180 किमी पैदल चल मुंबई पहुंचे लगभग 35 हजार किसान, विधानसभा का करेंगे घेराव

महाराष्ट्र के लगभग 35 हजार किसान अपने मांगों के लेकर रविवार की शाम मुंबई पहुंच गए हैं। सोमवार को ये लोग विधानसभा का घेराव करेंगे। पिछले पांच दिनों में ये किसान 180 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर मुंबई पहुंचे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसान नासिक से मुंबई के लिए 7 मार्च को निकले थे। विधानसभा की ओर बढ़ रहे किसानों को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मुंबई पुलिस की तरफ से इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की गई है।

» Read more

तमिलनाडु के जंगल में लगी भारी आग में फंसे 20 से भी ज्यादा छात्र, भेजी गई एयर फोर्स की सहायता

तमिलनाडु में दो दर्जन से ज्यादा छात्रों के जंगल में लगी आग में फंसे होने की खबर से हड़कंप मचा है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने वायुसेना को छात्रों को बचाने का निर्देश दिया है। वह लगातार घटना पर नजर बनाए हुए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक आग थेनी जिले के कुरानगनी के जंगल में लगी। मुख्यमंत्री ई. पलानीसामी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आग्रह किया था कि वह वायु सेना को राहत-बचाव कार्य करने और छात्रों को वहां से निकालने के निर्देश दें। रक्षा मंत्री ने बताया कि साउदर्न कमांड थेनी

» Read more

इस ‘सुपरशी’ आइलैंड पर सिर्फ महिलाओं को ही आने की है इजाज़त, देखें कैसा है यहां का अद्भुत नजारा

फिनलैंड में एक आइलैंड केवल महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। सीएनएन की खबर के मुताबिक इसे ‘सुपरशी’ आइलैंड कहा जा रहा है। इस आइलैंड पर पुरुषों को आने की अनुमति नहीं है। जुलाई से आइलैंड पर महिलाएं छुट्टियां मना सकेंगी। केवल महिलाओं के लिए आइलैंड को तैयार करने के पीछे दिलचस्प वजह भी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि महिलाओं को सामाजिक दबाव से मुक्त जगह मुहैया कराने के मकसद से इसे तैयार किया गया है जहां वे अपनी पूरी ऊर्जा के साथ रह सकें।

» Read more

रिपोर्ट: बैलेंस शीट्स में फंसे हैं भारतीय कंपनियों के 1.8 ट्रिलियन से ज्‍यादा रुपये

विश्व के चार सबसे बड़े लेखा परीक्षकों में से एक अर्न्स्ट एंड यंग (EY) ने भारतीय कंपनियों से जुड़ी चौंकाने वाली रिपोर्ट पेश की है। जिसके मुताबिक भारतीय कंपनियों की बैलेंस शीट में 1.8 ट्रिलियन से ज्यादा धनराशि फंसी हुई है। रिपोर्ट में कंपनी ने कैश टू कैश दिनों की संख्या में चार प्रतिशत प्रतिशत की कमी की तरफ इशारा किया है। यहां बता दें कि कैश टू कैश वह संख्या होती है जो बिक्री को नकदी में कन्वर्ट करने से जुड़ी होती है। एक उच्च कैश टू कैश अल्पकालिक

» Read more

वायरल वीडियो में बीजेपी आईटी सेल में होने का दावा करने वाले ने किया फेक खबरों पर ये खुलासा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बीजेपी की आईटी सेल का पूर्व कर्मचारी होने का दावा करता दिख रहा है। महावीर नाम का शख्स वीडियो में बताता है कि कैसे बीजेपी की आईटी सेल में झूठी खबरें फैलाने का काम किया जाता है। वीडियो में ध्रुव राठी नाम का यूट्यूबर महावीर का साक्षात्कार लेता है। महावीर यूट्यूबर राठी से दावा करता है कि वह 2012 से 2015 के बीच बीजेपी की आईटी सेल में काम कर रहा था। महावीर बताता है कि बीजेपी की आईटी सेल में 150 लोग काम

» Read more

Video: सुरेश रैना ने किशोर कुमार के यह गाना गाकर होटल लॉबी में बांधा समां

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से क्रिकेटर सुरेश रैना का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह किशोर कुमार का एक गाना गाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को देखने पर पता चलता है कि सुरेश रैना किसी होटल की लॉबी में गाना गा रहे हैं। मौके पर कुछ और क्रिकेटर नजर आते हैं, आस पास कुछ लोग भी बैठे हुए दिखते हैं। सुरेश रैना वीडियो में किशोर कुमार का पुराना और सदाबहार गाना ‘ये शाम मस्तानी, मदहोश किए जाए…’ गाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

» Read more

राजस्थान की राबड़ी: तब नहीं पढ़ सकी थी शपथ पत्र, इतना ही कहा था- मैं ‘गोलमा बोल रही हूं’

इस साल के अंत तक राजस्थान में विधान सभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि राज्य में वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ एंटी एनकम्बेंसी फैक्टर हावी है और शायद इसी वजह से दो लोकसभा और एक विधान सभा सीट पर हुए उप चुनावों में बीजेपी उम्मीदवारों का हार का सामना करना पड़ा है। वैसे बीजेपी के लिए आज (11 मार्च) का दिन थोड़ा सुकून भरा रहा क्योंकि पूर्व मंत्री और मीणा समुदाय के बड़े नेता किरोड़ीलाल मीणा ने पत्नी गोलमा देवी और अन्य एक विधायक के साथ घर

