श्रीनगर की सेंट्रल जेल में एनआईए द्वारा मारे गये छापे में जेल के अंदर मिला पाकिस्तानी झंडा और अन्य आपत्तिजनक सामग्री
श्रीनगर की सेंट्रल जेल में रेड मारकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक पाकिस्तानी झंडा और मोबाइल फोन सहित जिहादी साहित्य जब्त किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीते सोमवार (12 मार्च, 2018) को एनआईए के बीस अधिकारियों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की संयुक्त टीम ने जेल में छापेमारी की। एक अधिकारी के अनुसार, “रेड के दौरान कुछ मोबाइल फोन, सिम कार्ड, आईपॉड, एक पाकिस्तानी झंडा और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।” सुरक्षा अधिकारियों ने जेल में ऐसे समय में छापेमारी
» Read more