IPL में रोजाना लाखों लीटर पानी की होती है बर्बादी, NGT ने सरकार और BCCI को भेजा नोटिस

इंडियन प्रीमियर लीग मैचों के दौरान रोजाना लाखों लीटर पानी की बर्बादी की वजह से टूर्नामेंट पर प्रतिबंध लगाने की याचिका पर बुधवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने केंद्र, बीसीसीआई और अन्य से जवाब मांगा है। जस्टिस जावेद रहीम की अध्यक्षता वाली पीठ ने जल संसाधन मंत्रालय, भारतीय क्रिकेट बोर्ड और उन नौ राज्यों को नोटिस दिए हैं जहां मैच होने हैं। सभी पक्षों को दो सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को है। अलवर के एक युवा हैदर अली

» Read more

जीत के बाद मायावती से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, घंटे भर चली मुलाकात

गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनावों में समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली। दोनों के बीच क्या बात हुई इस बारे में अभी साफ नहीं हो पाया है। हालांकि माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों में भी मिलकर बीजेपी को मात देने की चर्चा जरूर हुई होगी। अखिलेश यादव ने पहले ही साफ

» Read more

पीएनबी घोटाले पर बोले आरबीआई गवर्नर- नीलकंठ की तरह कर लेंगे विषपान

रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने बैंकों में धोखाधड़ी पर गहरा क्षोभ जताते हुए बुधवार को कहा कि केंद्रीय बैंक नीलकंठ की तरह विषपान करेगा और अपने ऊपर फेंके जा रहे पत्थरों का सामना करेगा, लेकिन हर बार पहले से बेहतर होने की उम्मीद के साथ आगे बढ़ेगा। पटेल ने करीब 13 हजार करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘‘मैंने आज बोलना इसलिए तय किया कि यह बता सकूं, बैंकिंग क्षेत्र के घोटाले एवं अनियमितताओं से आरबीआई भी गुस्सा, तकलीफ और दर्द

» Read more

Video: लखनऊ के एक कॉलेज के छात्राओं और महिला स्टाफ ने प्रिंसिपल पर लगाया यौन शोषण का आरोप

योगीराज में एक कॉलेज के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगे हैं। नाबालिग छात्राओं और महिला स्टाफ ने दावा किया, “प्रिंसिपल ने हमारे साथ यौन शोषण किया। गंदी नीयत से छुआ। गालियां दीं। परीक्षा परीणाम लेने गए तो आधे घंटे तक रोक कर रखा। सेक्स के बारे में बताने लगे।” पीड़िताएं पहले तक तो शांत थीं। लेकिन पानी सिर से ऊपर गया तो उनकी चुप्पी टूटी। नाबालिग छात्राओं के इस आरोप का समर्थन कॉलेज की महिला स्टाफ ने भी किया है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी।

» Read more

Ind vs Ban 5th T20, Live Cricket Score, Nidahas Trophy 2018: भारत ने बांग्लादेश को 17 रन से हरा फाइनल में किया प्रवेश

Live Cricket Score, India vs Bangladesh T20: भारत-बांग्लादेश के बीच बुधवार (14 मार्च) को निदास ट्रॉफी का पांचवां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें 17 रन से जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 176 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश 6 विकेट खोकर महज 159 रन ही बना सका। बांग्लादेश को पहला झटका लिटन दास (7) के रूप में लगा। वहीं सौम्य सरकार

» Read more

उत्तर प्रदेश उपचुनावों नतीजों पर सोशल मीडिया के बोल- बीजेपी को गोरखपुर में मरे इन बच्चों की हाय लगी

बुधवार को उत्तर प्रदेश के दो लोकसभा उपचुनावों के परिणाम घोषित हुए। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के फूलपुर लोकसभा सीटों पर 11 मार्च को उपचुनाव हुआ था। ये दोनों सीटें सीएम योगी और केशव मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। बुधवार को जो नतीजे सामने आए उसने भारतीय जनता पार्टी को बेहद निराश किया है। जहां फूलपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने बीजेपी के कौशलेंद्र पटेल से 59,613 वोटों से चुनाव जीत लिया है वहीं गोरखपुर

» Read more

अयोध्या: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, न्यायालय ने सुब्रमण्यम स्वामी को दखल देने से रोका

बुधवार से अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने पहला अहम फैसला देते हुए तीसरे पक्ष की सभी हस्तक्षेप याचिकाएं खारिज कर दीं। इस फैसले से सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी सांसद और वकील सुब्रमण्यम स्वामी को भी हस्तक्षेप करने से रोक दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्रार को साफ शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में कोई आईए स्वीकार न करें। कोर्ट का फैसला स्वामी की उस दलील के बाद आया, जब उन्होंने कहा कि अयोध्या में

» Read more

सुकमा हमले में हुए शहीद की विधवा का दर्द- कहा: यहाँ जवानों को जानवरों की तरह रखा जाता है

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार (13 मार्च) को नक्सलियों के हमले में नौ सीआरपीएफ जवान शहीद हुए। इनमें मनोज सिंह नामक जवान यूपी के बलिया निवासी थे। शहादत की खबर मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सरकार से गहरी नाराजगी जताई है। कहा है कि सुकमा में जवानों को सरकार से रहने और सुरक्षा आदि को लेकर कोई सुविधा नहीं मिलती। शहीद की पत्नी ने कहा कि सुकमा में जवानों को जानवरों की तरह रखा जाता है। उधर, पिता ने आंखों में आंसू लिए हुए कहा कि

