बंद करें। मुस्लिम 10 बच्चे पैदा करें या 20, इससे उसे क्या लेना-देना है? चव्हाणके उन्हें रोकने वाले कौन हैं? भारत पर आगामी वर्षों में इस्लाम का दबदबा होगा। ये बातें एक वीडियो में मुस्लिम युवक ने कहीं, जो इस वक्त टि्वटर पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि यह वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है, जब संपादक कर्नाटक के

» Read more
1 690 691 692 693 694 1,617