आगरा में झुग्गी बस्ती के बाशिंदो को समोसा खिलाकर की गई धर्मांतरण करा ईसाई बनाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश में अज्ञात लोगों पर झुग्गी बस्ती के बाशिंदो का धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है। एएनआई की खबर के अनुसार आगरा के सेक्टर चार में जगदीश पुरा की विकास कॉलेनी में रह रहे झुग्गी बस्ती के बाशिंदों से कुछ लोगों ने दूसरा धर्म अपनाने के लिए कहा। आरोप है कि इन लोगों से कहा गया कि वह ईसाई धर्म अपना लें। इसके बदले में उनके बच्चों को शिक्षा, घर और अच्छी जिंदगी दी जाएगी। झुग्गी बस्ती की निवासी माया ने बताया, ‘कुछ लोगों ने हमें समोसा दिया और

» Read more

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में कार्यरत महिलाओं से कमरे में बंद कर किया गया दुर्व्यवहार, बेहोश हुई महिलाएँ

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के विभूतिखंड स्थित साईबर हाईट में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में काम करने वाली महिला टेलीकालरों द्वारा चार माह से लटके वेतन की मांग करने पर कमरे में बंद कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जिसके चलते कुछ युवतियां बेहोश हो गई। युवतियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस से भी प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत हो गई। इस मामले में विभूतिखंड थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय का कहना है कि कर्मचारियों को तीन महीने की ट्रेनिंग और एक महीने का वेतन नहीं

» Read more

राजस्थान में 12 साल तक की लड़कियों से दुष्कर्म पर मृत्युदंड देने का विधेयक सर्वसम्मति से पारित

राजस्थान विधानसभा ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया जिसके तहत 12 साल या उससे कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के अभियुक्तों को मृत्युदंड का प्रावधान है। विधेयक को कानूनी अमलीजामा पहनाने के बाद राजस्थान मध्यप्रदेश के बाद दूसरा राज्य होगा जहां 12 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों से दुष्कर्म के लिए प्राणदंड का प्रावधान होगा। विधेयक सदन में पेश करते हुए राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा, ” 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म जघन्य अपराध है जिससे

» Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में वसुंधरा के भाषण के दौरान दिखाए गए काले झंडे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को झुंझनूं में हुई सभा में बड़ी संख्या में काले झंडों के पहुंचने से भाजपा के साथ ही प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। इस सभा में सुरक्षा के तगडेÞ इंतजाम होने के बावजूद लोगों ने भारी नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मुखालफत की। इस घटना के बाद उच्च स्तर से गहरी नाराजगी जताए जाने के बाद अब पुलिस और खुफिया तंत्र के अफसर जांच के घेरे में आ गए हैं। नारेबाजी करने वालों ने सिर्फ राजे के विरोध में ही आवाज

» Read more

चुनाव से पहले संगठन को मजबूत कर जनाधार बढ़ाने की कोशिश में कांग्रेस

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने की कसरत में जुट गई है। संगठन में जनाधार वाले नेताओं को तरजीह देने के लिए जिला स्तर पर नेतृत्व विशेष फोकस कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने इस बारे में नेताओं से राय लेना शुरू कर दिया है। पंचायत और शहरी निकायों के उपचुनावों में भी बड़ी जीत के बाद कांग्रेस अब भाजपा को पछाड़ने की रणनीति बनाने में जुट गई है। राज्य में तीन उपचुनावों की जीत से उत्साहित कांग्रेस अब संगठन को

» Read more

इच्छा मृत्यु की वसीयत को मान्यता दी सुप्रीम कोर्ट ने

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने एक ऐतिहासिक फैसले में इस तथ्य को मान्यता दे दी कि असाध्य रोग से ग्रस्त मरीज इच्छा-पत्र (वसीयत) लिख सकता है। अदालत का यह फैसला चिकित्सकों को असाध्य रोग के मरीज के जीवन रक्षक उपकरण हटाने की अनुमति देता है। अदालत ने कहा है कि जीने की इच्छा नहीं रखने वाले व्यक्ति को निष्क्रिय अवस्था में शारीरिक पीड़ा सहने नहीं देना चाहिए। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाले पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा है कि निष्क्रिय अवस्था में इच्छा मृत्यु और अग्रिम

» Read more

छत्तीसगढ़ में स्कूल के अंदर प्रधानाध्यापक ने ही की छात्रा से छेड़छाड़

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में सातवीं कक्षा की छात्रा से प्रभारी प्रधान अध्यापक ने स्कूल के अंदर छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके आरोपी प्रभारी प्रधान अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है. मीडीया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिले के डभरा थाना क्षेत्र के एक शासकीय स्कूल में बुधवार को प्रधान अध्यापक सहित अन्य दो शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण शिक्षाकर्मी सुरेश पाल आजाद (31) को विद्यालय का प्रभार सौंपा गया

» Read more

गौरी लंकेश हत्याकांड में हथियार तस्‍कर गिरफ्तार, बताया जाता है दक्षिणपंथी कट्टर संगठन से संबंध

पत्रकार गौर लंकेश की हत्या के छह माह बाद कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को इस सनसनीखेज हत्या में शामिल होने के संदेह में गिरफ्तार किया। उसका संबंध एक दक्षिणपंथी कट्टर संगठन से बताया जाता है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बताया कि उसने हथियारों के कथित तस्कर के टी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया। उसे दो मार्च को इस मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। गौरी लंकेश हत्याकांड में यह पहली गिरफ्तारी है। पिछले साल पांच सितंबर को बेंगलुरु में अज्ञात हमलावरों ने

