Happy चैत्र नवरात्रि! जानें नवरात्र का महत्व, कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त, पूजन विधि और स्तुति-मंत्र

Navratri 2018 Puja: हिंदू धर्म में नवरात्र एक प्रमुख त्योहार है। इस दौरान 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। एक वर्ष में चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ के महीनों में कुल मिलाकर चार बार नवरात्र आते हैं लेकिन चैत्र और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक पड़ने वाले नवरात्र काफी लोकप्रिय हैं। बसंत ऋतु में होने के कारण चैत्र नवरात्र को वासंती नवरात्र तो शरद ऋतु में आने वाले आश्विन मास के नवरात्र को शारदीय नवरात्र भी कहा जाता है। इस

» Read more

VIDEO: टोल कर्मियों से भिड़े बीजेपी विधायक, कर्मचारियों पर बरसाए मुक्के

राजस्थान के बांसवाड़ा से बीजेपी विधायक जीतमल खांट पर अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। यह घटना उदयपुर रोड स्थित बड़लिया टोल प्लाजा की है। शुक्रवार को बीजेपी विधायक अपनी निजी गाड़ी से भीमपुर से बांसवाड़ा की तरफ जा रहे थे। टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने उनसे टोल मांगा क्योंकि गाड़ी उनकी निजी थी। टोल मांगने की बात पर विधायक जीतमल खांट और उनके साथ गाड़ी में मौजूद उनके साथियों ने टोल कर्मचारियों के कैबिन में घुसकर उनके साथ

» Read more

नाबालिग लड़की से रेप करके फरार आरोपी को पुलिस ने काफ़ी चक्कर लगाने के बाद यहाँ से पकड़ा

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रेप के एक आरोपी को चारकोप इलाके से पकड़ा है। इस शख्स पर 12 साल की एक लड़की से रेप करने का आरोप है। यह शख्स नारियल बेचने का काम करता है और कथित रूप से घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था और मैंग्रोव के घने जंगलों में छिप गया था। इस शख्स को दबोच पाना मुंबई पुलिस के लिए आसान नहीं था। इस शख्स को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को मैंग्रोव के जंगलों में घंटों चक्कर लगाने पड़े।

» Read more

कांग्रेस पार्टी पर हिमाचल पथ परिवहन निगम का 75 लाख रुपये का बकाया, रिकवरी कर सकती है हिमाचल सरकार

कांग्रेस पार्टी पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का 75 लाख रुपए बकाया है, जिसकी रिकवरी के लिए जल्द ही कांग्रेस को नोटिस भेजा जा सकता है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पिछले साल हिमाचल में हुई रैली के दौरान एचआरटीसी की बसें लगायी गई थी, जिसका खर्च 75 लाख रुपए अभी तक बकाया है और कांग्रेस पार्टी ने इसकी अदाएगी नहीं की है। अब इस मामले की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची है, जिसके बाद बजट चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ने इसका खुलासा किया है। गौरतलब है कि

» Read more

मुंबई लोकल ट्रेन में महिला पुलिसकर्मी को महिला दबंगो ने ही बुरी तरह पीटा

मुंबई लोकल ट्रेन में सहयात्रियों द्वारा एक महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार की है। मिड डे के अनुसार, मुंबई पुलिस आयुक्त के वेब सेल में काम करने वाली 33 वर्षीय पीएसआई शमा सयैद ने सुबह के समय तितवाला स्टेशन से सीएसएमटी लोकल ट्रेन ली थी। ट्रेन जब दस मिनट के बाद शाहाद स्टेशन पहुंची तो उसमें महिलाओं का एक समूह चढ़ा। इनमें से एक महिला ने शमा से उसका टिकट दिखाने के लिए यह कहते हुए मांगा कि कई लोग सेकंड

» Read more

गोरखपुर-फूलपुर नतीजों से बीमार मुलायम जाग गया जोश: मिठाई बंटवाई और बोले- 80 साल में सभी 80 सीट पर करेंगे प्रचार

कहा जाता है कि चुनावों में हार-जीत से राजनेता ना तो अति उत्साहित होते हैं और न ही ज्यादा मायूस मगर गोरखपुर और फूलपुर उप चुनावों में समाजवादी पार्टी को मिली जीत से सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की रगों में नई उत्तेजना पैदा कर गया। 79 साल के मुलायम सिंह यादव को जब पार्टी सांसदों ने दोनों सीटों पर सपा उम्मीदवार के जीत की खबर उन्हें दी तो मुलायम सिंह रोमांचित हो उठे। उन्होंने तुरंत वहां मौजूद सांसद से मिठाई मंगवाई और लोगों में बंटवाया। मुलायम इतने खुश

» Read more

नाबालिग बच्चे का यौन शोषण करने का कर रहा था प्रयास, बच्चे ने मना किया तो काट दिया गला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक शख्स को कथित तौर पर नाबालिग बच्चे का यौन शोषण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बच्चे के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी। शख्स की पहचान अमर नाथ के रूप में की गई है, जिसे पीड़ित के दोस्त की मदद से स्कैच तैयार कर दबोच लिया गया। पिछले महीने एक शख्स (28) ने अपने बेटे (11) के गुम होनी की शिकायत जैतपुर पुलिस के समक्ष दर्ज कराई और शक जताया कि उसके बेटे का

