खून और दवाओं के लिए पांच गुना रकम लेने वाला ये नामी अस्‍पताल सरकारी जांच में पाया गया दोषी

मेदांता हास्पिटल फिर सुर्खियों में है। इस बार खून और दवाओं के लिए निर्धारित से कई गुना ज्यादा रकम मरीज के परिवार वालों से वसूलने का मामला है। खुद सरकारी जांच में इस बात की पुष्टि हुई है। नियमों के मुताबिक औषधि मूल्य नियंत्रण स्कीम से अधिक दर पर दवाएं बेचना अपराध है। कमेटी ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। यह जांच पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई। दरअसल सात वर्षीय शौर्य प्रताप नामक का बच्चा पिछले साल अक्टूबर में गुरुग्राम के मेदांता हास्पिटल में भर्ती हुआ

» Read more

अरविंद केजरीवाल को झटका: पंजाब AAP के विधायकों की बगावत, कहा- चंडीगढ़ आकर बात करें

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल द्वारा अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगना भारी पड़ गया है। हालात ये हो गए हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी टूट के कागार पर पहुंच गई है। स्थिति को संभालने के लिए केजरीवाल ने पंजाब के आप विधायकों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया, लेकिन हुआ इसके ठीक उलट। दरअसल पंजाब के आम आदमी पार्टी विधायकों ने दिल्ली आने से इंकार कर दिया है और उल्टे अरविंद केजरीवाल को ही चंडीगढ़ आकर बात करने को कहा है। बता दें

» Read more

दिग्‍गज अर्थशास्त्री ने बताया, अमेठी की किस्‍मत क्‍यों नहीं बदल पाया गांधी परिवार

रूचिर शर्मा मॉर्गन स्टेनली के टॉप इकोनॉमिस्ट में शामिल है। अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर वह रूस के राष्ट्रपति को भी सलाह दे चुके हैं। अब रूचिर शर्मा ने बताया है कि कांग्रेस और गांधी परिवार का गढ़ रहे अमेठी की किस्मत अब तक क्यों नहीं बदल पाई। न्यूज 18 के राइजिंग इंडिया समिट में शिरकत करते हुए रूचिर शर्मा ने कहा कि जब वह 2004 में कांग्रेस के गढ़ अमेठी में थे तो उन्होंने वहां जो देखा इससे उन्हें निराश हुई और उन्होंने इस जगह को बेहद पिछड़ा इलाका करार

» Read more

ब्रिटेन की संसद के भीतर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का वीडियो हो गया तेज़ी से वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन में एक महिला को घुटने के बल बैठकर प्रपोज करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस व्यक्ति का नाम मैथ्यू रेविले है। 32 वर्षीय मैथ्यू ने ससंद के अंदर 32 साल की रशैल इवान को शादी का प्रस्ताव दिया था। टव्किंहम की रहने वाली इवान श्रमिक सांसद के लिए संसदीय शोधकर्ता के रूप में काम करती हैं। वहीं मैथ्यू एक सिविल सर्वेंट हैं। द इंडिपेंडेन्ट के अनुसार, मैथ्यू ने

» Read more

अमरिंदर सिंह बोले- कश्‍मीर में आतंकियों से सीज किए गए हथियार बदल रहे हैं सैनिक

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान देश की रक्षा तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। सेना के हथियारों की दयनीय हालात पर बात करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सुरक्षा बल कश्मीर में आतंकियों से जब्त हथियारों को अपने हथियारों के साथ बदल रहे हैं। अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने जिस रेजीमेंट को अपनी सेवाएं दी, वह अब कश्मीर में तैनात है और वह आतंकियों से जब्त हथियारों से अपने हथियार बदल रहे हैं, उन्हें लगता है कि वह बेहतर हैं। अमरिंदर

» Read more

अमित शाह ने कहा- मोदी जी 24 में से 20 घंटे काम करते हैं, लोगों ने यूं लिए मजे

अमित शाह ने जी न्यूज के कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। कहा कि वे 24 में से 20 घंटे काम करते हैं। ऐसे प्रधानमंत्री के सामने एंटी इन्कमबेंसी जैसी कोई चीज नहीं होती, एंटी इन्कमबेंसी उनके लिए होती है जो ऐशो-आराम से सत्ता चलाते हैं। दरअसल अमित शाह से जी न्यूज के एंकर सुधीर चौधरी ने 2019 को लेकर सवाल पूछते हुए कहा था कि 2014 से पहले आप विपक्ष में थे, अब सत्ता में हैं, ऐसे में क्या आपको एंटी इन्कमबेंसी का सामना नहीं करना

» Read more

प्रेस बीफ्रिंग में पूछा- कृषि उन्‍नति मेला पर कितना खर्च कर रहे? मंत्री राधा मोहन सिंह बोले- जितना पत्रकार खाएंगे

दिल्ली में चल रहे कृषि उन्नति मेला पर पूछे गये एक सवाल पर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने अटपटा जबाव दिया। जवाब में कृषि मंत्री की खीज झलक रही थी। 14 मार्च को कृषि भवन में केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह पत्रकारों को कृषि उन्नति मेला की रूप-रेखा के बारे में बता रहे थे, तो एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि कृषि उन्नित मेला पर मंत्रालय कितना खर्च कर रही है। इस सवाल के जवाब में कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि जितना पत्रकार खाएंगे। मंत्री महोदय

