AAP MLA को राहत: आप नेता आशुतोष का ट्वीट- लोकतंत्र के चीरहरण में मोदी जी को महारत

लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य ठहराये गये विधायकों को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने आप विधायकों को अयोग्य ठहराने वाली अधिसूचना को कानून की नजर में गलत बताया और उनकी याचिका वापस निर्वाचन आयोग के पास भेजी जो इस पर नए सिरे से सुनवाई करेगा। उच्च न्यायालय ने कहा कि प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन किया गया और आप विधायकों को अयोग्य करार देने से पहले उन्हें मौखिक रूप से नहीं सुना गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है

» Read more

दूसरी जाति के लड़के से शादी करने जा रही बेटी को पिता ने शादी के दिन ही चाकू घोंप कर मार डाला

दक्षिण भारत में एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। वह भी उस दिन, जब वह दुल्हन बनने वाली थी। कन्यादान के बजाय उसने बेटी को ताबड़तोड़ चाकू घोंप कर मार डाला। सिर्फ इसलिए क्योंकि वह दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी और उसी से शादी करने वाली थी। पिता महज बेटी का मन रखने के लिए उसकी शादी के लिए राजी हुआ था। मृतका जिससे प्यार करती थी, वह लड़का सेना में है। शुक्रवार (23 मार्च) को उन दोनों की शादी होनी थी। लेकिन

» Read more

तस्लीमा नसरीन ने की भारत की जमकर तारीफ, पढ़ें हिंदुत्व पर क्या बोलीं बांग्लादेशी राइटर

भारत में निर्वासित जीवन व्‍यतीत कर रहीं बांग्‍लादेश की जानीमानी लेखिका तस्‍लीमा नसरीन ने भारत की जमकर तारीफ की है। ‘एशियन एज’ को दिए साक्षात्‍कार में उन्‍होंने कहा कि भारत उन्‍हें अपने घर (बांग्‍लादेश) जैसा लगता है। उन्‍होंने हिंदुत्‍व पर भी अपनी राय रखी। तस्‍लीमा ने कहा, ‘मैंने पाया कि भारतीय लोग बांग्‍लादेश, इराक या सऊदी अरब की तुलना में ज्‍यादा धार्मिक और अंधविश्‍वासी होते हैं। ऐसे में इन देशों में ज्‍यादातर लोगों में नास्तिक होने की प्रवृत्ति ज्‍यादा पाई जाती है। लेकिन, हिंदुत्‍व में ज्‍यादा विकल्‍प मौजूद होने के

» Read more

दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रपति का फैसला रद्द कर आप के 20 विधायकों की सदस्यता बहाल कर दी

लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग की ओर से अयोग्य ठहराए गए आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उनकी अयोग्यता का नोटिफिकेशन रद्द कर दिया गया है. कोर्ट ने चुनाव आयोग को मामले में फिर से सुनवाई करने को कहा है। बता दें कि लाभ का पद मामले में आप विधायकों ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को इस मामले में फैसला आने तक उपचुनाव नहीं कराने का आदेश दिया था। इसी साल 19 जनवरी

» Read more

गृह मंत्रालय ने माना- जवानों के पास नहीं है नक्सलियों की बारूदी सुरंगों का पता लगाने की तकनीक

गृह मंत्रालय ने संसदीय पैनल को बताया है कि सुरक्षा बल के पास जो मौजूदा तकनीक है, उससे वे वामपंथी चरमपंथ से जूझ रहे इलाकों में गहरी बारूदी सुरंगों का पता नहीं लगा सके। द हिन्दू की खबर के मुताबिक 13 मार्च को छत्तीसगढ़ के सुकमा में 9 सीआरपीएफ जवानों की उस समय मौत हो गई थी जब उनकी गाड़ी ऐसी ही बारूदी सुरंग के धमाके की चपेट में आ गई। इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को सड़क में गहराई से खोदकर लगाया गया था, जिसे सुरक्षा बल अपनी सर्च डिवाइस

