राज्यसभा चुनाव: सपा छोड़ बीजेपी में शामिल हुए नरेश अग्रवाल, ट्विटर पर लोग लेने लगे मजे

समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल बीजेपी में शामिल हो गये हैं। नरेश अग्रवाल दोबारा राज्यसभा ना भेजे जाने से समाजवादी पार्टी से नाराज थे। आज उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। दिल्ली में उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। नरेश अग्रवाल के बीजेपी में शामिल हो की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। और लोग इस पर मजे लेने लगे। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि ट्विटर पर हल्ला है कि नरेश अग्रवाल बीजेपी के वाशिंग मशीन

» Read more

बिना लाइसेंस गाड़ी चलाते पकड़े गए बच्चे, पुलिस ने 69 अभिभावकों को भेज दिया जेल

हैदराबाद पुलिस ने कम उम्र के वाहन चालकों की धर-पकड़ के लिए मुहिम छेड़ रखी है। पकड़ में आने वाले बच्चों के अभिभावकों को जेल भेजा जा रहा है। पिछले एक महीने के भीतर पुलिस नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति देने वाले 69 अभिभावकों को जेल भेज चुकी है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अभिभावकों में हड़कंप मचा है। अब वे बच्चों को सड़क पर वाहन चलाने से रोक रहे हैं। हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने पूरे एक महीने तक हर प्रमुख सड़क पर चेकिंग शुरू की। जांच

» Read more

यूएस-बांग्ला एअरलाइंस का यात्री विमान काठमांडू एयरपोर्ट पर क्रैश, 50 से अधिक लोगों के मरने की आशंका

US-Bangla Airlines Plane Crash: यूएस-बांग्ला एअरलाइंस का एक विमान सोमवार को नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (टीआईए) पर उतरने के बाद रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 50 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक शीर्ष नेपाली अधिकारी ने यह जानकारी दी। बोम्बार्डियर डैश8 क्यू400 विमान में 67 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। टीआईए प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि विमान उतरते समय रनवे पर लड़खड़ा गया और इसमें आग लग गई तथा

» Read more

VIDEO: जब आमने-सामने पड़ गए अमित शाह और राहुल गांधी तो ऐसा रहा रिएक्‍शन

कांग्रेस और बीजेपी के बीच जारी तल्खी का असर दोनों दलों के नेताओं के व्यवहार में भी दिखने लगा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी संसद भवन के गेट नंबर-4 पर आमने-सामने टकराए थे। लेकिन, दोनों नेता औपचारिक टोक-नमस्कार किए बगैर अपने-अपने रास्ते चलते बने थे। सोशल मीडिया पर इन दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों दलों के प्रमुख एक-दूसरे के बगल से बिना सिर उठाए गुजर गए। दोनों इस तरह गुजरे मानो उन्हें एक-दूसरे के होने का एहसास ही नहीं था। बता दें

» Read more

शादी के छह दिन बाद ही पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, वजह ऐसी बताई कि सब कर रहे तारीफ

ओडिशा के वासुदेव टोप्पो और उनकी पत्नी ने यूं तो शादी के दौरान ताउम्र एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया था। लेकिन विवाह के महज 6 दिन बाद ही इस जोड़े की स्टोरी में एक ‘विलेन’ की एंट्री हुई और कहानी पूरी बदल गई। वासुदेव टोप्पो उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के बड़गांव ब्लॉक के पमारा गांव के रहनेवाले हैं। 28 साल के वासुदेव टोप्पो की शादी 4 मार्च को झारसगुड़ा के देविनी गांव की 24 साल की एक युवती से हुई थी। इस जोड़े की शादी-शुदा जिंदगी मात्र

» Read more

राज्‍यसभा चुनाव: गुजरात में कांग्रेस उम्‍मीदवार पर बना रहा सस्‍पेंस, आखिर नरेन राठवा ने किया नामांकन

राज्‍यसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के लिए गुजरात में कुछ देर के लिए ऊहापोह की स्थिति रही। पूर्व केंद्रीय मंत्री व आदिवासी नेता नरसिंह राठवा व पार्टी प्रवक्ता अमी याज्ञनिक ने सोमवार को गुजरात से चार राज्यसभा सीटों में से दो के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जिनमें से दो अभी राज्यसभा सदस्य हैं। सभी चार सीटों का वर्तमान में भाजपा के नेता प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें से एक सीट

» Read more

बीजेपी ने तैयार रखा था राज्‍यसभा का टिकट, पार्टी में आते ही पकड़ा दिया: जानिए, कैसे-कैसे उम्‍मीदवार लड़ रहे चुनाव

केंद्रीय मंत्रियों को दोबारा राज्यसभा टिकट देने के बाद बीजेपी ने रविवार को तीसरी सूची जारी कर 18 अन्य उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। इनमें उसी दिन बीजेपी में शामिल हुए राजस्थान के बड़े आदिवासी नेता और पूर्व सांसद किरोड़ीलाल मीणा का भी नाम शामिल है। ऐसा लगता है कि बीजेपी ने पहले से ही उनके नाम पर मुहर लगा रखी थी सिर्फ पार्टी ज्वाइन करने भर का इंतजार किया जा रहा था। साल 2008 में वसुंधरा राजे से मतभेदों की वजह से किरोड़ीलाल मीणा ने राजे सरकार और

