लालकृष्‍ण आडवाणी को ‘इग्‍नोर’ कर ट्रोल हुए पीएम नरेंद्र मोदी, लोगों ने मारे ऐसे-ऐसे ताने

त्रिपुरा में शुक्रवार (9 मार्च) को मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सहयोगी इंडिजनस पीपुल्स फ्रंट आफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ सत्ता संभाली। राज्यपाल तथागत राय ने 48 वर्षीय देब को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके अलावा उप मुख्यमंत्री जिश्नु देव बर्मन, आईपीएफटी के नरेंद्र चंद्र देबबरमा, रतन लाल नाथ, सुदीप राय बर्मन, प्राणजीत सिंह राय, मनोज कांति देब, मेवार कुमा जमातिया (आईपीएफटी) और सनतना चकमा ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। असम राइफल्स ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में

» Read more

पत्नी की जासूसी कराने के आरोपों पर नवाजुद्दीन ने तोड़ी चुप्पी, बेटी की तस्वीर शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनके द्वारा उनकी पत्नी पर जासूसी कराए जाने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। नवाजुद्दीन ने अपने वैरिफाइड अकाउंट से किए एक ट्वीट में कहा- पिछली शाम, हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर जेनरेटर वाले प्रोजेक्ट में मैं अपनी बेटी की मदद कर रहा था और आज सुबह इसकी प्रदर्शनी में जब उसके स्कूल गया। मेरे लिए बहुत चौंकने वाली बात यह थी कि मीडिया के पास मुझ पर लगे बेतरतीब आरोपों से जुड़े सवाल थे। यह शर्मनाक है। मालूम हो कि महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने गैरकानूनी रूप से

» Read more

VIDEO: देखें राजस्थान मे छेड़खानी करने वाले शख्स पर चप्पल लेकर कैसे टूट पड़ी लड़कियां, घेरकर चप्पलों से पीटा

राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में एक शख्स को छेड़खानी के आरोपों के चलते कुछ लड़कियों ने घेरकर चप्पलों से पीट दिया। इस घटना का वीडियो मीडिया में चल रहा है। चप्पलों से पिटने वाले शख्स को मनचला बताया जा रहा है। टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक शख्स लड़कियों को स्कूल आते-जाते समय छेड़ा करता था। बात जब ज्यादा बढ़ गई तो लड़कियों ने मनचले को सबक सिखाने का निश्चय किया और एकजुट होकर उसे घेरकर चप्पलों से पीटा। राजस्थान में यह हालात तब हैं जब वहां की मुख्यमंत्री

» Read more

नरेंद्र मोदी को हराने, थर्ड फ्रंट बनाने शरद पवार भी मैदान में कूदे, ममता संग दिल्ली में बनाएंगे रणनीति

लोकसभा चुनाव होने में अभी साल भर का समय बचा है। इस बीच कई गैर बीजेपी दल केंद्र से नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जहां 13 मार्च को डिनर पर विरोधी दलों के नेताओं से चुनाव पूर्व सहमति बनाने की कोशिश करेंगी वहीं मराठा छत्रप और एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी इस महीने के आखिर में यानी 27 और 28 मार्च को दिल्ली में बैठक करेंगे। पवार ने सभी गैर बीजेपी दलों को इस बैठक में

» Read more

नितिन गडकरी बोले- अच्छे दिन होते नहीं, यह मानने पर है, एक बार इस पर मुझे फंसा दिया था

केन्द्र की मोदी सरकार में सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि अच्छे दिन होते ही नहीं हैं, यह तो मानने पर है। गडकरी ने ये भी कहा कि एक बार इसी बात पर मीडिया ने उन्हें फंसा दिया था। दरअसल पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी से पूछा कि क्या आप लोग 2019 में लोगों के पास जाएंगे और कहेंगे कि अच्छे दिन आ गए? इसका जवाब देते हुए गडकरी ने ये बातें कहीं। गडकरी ने अपनी बात को