» Read more

विनय कटियार बोले- भगवान राम चाहते हैं एक और बलिदान, तैयार रहना होगा

भाजपा के फायरब्रांड नेता विनय कटियार ने शनिवार को एक बड़ा बयान दिया है। विनय कटियार ने कहा है कि ‘राम जन्मभूमि एक और बलिदान चाहती है और हिंदू समुदाय को इसके लिए तैयार रहना चाहिए।’ राज्यसभा सांसद ने शनिवार को नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये बयान दिया। विनय कटियार ने कहा कि ‘भगवान राम चाहते हैं कि एक बलिदान और हो और हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए, तभी जाकर अयोध्या में मंदिर निर्माण हो सकेगा। विनय कटियार ने कहा

» Read more

जम्मू-कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा हुई गोलीबारी में पांच की मौत, दो अन्य गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

जम्मू-कश्मीर में पुंछ के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से गई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। सूबे के डीजीपी एसपी वेद ने यह जानकारी दी है। वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई ने 40 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें पड़ोसी मुल्क की तरफ से की गई गोलीबारी को आवाज को साफ तौर पर सुना जा सकता है। मामले में जम्मू के आईजीपी एसडी सिंह जामवाल ने कहा कि हम स्थिति का

» Read more

IPL 2018: कप्‍तान गौतम गंभीर ने दिखाया अपना ऑफिस, बताया दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के लिए क्‍या है उनका सपना

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में फिर से दिल्ली डेयडेविल्स का कप्तान बनने से क्रिकेटर गौतम गंभीर काफी खुश हैं। दिल्ली के रहने वाले गौतम गंभीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने आपना ऑफिस दिखाया है और बताया कि उनके क्या सपने हैं। इस वीडियो में गौतम गंभीर एक महिला जिम ट्रेनर के साथ वर्क आउट ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के शुरु में व्हाइट बोर्ड दिखाई दे रहा है, जिसपर एक क्वोट लिखा है, “जब आप अपने संघर्ष से डरते

» Read more

जानें हिंदू पंचाग के अनुसार चैत्र नवरात्रि 2018 के पहले व्रत की व्रत कथा

Navratri 2018 Vrat Katha: चैत्र नवरात्र रविवार 18 मार्च से शुरू हो चुके हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार ही चैत्र नवरात्र से ही नए साल की शुरूआत होती है। साल में चार नवरात्रि होते हैं जिनमें से दो गुप्त नवरात्र होते है। चैत्र और आश्विन नवरात्र को हिंदू धर्म में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन 25 मार्च को होगी। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का ज्यादा महत्व होता है। माना जाता है इस महीने से शुभता और ऊर्जा का आरंभ होता है

» Read more

राहुल गांधी ने राजीव शुक्ला को दिया ऐसा काम कि अमित शाह और पीयूष गोयल से मांगनी पड़ी मदद

गुजरात में राज्य सभा की दूसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के लिए करीब 11 घंटों तक ड्रामा चलता है। दअसल कांग्रेस आलाकमान की तरफ से बीते रविवार (11 मार्च, 2018) को नारनभाई राठवा को सूचना दी गई वह पार्टी की तरफ से राज्य सभा सदस्य के उम्मीदवार होंगे। इसके बाद उत्साही राठवा ने अगले दिन यानी सोमवार (12 मार्च, 2018) को जांच के लिए अपने जरूरी कागजात दिखाए, लेकिन पता चला कि संसद से जारी ‘नो ड्यूज’ प्रमाण पत्र उनके पास नहीं था। जरूरी प्रमाण पत्र उनके गृहनगर छोटा

» Read more

Navratri 2018 Puja Samagri: जानिए कौन-कौन सामग्री से करें मां दुर्गा की पूजन

Navratri 2018 Puja Vidhi, Samagri:   आज (रविवार, 18 मार्च) से नवरात्र शुरू हो गए हैं। इसे देशभर में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व माना जाता है। इस दौरान लोग 9 दिन मां दुर्गा का उपवास कर पूजा करते हैं। मां दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। नवरात्रि का पहला दिन बहुत खास माना जाता है। इस दिन कलश स्थापना की जाती है। इसके बाद ही 9 दिन तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों

» Read more

अन्‍ना अजारे की अरविंद केजरीवाल पर चुटकी- ऐसा काम ही क्‍यों करना कि माफी मांगनी पड़े

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार (17 मार्च) को कहा कि गलती करना और माफी मांगना हमारा आदर्श नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा काम ही क्यों किया जाए, जिसके बाद हमें माफी मांगनी पड़े। बिहार के खगड़िया में किसानों के एक कार्यक्रम में मौजूद हजारे ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने के सवाल पर बिना किसी का नाम लिए कहा, “गलती करना और माफी मांगना ठीक नहीं है। गलती करना और माफी मांगना हमारा आदर्श नहीं है। ऐसा काम ही

» Read more

मोहम्‍मद शमी और मैच-फिक्सिंग? पत्‍नी हसीन जहां से पूरे दिन चली BCCI अधिकारियों की पूछताछ

इंडियन क्रिकेट बोर्ड के एंटी करप्शन विंग के चार अधिकारी शनिवार को कोलकाता पहुंचे, जहां पर उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां द्वारा पति पर लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों को लेकर उनसे बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक, हसीन जहां ने काफी समय लाल बाजार स्थित सिटी पुलिस हेडक्वाटर में बिताया, जहां पर अधिकारियों ने उनसे इस मुद्दे पर पूरे दिन पूछताछ की। आईएएनएस से बातचीत के दौरान हसीन जहां के वकील जाकिर हुसैन ने कहा, “इस प्रक्रिया के दौरान मैं लाल बाजार पुलिस थाने में मौजूद नहीं

» Read more
1 711 712 713 714 715 1,617