» Read more

विहिप की रामराज्य रथयात्रा: 300 लोगों पर FIR, 50 मोटरसाइकिलें जब्त

तमिलनाडु पुलिस ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्थन जुटाने की खातिर आयोजित की जा रही रामराज्य रथ यात्रा में शामिल 300 लोगों पर FIR दर्ज किया है। पुलिस ने 50 मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली है। यह यात्रा मंगलवार (20) मार्च को तमिलनाडु में प्रवेश की थी। पुलिस ने इन लोगों पर आम जनजीवन में बाधा डालने का आरोप लगाया है। इस यात्रा का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद के समर्थन से किया जा रहा है। तमिलनाडु में डीएमके समेत कुछ मुस्लिम संगठनों ने इस यात्रा का

» Read more

बसपा सुप्रीमो के सताए राजा भैया नहीं भूले हैं जख्‍म, बोले- अखिलेश के साथ हूं, मायावती के नहीं

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव हो रहे हैं। आठ सीटों पर बीजेपी और नौवें पर सपा उम्मीदवार की जीत तय है। 10वीं सीट के लिए बीजेपी और बीएसपी उम्मीदवारों के बीच टक्कर है। इस मुकाबले में निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की भूमिका अहम है। कहा जा रहा है कि राजा भैया जिधर वोट करेंगे उस तरफ जीत पक्की है क्योंकि उनके साथ एक और विधायक हैं। इस बीच राजा भैया ने अपने पत्ते खोलते हुए कहा है कि वो

» Read more

बॉलीवुड अभिनेत्री ने एक व्‍यवसायी पर लगाया बलात्‍कार करने का सनसनीखेज आरोप, आरोपी गिरफ्तार

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड  की जानीमानी अभिनेत्री ने एक व्‍यवसायी पर बलात्‍कार का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्‍होंने आरोपी के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। आरोपी व्‍यवसायी को गुरुवार (22 मार्च) देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी पहचान सरफराज उर्फ अमन खन्‍ना (38) के तौर पर की गई है। हाईप्रोफाइल मामले को आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। बता दें कि अभिनेत्री ने तकरीबन डेढ़ महीने पहले 30 जनवरी को भी आरोपी पर

» Read more

शिमला में बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, पहले चंडीगढ़, फिर दिल्ली लाई गईं

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी गुरुवार देर रात तबीयत खराब होने के कारण शिमला से चंड़ीगढ़ पहुंचीं, जहां से उन्हें शुक्रवार सुबह नई दिल्ली ले आया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शिमला एक निजी दौरे पर गई थीं। रात को वे शिमला से निकलीं, लेकिन चंडीगढ़ पहुंचने पर उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद वे शहर के एक होटल में ठहरीं। सोनिया गांधी को पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने प्रियंका को सलाह दी कि वे अपनी मां को दिल्ली लेकर चली

» Read more

अमिताभ बच्चन के नाम पर म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव, नाराज हुए बिग बी!

मुंबई के अंधेरी इलाके से विधायक अमित साटम ने जुहू इलाके में अमिताभ बच्चन को समर्पित एक म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव रखा है।  साटम ने शुक्रवार को विधानसभा में बोलते हुए कहा कि जुहू हॉलीवुड के बेवर्ली हिल्स के बराबर है, जहां कई फिल्मी सितारे रहते हैं। हालांकि, साटम के इस प्रस्ताव पर खुद अमिताभ बच्चन ने नाराजगी जतायी है। अमिताभ ने कहा कि वह नहीं चाहते कि ऐसे किसी म्यूजियम को अप्रूवल मिले। साटम ने विधानसभा में कहा कि मैंने ऐसे कई प्रस्ताव दिए हैं, जिनसे मुंबई में पर्यटन को

