जब कोर्ट ने कहा था-गडकरी से सुलह कर लो, तब केजरीवाल बोले थे-सुबूत हैं तो लड़ूंगा, अब मांगी माफी
कोर्ट का सुलह-समझौते वाला ऑफर ठुकरा चुके अरविंद केजरीवाल को आखिरकार साढ़े तीन साल बाद उसी नसीहत पर अमल करना पड़ा। कभी अपने पास दस्तावेजी सुबूत होने और आखिरी दम तक मुकदमा लड़ने की बात कहने वाले केजरीवाल ने अब माफी मांगकर मामला सुलझाने में ही भलाई समझी। गडकरी और केजरीवाल के बीच कानूनी लड़ाई की नींव 30 जून 2014 को पड़ी। जब आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सामने देश के भ्रष्ट नेताओं की सूची जारी की थी। इसमें बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी
» Read more