» Read more

तो क्या झूठे हैं कुमार विश्वास के आरोप? आम आदमी पार्टी ने वीडियो पोस्ट कर बताई ‘सच्चाई’

आम आदमी पार्टी से खफा चल रहे कुमार विश्वास ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि पार्टी का प्रचार करते हुए उनपर कई केस किये गये थे और अब उन्हें कोई मदद नहीं दी जा रही है। आम आदमी पार्टी नेता अंकित लाल ने इन आरोपों को गलत बताया है। अंकित लाल ने कहा है कि पार्टी के लिए कानूनी काम देखने वाले ऋषिकेश कुमार उन्हें लगातार मदद करते आ रहे हैं। अंकित लाल ने ट्वीट कर कहा है कि झूठ बोलने में परेशानी यह है कि झूठ आपको याद

» Read more

पीएम मोदी पर अब एलजेपी के मुस्लिम सांसद का निशाना- अपने अंदर झांके बीजेपी, क्यों छोड़कर जा रहे सहयोगी?

तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) द्वारा एनडीए छोड़े जाने के बाद और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की खबरों के बाद एनडीए के कई सहयोगियों ने पीएम मोदी में विश्वास जताया है और कहा है कि एनडीए गठबंधन अटूट है लेकिन इस बीच बिहार में एनडीए की सहयोगी और केंद्र सरकार में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी के मुस्लिम सांसद महबूब अली कैसर ने कहा है कि बीजेपी को अपने अंदर झांककर देखना चाहिए कि क्यों सहयोगी एनडीए छोड़कर जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि लोकसभा उप

» Read more

पिता और पति के यौन शोषण से परेशान मूक-बधिर युवती जब फांसी के फंदे पर झूलने जा रही थी तभी…

अपने पिता और पति के जुल्मों से परेशान एक मूक-बधिर युवती फांसी के फंदे पर झूलने जा रही थी। लेकिन इंदौर की एक संस्था और पुलिस की मदद से उसे समय रहते बचा लिया गया। पूरा मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ी का है। हुआ ये कि इंदौर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ ज्ञानेंद्र पुरोहित के पास एक वीडियो कॉल आई जिसमें पीड़िता मदद की गुहार लगाते हुए आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। लड़की का आरोप था कि उसके पिता और पति दोनों उसके साथ हिंसा और यौन शोषण करते हैं।

» Read more

जब फैन्स की वजह से शक्ति कपूर को कर दिया गया होटल से बाहर

बॉलीवुड फिल्मों के मामले में पर्दे के आगे की कहानी जितनी दिलचस्प होती है, कई बार उससे ज्यादा दिलचस्प होती है पर्दे के पीछे की कहानी। आज हम आपको ऐसा ही एक किस्सा बताने जा रहे हैं जब बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर को उन्हीं के फैन्स की वजह से होटल से बाहर करना पड़ा। शक्ति कपूर नीरज सहाय के निर्देशन में बनी फिल्म “ओल्ड इज गोल्ड” की शूटिंग कर रहे थे। शक्ति मैरिएट रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे तो शूटिंग के बाद वह होटल चले गए। शाम को मूड को

» Read more

कांग्रेस महाधिवेशन की शुरुआत, राहुल गांधी ने दिया 4 मिनट का भाषण; मोदी पर जमकर बोला हमला

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि देश में इस वक्त गुस्सा फैलाया जा रहै। लोग को एक-दूजे से लड़ाया जा रहा है। युवा जब पीएम की ओर देखते हैं, तो उन्हें रास्ता नहीं दिखता। वे निराश होते हैं, क्योंकि उन्हें रोजगार नहीं दिखता। ऐसे में पंजे का चिह्न (कांग्रेस का) देश के रास्ता दिखाएगा। यही देश को जोड़ेगा। शनिवार (17 मार्च) को दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस का 86वां अधिवेशन हुआ। उन्होंने कहा, “आज देश में

» Read more

Video: ‘वंदे मातरम’, झंडारोहण और ‘जन-गण-मन’ से कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन की शुरुआत

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन की शुरुआत हो गई है। महाधिवेशन के लिए कांग्रेस ने ‘अब बदलाव का वक्त’ (Change is now) का नारा दिया है। कांग्रेस के इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गीत वंदे मातरम से हुई, इसके बाद ध्वजारोहण हुआ फिर झंडा गीत गाया गया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्र गान गाया। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह मौजूद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे पहले अधिवेशन

» Read more

उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता के भतीजे की सर में गोली मार कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश में कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा एक बीजेपी नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमित मिश्रा के रूप में हुई है। अमित देवरिया के स्थानीय बीजेपी नेता नरेंद्र मिश्रा का भतीजा था। अमित को सिर पर बहुत ही पास से गोली मारी गई थी जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को अमित अपने घर से बैंक के लिए निकला था। उसने अपने परिवार से कहा था कि वह बैंक पैसे निकालने

» Read more

दिल्ली डेयरडेविल्स ने लिया ऐसा फैसला, नाराज हो सकते हैं विराट कोहली और धोनी के फैंस

आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे विराट कोहली और एमएस धोनी के फैंस को निराशा हो सकती है। दरअसल दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने घरेलू मैदान पर कुछ टीमों के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए मैच टिकट के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। इन मैचों में अधिकतर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मैच हैं। गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान एमएस धोनी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। ऐसे

» Read more
1 714 715 716 717 718 1,617