» Read more

लाइव शो में कांग्रेस नेता को संबित पात्रा ने लिख कर दिया- मंदिर वहीं बनाएंगे

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक लाइव टीवी शो में कागज में लिखकर बताया कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। संबित पात्रा ने मुंबई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2018 में मंदिर के लिए लिखकर वादा किया। उनके बगल में कांग्रेस नेता संजय निरूपम बैठे थे। संबित पात्रा ने उनसे कहा- ”आज आप कागज लेके आए हैं, मैं इस कागज में लिख देता हूं राम का मंदिर वहीं बनेगा… राम का मंदिर वहीं बनेगा। लिख के लो मंदिर वहीं बनेगा।” यह कहते हुए उन्होंने लाइव शो में पेन से कागज

» Read more

दुनिया की पहली उड़ने वाली कार आ गई बाज़ार में, जानें कीमत और बुकिंग करने का तरीका

जेनेवा मोटर शो में वाहन निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक गाड़ियां पेश कीं। इसी क्रम में डच वाहन निर्माता कंपनी पाल-वी ने दुनिया की पहली फ्लाइंग कार पेश कर दी है। खास बात ये है कि, कंपनी ने इस फ्लाइंग कार के लिए अब प्री-ऑर्डर भी लेने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने इस फ्लाइंग कार लिबर्टी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इसे 6,50,000 रुपए में बुक किया जा सकता है। पाल-वी लिबर्टी कार में दो लोग सफर कर सकते है। यह फ्लाइंग कार 910 किलो वजन

» Read more

सोनिया गांधी ने बताया- कहां से सीखी हिंदी, जब राजीव ने कराई थी पहली मुलाकात तो इंदिरा गांधी ने फ्रेंच में की थी बात

राजीव गांधी से शादी करने के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को इटली छोड़कर भारत आना पड़ा था। यूपीए की मौजूदा अध्‍यक्ष को उस वक्‍त भाषा को लेकर काफी परेशानी हुई थी। एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्‍कार में सोनिया गांधी ने बताया कि उनकी सास और भारत की तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उनसे घर में हिंदी बोलने के लिए कहती थीं, जिसके बाद उन्‍होंने भारत की मातृभाषा को सीखने का इरादा बनाया था। सोनिया गांधी ने कहा, ‘दिल्‍ली के ग्रीन पार्क इलाके में एक बहुत छोटा सा

» Read more

तो क्या इटली को बदल देंगे चुनाव के ये नतीजे?

यूरोप में वाकई इन दिनों बदलाव की हवा बह रही है। इटली के आम चुनावों ने भी इसी बात को साबित किया है। यूरोप के वोटरों का स्थापित पार्टियों पर भरोसा टूट रहा है और लोकलुभावन नारों के साथ नए नवेले नेता जनता की पंसद बन रहे हैं। पहले फ्रांस ने महज साल भर पुरानी पार्टी को देश की सत्ता सौंप दी, फिर जर्मनी में धुर दक्षिणपंथी एएफडी पार्टी पहली बार में संसद में दाखिल हुई और उसके बाद ऑस्ट्रिया में सरकार की कमान 31 साल के एक युवा नेता

» Read more

राजस्‍थान के गृह मंत्री के साथ शरारत: पिटाई के बाद घायल होने का फर्जी वीडियो कराया वायरल

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल कर राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया के साथ शरारत का मामला सामने आया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा जा रहा है कि राजस्थान के बीकानेर में लोगों ने गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया की पिटाई कर दी है। ये भी लिखा जा रहा है कि इस पिटाई में कटारिया बुरी तरह घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल 5 मिनट 2 सेकेंड का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको देख कर पता चल रहा

» Read more

Ind vs Ban T20: इस ड्रिंक के साथ बांग्लादेश पर जीत का जश्न मनाते दिखे शिखर धवन, सुरेश रैना और केएल राहुल

भारत-बांग्लादेश के बीच निदास ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 43 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से शानदार 55 रन बनाए। वहीं सुरेश रैना ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की। बांग्लादेश पर जीत इस जीत को भारतीय खिलाड़ियों ने एन्जॉय किया, वो भी एक स्पेशल ड्रिंक के साथ। ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर हुई, जिसमें दिख रहा सुरेश रैना, शिखर धवन और केएल राहुल नारियल पानी के साथ

» Read more

जल में रह कर भी मछली नहीं खाता यह मगरमच्‍छ, मंदिर का प्रसाद खाकर रहता है जिंदा!

केरल के कसारागोड में आनंदपद्मनाभ स्वामी मंदिर के तालाब में रहने वाला मगरमच्छ अपनी प्रकृति खिलाफ पूर्ण रूप से सात्विक और शाकाहारी होने के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। इस मगरमच्छ का नाम बबिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदिर दावा करता है कि  मगरमच्छ बबिया को नॉनवेज का शौक नहीं है और वह मंदिर में मिलने वाला प्रसाद ही खाता है। मगरमच्छ को दिन में दो बार गुड़ और चावल का प्रसाद दिया जाता है। मजे की बात यह है कि जिस तालाब में बबिया रहता है, उसकी मछलियों

» Read more
1 741 742 743 744 745 1,617