» Read more

त्रिपुरा: बीजेपी किंगमेकर की सीएम को सलाह- सेप्टिक टैंक साफ करवाकर ही सौपें मंत्रियों को क्‍वार्टर, 2005 में निकला था कंकाल

उत्तरी-पूर्वी राज्यों में भाजपा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुनील देवधर ने शुक्रवार (9 मार्च, 2018) को एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने राज्य के नए मुख्यमंत्री बिल्‍पब कुमार देव से सेप्टिक टैंक साफ करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मंत्रियों के क्वार्टर में जाने से पहले वहां के सेप्टिक टैंकों की सफाई करवा दें। संघ प्रचारक ने ट्वीव में लिखा, ‘मैं त्रिपुरा के नए सीएम से गुजारिश करता हूं कि सभी मंत्रियों के क्वार्टर में जाने से पहले सेप्टिक टैंकों की सफाई

» Read more

सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले में जज द्वारा लिखा गया “मुकद्दर का सिकंदर” का ये गाना

सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ इच्छा मृत्यु की इजाजत दे दी है। न्यायिक बिरादरी में अदालत के इस ऐतिहासिक फैसले की खूब चर्चा हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक व्यक्ति को ‘सम्मान के साथ मरने का अधिकार’ है और अगर व्यक्ति डॉक्टरों के अनुसार लाइलाज बीमारी से ग्रस्त है तो वह पहले से जीवन रक्षक प्रणाली हटाने का प्रावधान कर अपनी मृत्यु की वसीयत (लिविंग विल) बना सकता है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले में लिखा है कि मृत्यु के बारे में एक सार्वभौमिक सत्य है जो

» Read more

VIDEO: अंग्रेजी के मास्‍टर शशि थरूर की हिंदी कितनी मजबूत है? देखिए कांग्रेस नेता का टेस्‍ट

कांग्रेस नेता शशि थरूर 10 मार्च, 2018 को 62 वर्ष के हो गए। थरूर की पहचान ऐसे नेताओं में है जिनके ट्वीट समझने के लिए कभी-कभी पढ़े-लिखे लोगों को भी डिक्शनरी खोलनी पड़ जाती है। लेकिन थरूर की हिन्दी कितनी अच्छी है, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आकाश बनर्जी नाम के लेखक और राजनीतिक व्यंग्यकार ने शशि थरूर का हिन्दी में मजेदार टेस्ट लिया है। इस दौरान शशि थरूर भी बहुत मजाकिया नजर आए। उन्होंने ढेरों हिन्दी के शब्दों के जवाब दिए। ढेरों

» Read more

RSS विचारक ने कहा- लाल किला शाहजहां ने नहीं बनवाया, जामा मस्जिद यमुना मंदिर था

देश में काफी समय से यह बहस छिड़ी हुई है कि आगरा स्थित ताजमहल का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने नहीं कराया था बल्कि वह एक पुराना शिव मंदिर था। ताजमहल को हिंदुओं का धार्मिक स्थान बताने के बाद अब दिल्ली स्थित लाल किले और जामा मस्जिद को भी हिंदुओं का धार्मिक स्थान बताया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक विचारक का कहना है कि लाल किले को शाहजहां ने नहीं बल्कि तोमर राजवंश ने बनवाया था। इसके साथ ही उनका यह भी कहना है कि जामा

» Read more

चार साल बाद चंद्रबाबू नायडू को हुआ नरेंद्र मोदी से दोस्ती का मलाल, बोले- कुछ भी हासिल नहीं हुआ

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार (09 मार्च) को कहा कि 2014 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन करने से उनकी पार्टी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। पार्टी नेताओं के साथ अमरावती में एक बैठक और पार्टी सांसदों के साथ नियमित टेलीकांफ्रेंसिंग में नायडू ने राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने के बाद मोदी सरकार से नाता तोड़ने के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। बता दें कि मोदी सरकार से नाता तोड़ने के

