फेसबुक पर सरकार के खिलाफ लिखने की कीमत में जम्मू के सरकारी डॉक्टर की छिन गई नौकरी

सोशल मीडिया पर सक्रियता का अफसरों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू के चिकित्सक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सरकार विरोधी टिप्पणी की। यह चिकित्सक मेडिकल कॉलेज के एनेस्थेसिया विभाग में रजिस्ट्रार की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणी करने को लेकर इससे पहले यूपी में दो अफसरों पर कार्रवाई हो चुकी है। कासगंज हिंसा को लेकर फेसबुक पर विवादित पोस्ट लिखने पर बरेली के तत्कालीन डीएम

» Read more

बीजेपी पर राहुल गांधी का हल्ला बोल, बताया क्या होता है ‘MODI’ का मतलब

कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। रविवार को राहुल गांधी ने ‘मोदी (MODI)’ का मतलब बताते हुए पीएम पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और क्रिकेट में सट्टेबाजी के आरोपी ललित मोदी के मामले पर पीएम को घेरते हुए कहा, ‘MODI का असली मतलब क्या है? भारत के बड़े पूंजीपतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मिलीभगत का प्रतीक है ‘मोदी’।’ राहुल ने आगे कहा, ‘करोड़ों का घोटाला

» Read more

छत्तीसगढ़ में मिठाई का लालच देकर मासूम से किया दुस्कर्म कोशिश और जिंदा कुएं में फेंका

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुस्कर्म करने की कोशिश और असफल होने पर जिंदा कुएं में फेंककर बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बीते गुरुवार को बच्ची की लाश गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक कुएं से बरामद कर ली गई थी. घटना बिलासपुर के गौरेला में स्थित टिकरकला गांव की है. पुलिस के मुताबिक, उन्हें 11 मार्च को

» Read more

भागलपुर: आईजी, डीआईजी, एसएसपी के कैम्प के बावजूद तनाव जारी, धारा 144 लागू

भागलपुर में शनिवार शाम हुए उपद्रव के बाद नाथनगर इलाके में जीवन पटरी पर लौट रही है। लोग घरों से निकलकर बाजार से अपनी जरूरत के सामान खरीदने निकले हैं। वैसे एसडीओ सुहर्ष भगत के आदेश पर अभी भी धारा 144 लगी हुई है। शहर के 25 जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने फिलहाल इंटरनेट सेवा भी बंद करा दिया है, ताकि अफवाहों पर काबू पाया जा सके। इलाके में दंगा निरोधक दस्ता और बीएमपी और जिला पुलिस के जवान लगातार

» Read more

जाने चैत्र नवरात्रि को क्यों कहा जाता है ‘राम नवरात्रि’ और क्या है इसका महत्व

आज से (18 मार्च) चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। इसका समापन 26 मार्च को होगा। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र साल में 4 बार आते हैं। इन चारों नवरात्रों में दो नवरात्र (चैत्र नवरात्र और शरद नवरात्रि) का ही धूमधाम से मनाया जाता है। शरद नवरात्रि को महा नवरात्रि कहा जाता है। यह नवरात्र सिंतबर-अक्टूबर में आते हैं। इस नवरात्रि के दशवें दशहरा मनाया जाता है। वहीं चैत्र नवरात्र मार्च-अप्रेल में मनाया जाता है। शरद नवरात्रि के 10वें दिन

» Read more

कल आएगा मोदी सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव, जानिए क्‍या हुआ था जब 2003 में कांग्रेस लाई थी वाजपेयी सरकार के खिलाफ ऐसा प्रस्‍ताव

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा ना दिए जाने के विरोध में केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं। मोदी सरकार के खिलाफ लाए जा रहे पहले अविश्वास प्रस्ताव को कई अन्य दलों का भी समर्थन मिलता दिख रहा है। कांग्रेस, एआईएडीएमके, टीएमसी, एनसीपी और सीपीएम जैसे बड़े दलों ने भी अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ सरकार मजबूत दिखाई दे रही है, क्योंकि पार्टी अपने दम पर

» Read more

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में दो महिला डॉक्टर समेत एम्स के तीन डॉक्टरों की मौत, चार अन्य घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात मथुरा के नजदीक हुये एक सड़क हादसे में दो महिला डॉक्टर समेत एम्स के तीन डॉक्टरों की मौत हो गयी है। हादसे में इसी संस्थान के चार अन्य डॉक्टर घायल हो गये हैं। इस मामले पर पुलिस ने बात करते हुए बताया कि एम्स के आपात चिकित्सा विभाग में तैनात सात रेसिडेंट डॉक्टर, डॉक्टर हर्षद वानखडे का जन्मदिन मनाने के लिए एक एसयूवी में सवार होकर दिल्ली से आगरा जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी देर रात करीब ढाई बजे एक कैंटर से टकरा गई। यह

» Read more

ओडिशा के जंगल में मिला यह दुर्लभ ‘फ्लाइंग स्नेक’, साइकिल में छिपा था; कराया गया रेस्क्यू