» Read more

मंच पर पहले नहीं पुकारा गया नाम तो भड़के गावस्कर! सोनाली बेंद्रे ने मांगी माफी

मुंबई में ‘टी20 मुंबई लीग’ क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज मौजूद थे, उनमें पूर्व दिग्गज इंडियन क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी शामिल थे, लेकिन मीडिया खबरों में कहा जा रहा है कि स्टेज पर उनका नाम पहले न लिए जाने पर वह भड़क गए। कार्यक्रम की एंकरिंग बॉलीवुड कलाकार श्रेयस तलपड़े और अदाकारा सोनाली बेंद्रे कर रही थीं। एंकरों ने स्टेज पर सुनील गावस्कर से पहले सचिन तेंदुलकर और दिलीप वेंगसरकर के नाम पुकारे। कहा जा रहा है कि सुनील गावस्कर के सबसे ज्यादा वरिष्ठ

» Read more

फैशन डिजाइनिंग की स्टूडेंट ने लूटपाट के लिए बनाया गिरोह, रिटायर्ड आर्मी अफसरों तक को बनाया निशाना

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में सक्रिय बदमाशों के एक गिरोह का पता लगाया है। इस गिरोह में कुल चार लोग शामिल हैं, जिनमें एक लड़की भी है। लड़की एमिटी यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। इसके साथ ही वह पार्ट टाइम जॉब के तौर पर एक कॉल सेंटर में भी काम करती थी। ये चारों मिलकर नोएडा में लिफ्ट के बहाने पिस्टल दिखाकर लूटपाट करते थे। पुलिस के मुताबिक, इन चारों ने मौज-मस्ती के लिए यह आपराधिक काम शुरू किया था, जिसमें लड़की का इस्तेमाल

» Read more

Video: पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने आए बदमाश को जब दुकानदार ने दिखाई अपनी बहादुरी तो भागा लुटेरा

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में चोर आए दिन नई-नई वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बिना किसी डर से चोर बंदूक की नोंक पर अपने मकसद में कामयाबी पा रहे हैं। जान के डर से लोग उनका विरोध भी नहीं कर पाते और वे अपने इरादों में सफल हो जाते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें दुकानदार की बहादुरी के चलते चोरों को उल्टे पैर ही मौके से भागना पड़ गया। न्यूज़ 18 इंडिया के मुताबिक गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में 4 मार्च

» Read more

PNB घोटाला: आरोपी ने वित्त मंत्री की वकील बेटी को दी मोटी फीस, इसलिए चुप थे जेटली- राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएनबी घोटाले को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि अब यह सामने आ चुका है कि पीएनबी घोटाले पर वित्त मंत्री की चुप्पी उनकी वकील बेटी को बचाने को लेकर है। राहुल ने कहा है कि पीएनबी घोटाले के आरोपी ने पीएनबी घोटाले के सार्वजनिक होने से एक महीने पहले ही बतौर फी वित्त मंत्री की बेटी को मोटी रकम दी। हालांकि राहुल ने कथित रूप से मोटी फी देने वाले आरोपी का नाम सार्वजनिक

» Read more

मैगजीन के लिए श्रुति हासन ने रंगीन अंदाज में करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, फोटो आई चर्चा में

बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस श्रुति हासन इन दिनों अपने ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही एक फोटोशूट करवाया है जिसमें वह बेहद हॉट अवतार में नजर आई हैं। श्रुति का यह फोटोशूट फेमस मैगजीन हैलो के लिए करवाया गया है। वह मैगजीन के मार्च एडीशन के कवर पेज पर नजर आने वाली हैं। इस मैगजीन के लिए करवाए फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वहीं मैगजीन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर

» Read more

राज्यसभा: नाम घोषित होने से पहले ही प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने खरीद लिया था नामांकन फॉर्म, पहले किरकिरी अब कटा नाम

छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक तब विवादों में आकर अपनी किरकिरी करा बैठे जब उन्होंने पार्टी से राज्यसभा का टिकट मिले बिना ही नामांकन का फॉर्म खरीद लिया। मीडिया में बात लीक होने पर कौशिक को शर्मिंदगी तो झेलनी ही पड़ी पार्टी ने भी उन्हें टिकट ना देकर उन्हें निराश कर दिया। बीजेपी ने राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय को छत्तीसगढ़ से राज्य सभा का उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय महामंत्रियों को संसद पहुंचाने के फार्मूले पर ही सरोज पांडेय को टिकट दिया गया है। बता

» Read more

महिला टीचर के साथ लिव-इन में रह रही 18 साल की बेटी को जब मां ने मना किया तो कर दी हत्या, महिला टीचर ने भी दिया साथ

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक लड़की पर टीचर के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। 18 वर्षीय यह लड़की और उसकी महिला टीचर कुछ समय से लिव-इन में रह रही थी। इस बात को लेकर उसके माता-पिता काफी परेशान थे। लड़की के पिता सतीश कुमार ने गाजियाबाद के कविनगर थाने में इसी साल 28 जनवरी को इस संदर्भ में शिकायत दर्ज कराई थी। सतीश (पिता) के मुताबिक, महिला टीचर ने उनकी बेटी को अपने झांसे में ले लिया था और उनकी बेटी उनके

» Read more

पालतू तोते का हिंदू रीति-रिवाजों से इस शख्स ने कराया अंतिम संस्कार, हवन और भोज भी कराया

हिंदू रिवाज के तहत अगर किसी व्यक्ति का निधन होता है तो उसे अंतिम विदाई देने के लिए पूजा करवाई जाती है। उसकी आत्मा की शांति के लिए हवन और लोगों को भोजन करवाया जाता है। किसी इंसान के निधन पर ये सारे रीति-रिवाजों का पालन करना बहुत आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी जानवर या पक्षी की मृत्यू पर उसका अंतिम संस्कार इस तरीके से किया गया हो। जाहिर सी बात है आपने ऐसा नहीं सुना होगा, लेकिन आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश

» Read more
1 731 732 733 734 735 1,617