» Read more

एसबीआई ने बंद कर दिए 41 लाख से ज्यादा बचत खाते, इसके पीछे बताई ये वजह

भारतीय स्टेट बैंक ने 41 लाख 16 हजार सेविंग अकाउंट बंद कर दिए हैं। इस बात का खुलासा एक आरटीआई में हुआ है। यह खाते अप्रैल 2017 से लेकर जनवरी 2018 तक किए गए हैं। बैंक ने इसके पीछे बैंक मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करने की वजह बताई है। दरअसल मध्यप्रदेश के नीमच के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बताया कि उनकी आरटीआई अर्जी पर एसबीआई (State bank of India) के एक आला अधिकारी ने उन्हें 28 फरवरी को भेजे पत्र में यह जानकारी दी। स्टेट बैंक में

» Read more

दलित लड़की का उसके सहपाठियों ने बोर्ड एग्जाम टिकट फाड़ दिया, आहत हो फांसी पर झूल गई पीड़िता

देशभर में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। बच्चों के अंदर बोर्ड परीक्षा का काफी दवाब होता है। वहीं ऐसे में अगर परीक्षा से पहले किसी छात्र का एग्जाम हॉल टिकट फाड़ दिया जाए तो उसपर क्या बितेगी, इसका अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडू के कृष्णागिरी में देखने को मिला, जहां पर एक दलित लड़की का उसके सहपाठियों ने एग्जाम हॉल टिकट फाड़ दिया। इससे आहत हो मंगलवार को बारहवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की

» Read more

Video: देखें बंगलूरु में शव वाहन ऐम्बुलेन्स की गुंडागर्दी का एक नमूना

कर्नाटक के बंगलूरु के एक वीडियो आया है जिसमे शव वाहन ऐम्बुलेन्स की गुंडागर्दी का नमूना देखने को मिलता है. मात्र 3 KM के लिए इस ऐम्बुलेन्स ने कुल मिलकर 12500 रुपये का बिल बना दिया और वो उस बिल मे भी पूरा विवरण नही लिखा मिला. इस बारे में पूछने पर उस ऐम्बुलेन्स के ड्राइवर ने कोई साफ जबाब नही दिया और मारपीट करने पर उतारू हो गया. इस बीच एक ग़रीब इंसान अपने बेटे के शव के लिए इंतजार करता रहा. जब एक सज्जन ने ड्राइवर से इस

» Read more

उपचुनाव परिणाम 2018: BJP के खराब प्रदर्शन पर उमर अब्‍दुल्‍ला ने मारा ताना- आपने मुझे गलत साबित कर दिया, शुक्रिया

उत्तर प्रदेश और बिहार के उपचुनावों में बीजेपी के खराब प्रदर्शन पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने ही एक ट्वीट का हवाला देते हुए बीजेपी पर तंज कसा, ‘बीजेपी के मेरे प्यारे दोस्तों, मुझे गलत साबित करने के लिए कठिन श्रम और लगातार प्रयास करने के लिए आपका शुक्रिया! मैं सच्चे मन से आपका कृतज्ञ हूं। आपका विपक्षी साथी।’ दरअसल, उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी दलों के लचर रवैये को देखते हुए एक साल पहले 10 मार्च,

» Read more

अयोध्या में विवादित भूमि पर अब बौद्ध समुदाय ने ठोंका दावा, SC में दायर हुई याचिका

हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बाद अब बौद्ध समुदाय ने भी अयोध्या की विवादित भूमि पर अपना दावा ठोक दिया है। बता दें कि बौद्ध समुदाय के कुछ सदस्यों ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। याचिका में दावा किया गया है कि अयोध्या की विवादित भूमि असल में एक बौद्ध स्थल है। याचिका में कहा गया है कि बौद्ध समुदाय के दावे का आधार विवादित भूमि पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा की गई 4 खुदाई हैं, जिनमें बौद्ध धर्म से जुड़े अवशेष मिले हैं।

» Read more

सोनिया गांधी की डिनर पार्टी से निकल बोलीं मीसा भारती- मनमोहन सिंह लालू प्रसाद यादव को बहुत मिस कर रहे थे

“मनमोहन जी, लालू प्रसाद यादव को बहुत याद कर रहे थे।” यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री रहे सिंह के बारे में इस बात का खुलासा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने किया। मंगलवार (13 मार्च) को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने आवास पर डिनर पार्टी रखी थी। यह रात्रि भोज विपक्षी पार्टियों को एक करने के मकसद से आयोजित किया गया था, ताकि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विकास रथ को

» Read more

दक्षिण में बीजेपी को एक और झटका, केरल से एकमात्र सहयोगी दल ने छोड़ा एनडीए का साथ

बुधवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए शुभ साबित नहीं हो रहा। यूपी, बिहार उपचुनाव नतीजों में खराब प्रदर्शन के बाद केरल से भी पार्टी के लिए बुरी खबर आई है। केरल में बीजेपी की एकमात्र सहयोगी पार्टी भारतीय धर्म जन सेना(बीडीजेएस) ने खुद को एनडीए से अलग कर लिया है। इससे पहले शिवसेना और टीडीपी ने भी एनडीए सरकार से किनारा कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय धर्म जन सेना का उच्च नेतृत्व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहा था। बीडीजेएस प्रमुख वेल्लापल्ली

» Read more
1 723 724 725 726 727 1,617