» Read more

फ्रांस के राष्‍ट्रपति से मिलेंगे राहुल गांधी मगर नहीं उठाएंगे राफेल डील का मुद्दा, जानिए क्‍यों

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से मुलाकात करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन इन दिनों 4 दिन की यात्रा पर भारत आए हुए हैं। राहुल गांधी फिलहाल थाईलैंड और सिंगापुर की यात्रा पर गए हुए हैं, वहां से आने के बाद रविवार को राहुल गांधी और फ्रांस के राष्ट्रपति की मुलाकात हो सकती है। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी फ्रांसीसी राष्ट्रपति के समक्ष राफेल डील का मुद्दा नहीं उठाएंगे। बता दें कि फ्रांस के साथ हुई

» Read more

भारत और फ्रांस के बीच रक्षा और उर्जा आदि क्षेत्रों के हुए 14 समझौते, पीएम ने साथ काम करने की बात पर भी दिया बल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और फ्रांस, दोनों ही मजबूत देश हैं। ये वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार हैं और दोनों ही मिलकर उनका मुकाबला करेंगे। पीएम ने इसी के साथ आसमान से लेकर जमीन तक साथ काम करने की बात पर भी बल दिया। पीएम ने ये बातें शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली स्थित हैदराबाद हाऊस में कहीं। उनके साथ इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले दोनों देशों के बीच 14 साझा समझौते हुए, जिसमें से रक्षा

» Read more

गोरखपुर उपचुनाव: 29 साल बाद योगी आदित्यनाथ पर भारी पड़ रही पिछड़े, अति पिछड़े, दलितों, यादवों की गोलबंदी

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर संसदीय सीटों पर कल (रविवार, 11 मार्च को) उप चुनाव होने हैं। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों ने जातीय समीकरणों को साधने में पूरा जोर लगा रखा है। गोरखपुर संसदीय सीट का चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए नाक की लड़ाई बन चुकी है। योगी पांच बार यहां का नेतृत्व कर चुके हैं। उससे पहले भी उनके गुरू और गोखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर यहां से चुनाव जीतते रहे हैं। पिछले 29 सालों से इस सीट पर गोरखनाथ मंदिर का प्रभाव हावी रहा है लेकिन

» Read more

ट्रूकॉलर ने दिए सर्वे के चौकाने वाले आंकड़े: 82 फीसदी महिलाएं को मोबाइल पर अश्लील मैसेज और फोन कॉल्स

ट्रू कॉलर का नाम तो सुना ही होगा। वैसे स्मार्टफोन रखने वाले ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं। दरअसल यह एक मोबाइल ऐप है। आपके मोबाइल पर आने वाली लगभग सभी कॉल की डिटेल्स देता है जैसे कि कॉलर का नाम आदि। यह कॉलर का नाम तब भी बताता है जब उसका नंबर आपके फोन में सेव नहीं होता है। अब फोन नंबर स्कैन ऐप ट्रूकॉलर ने जो सर्वे जारी किया है, वो बहुत ही चौकाने वाला है। ट्रूकॉलर के ‘अंडरस्टैंडिंग द इंपैक्ट ऑफ हैरेसमेंट एंड स्पैम कॉल ऑन

» Read more

सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस अंदाज पर ली चुटकी, मतलब भी समझा दिया

संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने शुक्रवार (9 मार्च) को केंद्र सरकार पर सीधा हमला किया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि लोगों की स्‍वतंत्रता ”व्‍यवस्थित और लगातार हमलों” का शिकार है क्‍योंकि सत्‍ताधारी दल की ओर से भड़काऊ भाषण जुबान का फिसलना नहीं, ”एक खतरनाक डिजाइन का हिस्‍सा” हैं। इंडिया टुडे कॉन्‍क्‍लेव 2018 के अपने संबोधन में, पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्षा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी चुटकी ली। प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्‍न योजनाओं के नाम का संक्षिप्‍त रूप बताए जाने की आदत पर सोनिया ने उन्‍हीं के अंदाज में

» Read more
1 739 740 741 742 743 1,617