RBI के पूर्व गवर्नर बोले- लगातार कम हो रही नौकरियां, राजनीति के कारण तकनीक अपनाने की रफ्तार धीमी
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने नौकरियों के लगातार कम होते अवसरों पर चिंता जताई है। कोच्चि में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि नियमित और अनस्किल्ड जॉब्स में लगातार कमी आ रही है। स्किल्ड जॉब के स्वरूप में भी बदलाव आ रहा है। यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में फायनेंस के प्रोफेसर राजन ने डिजिटल वर्ल्ड को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोट के कारण नौकरियों के मौजूदा तौर-तरीकों में बदलाव आएगा। एआई के कारण
» Read more