» Read more

भारतीय महिला टीम को बधाई देने के चक्‍कर में अमिताभ बच्‍चन से हुई गलती, भड़के फैंस तो मांगनी पड़ी माफी

सोशल मीडिया पर बिग-बी यानी अमिताभ बच्चन खासे सक्रिय हैं। मगर, इस बार जल्दी में की गई एक गलती से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। अमिताभ बच्चन ने रविवार को महिला टीम इंडिया की फोटो पोस्ट कर बधाई दी। मगर अफ्रीका की जगह ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की जीत बता बैठे। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने गलती की तरफ ध्यान दिलाते हुए उनकी मौज ली। अमिताभ ने जो फोटो ट्वीट की, वो फोटो दक्षिण अफ्रीका में मिली जीत के बाद की थी। बाद में अमिताभ बच्चन को दूसरा

» Read more

मुजफ्फरनगर: जेल में कैदियों ने ली सेल्फी, फेसबुक पर की अपलोड

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला कारागार में तीन कैदियों के खिलाफ जेल के भीतर सेल्फी लेने और उसे फेसबुक पर अपलोड करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीटीआई के अनुसार कैदियों के सेल्फी लेने और उसे सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अपलोड करने के बारे में पुलिस ने जानकारी दी। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कैदियों ने सेल्फी लेने और फेसबुक पर अपलोड करने के लिए जिस स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया था, उसे जब्त कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि कैदियों ने सेल्फी शनिवार (10

» Read more

चलती ट्रेन में महिला के साथ गलत हरकत करने लगा अधेड़, चीख पड़ी पीड़िता

ट्रेन में महिला के साथ अधेड़ की ओर से छेड़खानी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छेड़खानी की शिकार पीड़िता ने ट्रेन में शोर मचाना शुरू किया। जिस पर अधेड़ को लोगों ने सीट से हटा दिया। इस दौरान हाथा-पाई की नौबत आ गई। महिला ने भी हाथ उठाकर आरोपी को पीटने की कोशिश की। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने कई बार महिला को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। वीडियो में देखने से पता चलता है कि महिला जनरल

» Read more

हसीन जहां से बातचीत कर मामला सुलझाने को तैयार हुए शमी, बोले- बेटी के लिए कुछ भी करूंगा

पत्नी हसीन जहां के आरोपों के बाद भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी विवादों में घिरते जा रहे हैं। शमी की पत्नी ने कोलकाता में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। वहीं शमी ने खुद पर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है और उनका कहना है कि वे अपनी पत्नी से बातचीत कर इस मसले को सुलझाने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं उनका यह भी कहना है कि उनकी बेटी के लिए इस मामले में जो अच्छा होगा वे वह सब करने

» Read more

अगर पूरी हो ये शर्त तो ही एक साथ फिल्‍म करेंगे अजय देवगन और काजोल

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल की शादी को पिछले साल तकरीबन 19 साल हो गए हैं। हालांकि उन्होंने 8 साल पहले रिलीज हुई फिल्म “टूनपुर का हीरो” के बाद से आज तक कोई भी फिल्म साथ में नहीं की है। जब अजय से पूछा गया कि साल 2010 के बाद से आज तक उन्होंने काजोल के साथ किसी भी फिल्म में काम क्यों नहीं किया है तो इस पर अजय ने राज खोला। अजय ने डीएनए से बातचीत में बताया- काजोल और मैं अब करियर के उस

» Read more

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- सियासी तापमान और लक्ष्ण बता रहे हिन्दी पट्टी में कांग्रेस हो रही मजबूत

पूर्वोत्तर में कांग्रेस की भले करारी हार हुई हो लेकिन पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का मानना है कि 2019 के आम चुनावों के लिए महत्वपूर्ण हिंदी पट्टी में पार्टी के उभार के बहुत मजबूत संकेत हैं। हाल में मध्य प्रदेश की मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत से उत्साहित सिंधिया ने कहा कि लोगों ने राज्य में 14 साल के भाजपा शासन को खत्म करने का फैसला कर लिया है जहां इस साल चुनाव होना है। मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के अग्रणी

» Read more

सानिया मिर्जा ने भारत के लिए अपना प्‍यार यूं जताया, तिरंगा देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने हाल ही में तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर करना भारी पड़ गया। उनके ऐसा करते ही इंस्टाग्राम पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कोई शख्स अपनी जमीन से कितनी ही दूर क्यों न चला जाए, उसके मुल्क के लिए उनसा प्यार कम नहीं होता। शायद ऐसा ही टेनिस प्लेयर सानिया के साथ भी है। इस तस्वीर में सानिया ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और उनके पीछे एक बड़ा सा सेट नजर आ रहा है जिस पर इंडिया लिखा हुआ

» Read more

घोड़े पर सवार हो क्लब में घुसी लड़की, देखें क्या हुआ जब भीड़ देख भड़का घोड़ा

क्लब में कुछ अलग करना एक महिला को भारी पड़ा। शानदार एंट्री के चक्कर में वह घोड़े पर क्लब में आई थी। मगर अंदर भीड़ देखकर घोड़ा भड़क उठा। वह अचानक से बेकाबू हो गया। ऊपर बैठी महिला को उसने झटका देकर गिरा दिया। घटना के दौरान आसपास लोग उसकी मदद के बजाय चियर करते नजर आए, जबकि कुछ घोड़े से खुद को बचाते दिखे। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। घटना के दौरान क्लब में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना

» Read more
1 734 735 736 737 738 1,617