पाकिस्तान में नवाज शरीफ के आवास के पास बम विस्फोट में 4 पुलिसकर्मियों सहित 8 लोगों की मौत
पाकिस्तान के लाहौर शहर में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास के निकट हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में 4 पुलिसकर्मियों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट नवाज शरीफ के आवास से महज एक किलोमीटर की दूरी पर एक पुलिस चौकी के नजदीक हुआ। बता दें कि विस्फोट स्थल से कुछ दूरी पर तबलीगी जमात का एक कार्यक्रम था। ‘ रेस्क्यू1122’ के प्रवक्ता जाम सज्जाद ने के मुताबिक, ‘‘विस्फोट में सात लोग मारे गए हैं। कुल 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें सात पुलिसकर्मी हैं। चार पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई गई
» Read more