» Read more

अन्ना हजारे एक बार फिर राम लीला मैदान में अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल पर, तिरंगा लहराकर शुरू किया आंदोलन

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर शुक्रवार (23 मार्च) से केन्द्र के खिलाफ अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल पर हैं। इससे पहले उन्होंने सात साल पहले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन किया था जिसमें लाखों की संख्या में भारतीय शामिल हुए थे और तत्कालीन यूपीए सरकार को हिला कर रख दिया था। इस बार भी वह ऐतिहासिक राम लीला मैदान से ही केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल फूक रहे हैं। 2011 में भ्रष्टाचार की जांच के लिए लोकपाल के गठन की मांग को लेकर वह इसी मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे थे।

» Read more

मैच फिक्सिंग के आरोपों से बरी शमी बोले- अब मैदान पर निकालूंगा गुस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बीसीसीआई ने क्लीन चिट देकर बड़ी राहत दी है। शमी पर उनकी वाइफ हसीन जहां ने मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था, जिससे अब वो बरी हो गए हैं। बरी होने के बाद शमी ने कहा, ”मुझे पूरा यकीन था कि मुझे बीसीसीआई से क्लीन चिट मिलेगी। मुझे बीसीसीआई के जांच प्रक्रिया पर पूरा विश्वास था।” शमी ने कहा, ”पिछले 10-15 दिनों से जिस तरह के आरोप मुझ पर लगाए गए थे, उससे मैं पूरी तरह से टूट चुका था। हालांकि,

» Read more

नरेश अग्रवाल के बेटे का जया बच्चन पर तंज- समाज का मनोरंजन करने वाले को सपा ने बनाया प्रत्याशी

उत्‍तर प्रदेश में राज्‍यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) से भाजपा में शामिल हुए नरेश अग्रवाल के बेटे और विधायक नितिन अग्रवाल ने जया बच्‍चन को लेकर तीखे बोल बोले हैं। उन्‍होंने कहा, ‘सपा ने एक राजनीतिक कार्यकर्ता का अपमान किया है। उन्‍होंने समाज की सेवा करने के बजाय समाज का मनोरंजन करने वाले को राज्‍यसभा का प्रत्‍याशी बनाया है। उत्‍तर प्रदेश की जनता आने वाले समय में सपा और बसपा को इसका जवाब जरूर देगी।’ नितिन अग्रवाल ने दावा किया कि भाजपा के

» Read more

मुंबई में एक शख्स ने दोस्त के अंग्रेजी में बात करने पर पहले उसका गला काटा फिर 54 बार चाकू से गोदा

मुंबई में एक शख्स ने अपने ही दोस्त का बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी ने पहले उसका गला काटा, फिर 54 बार चाकू से गोदा। आरोपी के अनुसार, उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसका दोस्त उससे सिर्फ अंग्रेजी में बात करता था। चूंकि आरोपी कम पढ़ा-लिखा था, लिहाजा वह उससे नीचा दिखाता था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने नजदीकी थाने में जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना इसी गुरुवार (22 मार्च) की बताई जा रही है। 21 वर्षीय मोहम्मद आमिर अब्दुल वहीद

» Read more

RSMSSB का नया नोटिफिकेशन, अब इन पदों पर होगी बम्पर भर्तियां

राजस्थान अधिनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) विभिन्न पद पदों पर भर्ती करने जा रहा है। बोर्ड ने बम्पर भर्तियां निकाली हैं। ग्रेजुएट्स के लिए नौकीर हासिल करने का यह सुनहरा अवसर है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इन भर्तियों के बारे में। RSMSSB ने टैक्स असिस्टेंट और सुपरवाइजर (महिला सशक्तिकरण) के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। टैक्स असिस्टेंट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई 2018 है। सुपरवाइजर के लिए अंतिम तिथि 04 मई 2018 है। कुल 342 पदों पर भर्ती

» Read more
1 694 695 696 697 698 1,617