ओडिशा में शनिवार (17 मार्च) को एक दुर्लभ प्रजाति का सांप पाया गया। यह ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक था, जिसे सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने आजाद कराया। यह सांप जंगली इलाके में साइकिल पर छिपा हुआ था, तभी कुछ लोगों ने इसे देखा था। आपको बताते चलें कि आमतौर पर इस प्रकार की नस्ल के सांप भारत में नहीं पाए जाते हैं। फ्लाइंग स्नेक (उड़ने वाले) असल में उड़ नहीं पाते हैं। चूंकि ये पेड़ों के बीच मे छलांग लगाने की क्षमता रखते हैं, इसलिए इन्हें फ्लाइंग स्नेक कहा जाता

» Read more

Video: तेजस्‍वी यादव ने शेयर किया गिरिराज सिंह का ये वीडियो जिसमे गिरिराज सिंह ने भीड़ से कहा- डीएसपी मुर्दाबाद कहो

बिहार के नवादा से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक वीडियो में नारेबाजी कर रही भीड़ को यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि डीएसपी मुर्दाबाद बोलो। करीब 18 सेकेंड के इस वीडियो में मंत्री के साथ कई लोग चल रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों ने अपने माथे पर भगवा गमछा बांध रखा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को शेयर किया है और आरोप लगाया है कि गिरिराज सिंह राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जा रहे

» Read more

दिल्ली में मधुमक्खियों को मारने के लिए आग जलाते-जलाते खुद ही आग में जिंदा जल गया

देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स मधुमक्खियों से काफी परेशान था। उसने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सोचा। आग का सहारा लिया और मधुमक्खियों को जलाने कर मारने के बारे में सोचा। लेकिन यही योजना उसी की मौत का कारण बन गई। 62 वर्षीय मृतक अपने घर के बाहर गुरुवार को आग जला कर मधुमक्खियों का छत्ता तोड़ रहा था, तभी वह प्लास्टिक के कचरे से भरे नाले में जा गिरा और आग की लपटों का शिकार हो गया। यह मामला बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके का बताया जा रहा

» Read more

लखनऊ: BJP विधायक की बहन और जीजा को बनाया बंधक, ले गए कैश और जूलरी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बीजेपी विधायक की बहन और उसके पति को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने मल्लावां से बीजेपी विधायक आशीष सिंह की बहन गीता सिंह और उसके पति सुधीर को मानकनगर स्थित उनके घर में बंधक बनाकर हजारों की जूलरी और कैश पर हाथ साफ कर लिया। गीता और सुधीर मानकनगर के फ्लैट 559 K/89 में रहते हैं। सुधीर पेशे से

» Read more

VIDEO : जब हार से खफा श्रीलंकाई फैन्स ने बांग्लादेशी समर्थकों पर किया हमला

श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेल गए निदास ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में खिलाड़ियों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया था कि बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन आखिरी ओवर में बाउंड्री पर आकर अपने बल्लेबाजों को मैदान से बाहर बुलाने लगे। कोच के समझाने के बाद मैच फिर शुरू हुआ और बांग्लादेश इसे जीतने में कामयाब भी रही। हालांकि, खिलाड़ियों के बीच नोक झोंक का सिलसिला मैच के बाद भी चलता रहा। एक ओर जहां मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा था तो वहीं दूसरी

» Read more

चीन पर ‘रत्ती भर’ भरोसा नहीं करते थे जवाहरलाल नेहरू, नई किताब में दावा

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ना तो चीनियों के प्रति सॉफ्ट थे और न ही वह उनपर विश्वास करते थे। चीन से आधिकारिक बातचीत के लिए नेहरू अपने विश्वासपात्रों पर भरोसा करते थे, इन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी और ये विश्वासपात्र नेहरू से अकेले में बात करते थे। ये दावा राजनयिक और कटूनीतिज्ञ जी पार्थसारथी पर आधारित एक किताब में किया गया है। डिप्लोमेसी के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले जी पार्थसारथी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सलाहकार थे। इन्होंने जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी के

» Read more

कांग्रेस महाधिवेशन: प्रियंका गांधी के हाथ में कमान, स्‍पीकर्स के नाम चुने और उनका भाषण भी चेक किया

शनिवार (17 मार्च, 2018) को कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन में अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने भाषणों में जहां लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर हमला कर रहे थे, वहीं प्रियंका गांधी ने स्टेज के पीछे सारा जिम्मा संभाल रखा था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी पिछले तीन दिनों से महाअधिवेशन की तैयारी में अपनी भूमिका निभा रही हैं। दो दिवसीय महाधिवेशन को कामयाब बनाने के लिए वह कांग्रेस का वॉर रूम कहे जाने वाले 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर स्थित आवास पर

» Read more

अब UIDAI ने दी नागरिकों को आधार की जानकारी इंटरनेट पर देते समय सावधानी की हिदायत

भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नागरिकों को आधार की जानकारी इंटरनेट पर बताते समय सावधानी बरतने की हिदायत दी है। UIDAI ने शनिवार को कहा है कि इंटरनेट पर किसी सेवा का लाभ लेने के लिए आधार नंबर जैसी जानकारी डालते वक्त सावधानी बरती जानी चाहिए। प्राधिकरण की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘लोग इंटरनेट पर किसी सेवा का लाभ लेने के लिए अपनी निजी जानकारी जिसमें आधार नंबर भी शामिल है, वह डालते हैं। उस दौरान, जब वह यह जानकारी भर रहे होते हैं लोगों को

» Read more
1 710 711 712 713 714 1,617